ब्लड शुगर कंट्रोल नहीं रहता है तो सुबह खाली पेट पिएं ये जूस, इन 7 समस्याओं की भी कर देगा छुट्टी - जानें रेसिपी

Amla Juice Benefits In Hindi On Empty Stomach: आंवला का जूस पीने से भी आपको फल खाने के समान फायदे मिल सकते हैं। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से सेहत को गजब के फायदे मिल सकते हैं। इस लेख में एक्सपर्ट से जानें घर पर आंवला जूस बनाने का तरीका और गजब के फायदे।

Drinking Amla Juice On Empty Stomach Benefits

Drinking Amla Juice On Empty Stomach Benefits

Amla Juice Benefits In Hindi On Empty Stomach: आंवला भले ही स्वाद में खट्टे और थोड़ा कसैला लगता है, लेकिन सेहत के लिए इसका सेहत बहुत फायदेमंद होता है। रोज सिर्फ एक आंवला खाने से कई स्वास्थ्य समस्याओं की छुट्टी करने में मदद मिल सकती है। विटामिन सी, फाइबर, आयरन, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स आदि से भरपूर आंवला कई बीमारियों के लिए किसी दवा से कम नहीं है। इसका प्रयोग कई आयुर्वेदिक औषधियों में किया जाता है। लेकिन इसके स्वाद की वजह कुछ लोग इसे खाने से बचते हैं। ऐसे लोगों के लिए आंवला के फायदे लेने के लिए आप इसका जूस पी सकते हैं। आंवला का जूस पीने से भी आपको फल खाने के समान फायदे मिल सकते हैं। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से सेहत को गजब के फायदे मिल सकते हैं। आप बाजार से आंवला जूस खरीद सकते हैं या घर पर भी आसानी से इसे बना सकते हैं। इस लेख में डायटीशियन गरिमा गोयल से जानेंगे खाली पेट आंवला जूस पीने के फायदे और इसे बनाने का तरीका। इसलिए आगे पढ़ते रहें...

खाली पेट आंवला जूस पीने के फायदे - Drinking Amla Juice On Empty Stomach Benefits In Hindi

1. डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद

खाली पेट इस जूस को पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। यह डायबिटीज रोगियों में अचानक शुगर में वृद्धि को कंट्रोल कर सकता है।

2. आंखों को रखे हेल्दी

आंवला जूस पीने से आंखों को स्वस्थ रखने और दृष्टि में सुधार करने में मदद मिलती है। यह विटामिन ए, सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो आंखों से जुड़ी समस्याओं को दूर रखने में मदद करते हैं।

3. वजन घटाए

इस जूस को पीने से आपको अधिक तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और कैलोरी दोगुना तेजी से बर्न होती हैं।

4. शरीर को करे डिटॉक्स

यह जूस आपके शरीर में जमा गंदगी, टॉक्सिन्स और अन्य हानिकारक कणों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसे पीने से किडनी फंक्शन में भी सुधार होता है। यह शरीर में चर्बी के निर्माण को रोकता है।

5. पाचन क्रिया बनाए मजबूत

जिन लोगों का पाचन बहुत कमजोर है और पाचन संबंधी समस्याएं परेशान करती हैं, उनके लिए यह जूस रामबाण औषधि है। इसे पीने से डाइजेशन मजबूत होगा।

आंवला जूस पीने के अन्य फायदे - Amla Juice Benefits In Hindi

  • ब्लड प्रेशर रोगियों में बीपी बढ़ने से रोकता है
  • मस्तिष्क को नुकसान से बचाता है और फंक्शन में सुधार करता है।
  • त्वचा और बालों के स्वास्थ्य में सुधार करता है और सौंदर्य बढ़ाता है।
  • महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन को रोकने और बनाए रखने में मदद करता है।
  • कोलेस्ट्रॉल कम करने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

आंवला जूस कैसे बनाएं - How To Make Amla Juice In Hindi

इसके लिए आपको 2 आंवला को धोकर टुकड़ों में काट लेना है। अब इन्हें एक ब्लेंडर जार में डालें। ऊपर से आधा कप पानी डालें और ब्लेंड करें। उसके बाद छलनी की मदद से जूस को छान लें। इसमें चुटकी भर सेंधा नमक और एक चम्मच शहद मिलाएं। नियमित इसका सेवन करने से जबरदस्त फायदे मिलेंगे।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN हेल्थ डेस्क author

    हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजम...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited