सुबह खाली पेट अंजीर खाने से शरीर बनता है फौलाद जैसा मजबूत, सेहत को भी मिलते हैं 5 जबरदस्त फायदे

Anjeer Benefits Empty Stomach In Hindi: सुबह खाली पेट अन्य नट्स और ड्राई फ्रूट्स के साथ अंजीर के बस 2-3 टुकड़े खाने से सेहत को जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं। यह कई गंभीर रोगों को आपसे दूर रखने में मदद करता है। इसे खाने से शरीर चट्टान के जैसा मजबूत बनता है।

Benefits Of Eating Anjeer Empty Stomach

Benefits Of Eating Anjeer Empty Stomach

Anjeer Benefits Empty Stomach In Hindi: आपने अक्सर पहलवानों को देखा कि वे सुबह उठने के बाद सबसे पहले नट्स और ड्राई फ्रूट्स खाते हैं। तरह-तरह के ड्राई फ्रूट्स के साथ वे 4-5 अंजीर के टुकड़े भी जरूर खाते हैं। यह जिम जाने वाले लोगों और पहलवानों का पसंदीदा ड्राई फ्रूट है। इसे खाने से शरीर मजबूत बनता है और ऊर्जावान बना रहता है। लेकिन लोग सिर्फ इसका सेवन सिर्फ बॉडी बनाने के लिए ही नहीं करते हैं, बल्कि इसलिए करते हैं, क्योंकि अंजीर खाने से संपूर्ण स्वास्थ्य को बहुत फायदा मिलता है। आपको बता दें कि पोषण से भरपूर अंजीर कई बीमारियों से बचाव में मदद करता है। इसमें डाइट्री फाइबर और आयरन, मैग्नीशियम जिंक, मैंगनीज आदि जैसे मिनरल के साथ-साथ कई जरूरी विटामिन भी होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होते हैं। सुबह खाली पेट अंजीर खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं। इस लेख में जानें खाली पेट अंजीर खाने के फायदे।

खाली पेट अंजीर खाने के फायदे - Benefits Of Eating Anjeer Empty Stomach In Hindi

इम्यूनिटी बढ़ाए

अंजीर खाने से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता या इम्यूनिटी बढ़ती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और जरूरी पोषक तत्व शरीर को पर्याप्त पोषण प्रदान करते हैं। साथ ही, बार-बार बीमार पड़ने की समस्या में सुधार करते हैं। यह शरीर को वायरल या मौसमी संक्रमण और फ्लू के खिलाफ मजबूत बनाता है।

वेट लॉस में करे मदद

वजन घटाने वाले लोगों के लिए यह एक बेहतर ड्राई फ्रूट है। इसे खाने के बाद आपको पेट भरा-भरा महसूस होता है। सिर्फ 3-4 टुकड़े अंजीर खाने के बाद आप पेट भरा महसूस करने लगते हैं। यह वजन घटाने के लिए जरूरी कैलोरी इनटेक को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही, इसे खाने से आपको अनहेल्दी फूड्स खाने की तलब भी नहीं होती है।

कब्ज के लिए है रामबाण

डाइट्री फाइबर से भरपूर अंजीर आंत स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये हमारी पाचन क्रिया को दुरुस्त करते हैं। इन्हें खाने आंत में अच्छे बैक्टीरिया का संतुलन बना रहता है। यह आंतों की सूजन और छाले ठीक करने में मदद करता है। यह पेट की गैस, कब्ज, अपच, एसिडिटी और अन्य पेट संबंधी समस्याओं के उपचार और इनसे बचाव में मदद करता है।

हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

अंजीर खाने से हृदय रोगों का खतरा बढ़ाने वाले कारक जैसे मोटापा, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी स्थितियों में सुधार करने में मदद मिलती है। इसलिए दिल को सेहतमंद रखने में भी अंजीर बहुत लाभकारी है।

हड्डियों व मांसपेशियों को बनाए मजबूत

शरीर की ताकत बढ़ाने और मजबूत बनाने के लिए इसे सबसे अच्छे ड्राई फ्रूट्स में से एक माना जाता है। यही कारण है कि पहलवान लोग भी अंजीर जरूर खाते हैं। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही, यह मांसपेशियों को बनाए रखने में भी मदद करता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    TNN हेल्थ डेस्क author

    हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजम...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited