किचन में मौजूद यह पिद्दी सा मसाला सेहत के लिए है संजीवनी बूटी, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Health Tips in Hindi: आज के दौर में हम छोटी-छोटी बीमारियों के लिए डॉक्टरों के पास दौड़ते हैं। आज हम आपको घर में रखे मसालों में रखी बड़ी इलायची के फायदे भी बताने जा रहे हैं। जो आपकी छोटी-मोटी बीमारियों को तुरंत दूर भगा देगा। आइये जानते हैं कैसे करें इसका सेवन-

Liver Health, Health Tips, black cardamom

बड़ी इलायची के फायदे, उपयोग और नुकसान (Image: canva)

Black Cardamom Health Benefits: हरी इलायची के बारे में तो सभी जानते हैं। लेकिन एक इलायची का रंग भी काला होता है, इसका उपयोग मसाले के रूप में किया जाता है। काली इलायची औषधीय गुणों का भंडार है। यह ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। बड़ी इलायची में मौजूद पोषक तत्व कई घातक बीमारियों को ठीक करने का काम करते हैं। आइए जानते हैं बड़ी इलायची के फायदों के बारे में-
आयुर्वेद के अनुसार, बड़ी इलायची पित्त को शांत करने का काम करती है, नींद लाती है। यह हृदय और लिवर को स्वस्थ रखती है। बड़ी इलायची भूख बढ़ाती है, भोजन पचाती है, मुंह की दुर्गन्ध दूर करती है। यह पेट फूलना दूर करती है, उल्टी बंद करती है, घाव भरता है। इसके सेवन से पेशाब खुलकर आता है, बुखार उतर जाता है।
दांतो के दर्द में लाभकारी: इसके आलावा दांतों के दर्द में बड़ी इलायची का उपयोग बेहद फायदेमंद है। बड़ी इलायची और लौंग का तेल बराबर मात्रा में लें। इसे दांतों पर मलने से दांत का दर्द ठीक हो जाता है। इसके साथ ही 4-5 बड़ी इलायची के फलों को 400 मिलीलीटर पानी में उबालें। इस काढ़े से कुल्ला करने से दांत का दर्द ठीक हो जाता है और 2-3 बड़ी इलायची के छिलकों को पीसकर खाने से दांतों के रोग और मुंह की सूजन में लाभ होता है। बीजों के काढ़े से कुल्ला करने से दांतों और मसूड़ों की समस्या दूर हो जाती है।
फीवर में असरदार: बुखार से लड़ने में बड़ी इलायची का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए दो भाग बड़ी इलायची के बीज और एक भाग बेल की जड़ की छाल को मिलाकर चूर्ण बना लें। एक चम्मच पाउडर को एक कप दूध और पानी में मिलाकर पकाएं। दूध बचने पर 20 ml इसे मात्रा में सुबह, दोपहर और शाम को सेवन करने से बुखार ठीक हो जाता है।
अल्सर में फायदेमंद: बड़ी इलायची अल्सर के इलाज के लिए फायदेमंद है। अल्सर की समस्या खराब पाचन के कारण होती है। बड़ी इलायची के गुणों के कारण यह आपके पाचन को स्वस्थ रखती है और अपने सफाई गुणों के कारण यह मुंह के अंदर की सभी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है और मुंह को अंदर से साफ रखती है।
पाचन में लाभकारी: बड़ी इलायची अपच की समस्या में मदद करती है। बड़ी इलायची के 8-10 दानों को 2 ग्राम सौंफ के साथ सेवन करने से पाचन शक्ति बढ़ती है। यदि बहुत अधिक केले खाने से बदहजमी हो जाए तो 1-2 बड़ी इलायची खाने से पाचन क्रिया ठीक हो जाती है। इसके अलावा बड़ी इलायची के दानों का चूर्ण और सोंठ का चूर्ण बराबर मात्रा में मिला लें। इसे 5 ग्राम की मात्रा में सेवन करने से पाचन शक्ति बढ़ती है। एक ग्राम बड़ी इलायची के बीज के चूर्ण में 4 ग्राम मिश्री मिलाकर 1 ग्राम की मात्रा में सुबह-शाम सेवन करने से गर्भवती महिला को भूख न लगने की समस्या में लाभ होता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN हेल्थ डेस्क author

    हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजम...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited