Apple Cider Vinegar Benefits For Weight Loss In Hindi
Apple Cider Vinegar Benefits For Weight Loss In Hindi: हमारे किचन में ऐसी कई चीजें मौजूद हैं जो शरीर की चर्बी को पिघलाने में किसी रामबाण से कम नहीं हैं। बहुत से लोग वजन घटाने के लिए सप्लीमेंट्स और फैट कटर पाउडर आदि लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि चिकन में मौजूद चीजों के आगे ये सब फेल हैं। हालांकि, सप्लीमेंट हो या कोई देसी चीज, ये भी सिर्फ तब काम करते हैं, जब आप एक स्वस्थ डाइट को फॉलो करते हैं। ऐसी कोई जादुई चीज नहीं है जो आपको बिना लाइफस्टाइल सुधारे वजन घटाने में मदद कर सकती है। बस ये चीजें आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान और बेहतर बनाने में मदद करती हैं।
हमारे किचन में ऐसी ही एक देसी चीज मौजूद है, जो वेट लॉस में बहुत मदद कर सकती है। इस देसी चीज का नाम एप्पल साइडर विनेगर है। आपको बता दें कि अगर आप इस ड्रिंक का सेवन करें तो यह आपकी शरीर को तेजी से पिघलाने में कारगर साबित हो सकती है। बस आपको इसका सही तरीके से प्रयोग करना है। लेकिन इसके साथ आपको स्वस्थ लाइफस्टाइल, हेल्दी डाइट और नियमित एक्सरसाइज करने की भी जरूरत है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...
वजन घटाने में मदद करती हैं किचन में रखी ये खट्टी चीज - Apple Cider Vinegar Benefits For Weight Loss In Hindi
आपको बता दें कि किचन में रखी इस खट्टी चीज का नाम एप्पल साइडर विनेगर है। अपने भोजन और पकवानों में एक खट्टा स्वाद जोड़ने के लिए हम में से ज्यादातर लोग इसका प्रयोग करते हैं। यह भोजन को को एक बेहतरीन स्वाद प्रदान करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसकी मदद से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। असल में जब आप इस ड्रिंक का सेवन करते हैं, तो यह सबसे पहले आपकी भूख को दबाती है। इसका सेवन करने मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और शरीर की चर्बी को पिघलाने में मदद मिलती है। एसी कई स्टडी हुई हैं जिनमें यह बात सामने आई है कि एप्पल साइडर विनेगर पीने से भूख को कम करने में मदद मिलती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इसे पेट की चर्बी कम करने में भी प्रभावी माना जाता है।
वजन घटाने के लिए सेब के सिरके का उपयोग कैसे करें- How To Use Apple Cider Vinegar For Weight Loss In Hindi
आपको बता दें कि अगर आप एप्पल साइडर विनेगर को डाइट में शामिल करने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले इसकी मात्रा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आपको 15-20 ml से अधिक इसका सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही, इसे हमेशा पानी में मिलाकर लेना चाहिए। गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से ज्यादा फायदे मिलते हैं। वजन घटाने के लिए इसके सेवन की बात करें तो आप इसे कई तरह से कर सकते हैं जैसे,
भोजन से आधे घंटे पहले गुनगुने पानी में एप्पल साइडर मिलाकर पी सकते हैं।
सुबह खाली पेट पानी में मिलाकर इसका सेवन किया जा सकता है, लेकिन अगर पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं तो इससे बचें।
सलाद के ऊपर सिरका डालकर खाया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।