मोटापे से पीड़ित महिलाएं करें इन 5 देसी जड़ी-बूटियों का सेवन, ऐसे करेंगी इस्तेमाल तो होगा तेजी से वेट लॉस
Ayurvedic Herbs To Lose Weight For Women: ऐसी कई आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां हैं, जिन्हें अगर महिलाएं अपनी डाइट का हिस्सा बना लें, तो इससे उनकी वेट लॉस जर्नी काफी आसान हो सकती है। साथ ही, इससे तेजी से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इस लेख में जानें इनके बारे में।

Ayurvedic Herbs To Lose Weight For Women
महिलाएं वजन घटाने के लिए करें इन जड़ी-बूटियों का सेवन- Ayurvedic Herbs To Lose Weight For Women In Hindi
1. दालचीनी
यह देसी जड़ी-बूटी महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी है। यह इंसुलिन हार्मोन को रेगुलेट करने में मदद करती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाती है। इस तरह यह महिलाओं में हार्मोन्स को संतुलित करने के साथ-साथ तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद करती है। सुबह खाली पेट या स्नैक्स के समय रेगुलर चाय के बजाए पानी में दालचीनी उबालकर या इसकी चाय पीने से शरीर की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।
2. त्रिफला
यह तीन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का मिश्रण है, जो आंतों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। यह महिलाओं के शरीर में त्रिदोष को बैलेंस करने, हार्मोन्स के संतुलन को बढ़ावा देने और डाइजेशन को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने के लिए भी रामबाण औषधि है। आप गर्म पानी के साथ एक चम्मच त्रिफला पाउडर का सीधे तौर पर सेवन कर सकते हैं। सुबह खाली पेट या रात में सोने से पहले ऐसा करने से फायदा मिलेगा।
3. हल्दी
हल्दी को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह शक्तिशाली औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें करक्यूमिन नामक एक्टिव कंपाउंड होता है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल प्रभाव होते हैं। हल्दी शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम और फ्री-रेडिकल्स को बेअसर करती है। यह शरीर में चर्बी के जमाव को रोकती है और शरीर को डिटॉक्स करती है। इस तरह यह तेजी से वजन घटाने में मदद करती है। यह महिलाओं में हार्मोन्स को संतुलन रखने में भी मदद करती है। वजन कम करने के लिए आप सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पी सकते हैं।
4. अदरक
यह आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करती है। इसकी मदद से आप कम समय में तेजी से कैलोरी बर्न करते हैं। यह महिलाओं के शरीर में सूजन को कम करती है और हार्मोन्स के संतुलन में सुधार करती है। वजन घटाने के लिए आप इसकी सुबह चाय बनाकर पी सकते हैं। भोजन के बाद 1 छोटा टुकड़ा अदरक का चबाने से पाचन अग्नि तेज होती है और भोजन का पाचन बेहतर तरीके से होता है। इसे वेट लॉस डाइट में शामिल करके तेजी से वेट लॉस किया जा सकता है।
5. आंवला
शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर प्रकृति के दिए वरदान के समान है। रोज सिर्फ 1 आंवला खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। यह आंतों में बैक्टीरिया के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और शरीर की चर्बी कम होती है। आप सुबह खाली पेट आंवला खा सकते हैं। आप आंवला जूस का सेवन भी कर सकते हैं। यह महिलाओं में हार्मोन्स को संतुलित रखता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजम...और देखें

इन लोगों को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए इंटरमिटेंट फास्टिंग, फायदे तो दूर सेहत को हो सकते हैं भारी नुकसान

टाइप 1, टाइप 2 तो सब जान गए, मगर क्या होता है 5 डायबिटीज? चपेट में आते हैं दुबले-पतले लोग, जानिए इसके लक्षण

इस देश में पिछले दो दशकों में तेजी से घटे मोटापे के मामले, फिट रहने के लिए हर किसी को अपनानी चाहिए उनकी ये आदतें

वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज और डाइट दोनों ही जरूरी, जानें कैसे दोनों के बैलेंस से होगा वजन कम

World Malaria Day : भीषण गर्मी के साथ होता है मलेरिया का अटैक, जानें मौसम और बीमारी की दोहरी मार से खुद को कैसे बचाएं
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited