होमलाइव टीवीcitiesशहर फोटोजअगली
खबर

इन आयुर्वेदिक नुस्खों से पा सकते हैं फैटी लिवर से छुटकारा, दूर हो जाएंगी इससे होने वाली सभी समस्याएं

Ayurvedic Home Remedies For Fatty Liver: ऐसी कई आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां हैं, जो शरीर में त्रिदोष को बैलेंस करती हैं और लिवर फंक्शन में सुधार करने में मदद कर सकती हैं। फैटी लिवर से छुटकारा पाने के लिए आप कौन-कौन सी हर्ब्स का प्रयोग कैसे कर सकते हैं, इस लेख में जानें।

Ayurvedic Home Remedies For Fatty LiverAyurvedic Home Remedies For Fatty LiverAyurvedic Home Remedies For Fatty Liver

Ayurvedic Home Remedies For Fatty Liver

Ayurvedic Home Remedies For Fatty Liver: लिवर अगर अपना ठीक से करना बंद कर दे, तो इससे शरीर में कई तरह की समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह शरीर में कई कार्यों के संचालन में भूमिका निभाता है। आपको बता दें कि यह कोलेस्ट्रॉल बनाता है, जो रक्त के संचार के लिए बहुत आवश्यक है। हमारी आंत और पेट से में जो रक्त बहता है वह लिवर से होकर ही गुजरता है। यह रक्त को तोड़ने और संसाधित करने में योगदान देता है। लिवर शरीर को डिटॉक्स करने और कुछ पाचन रस छोड़ने का काम भी करता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए आवश्यक होते हैं। इसके अलावा भी शरीर में इसके कई जरूरी कार्य हैं। लेकिन आजकल हम देखते हैं कि आजकल ज्यादातर लोगों में लिवर से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं, जिनमें सबसे आम हैं लिवर सिरोसिस और फैटी लिवर। फैटी लिवर एक ऐसी स्थिति है, जिसमें हमारे लिवर में फैट बहुत अधिक जमा होने लगता है। इसकी वजह से लिवर फंक्शन प्रभावित होती है। इसकी वजह से कई स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिलती हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ आयुर्वेदिक नुस्खे लिवर में जमा फैट को कम करने और इस स्थिति में सुधार करने में मदद कर सकते हैं। लिवर फंक्शन में सुधार और फैटी लिवर से छुटकारा पाने के लिए आप कौन-कौन से आयुर्वेदिक नुस्खे आजमा सकते हैं, इस लेख में विस्तार से जानें।

फैटी लिवर से राहत के इन आयुर्वेदिक नुस्खों को आजमाएं- Ayurvedic Home Remedies For Fatty Liver In Hindi

आयुर्वेद के अनुसार, फैटी लिवर की समस्या शरीर में त्रिदोष (वात, पित्त और कफ) का संतुलन बिगड़ने के कारण देखने को मिलती है। कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां शरीर में त्रिदोष को बैलेंस करती हैं और लिवर फंक्शन में सुधार करने में मदद कर सकती हैं। फैटी लिवर से छुटकारा पाने के लिए आप इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का प्रयोग कर सकते हैं..

दारुहरिद्रा (Berberis aristata)

इस जड़ी बूटी में हेपटोप्रोटेक्टीवे गुण होते हैं। इसे लिवर की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए बहुत प्रभावी माना जाता है। यह पित्त के संतुलन को बेहतर बनाने और डिटॉक्सिफिकेशन की प्रक्रिया में सुधार करने में मदद करती है।

End Of Feed