पीरियड्स में गुड़ खाने से दूर होंगी महिलाओं की ये 6 समस्याएं, पीरियड क्रैंप्स से मिलेगी राहत और मिलेंगे गजब फायदे

Jaggery Benefits During Periods In Hindi: अगर महिलाएं पीरियड्स के दौरान गुड़ खाती हैं, तो इससे उनकी सेहत को कई फायदे मिलेंगे। यह पीरियड्स के दौरान होने वाली कई आम समस्याओं से राहत प्रदान करने में मदद करता है। पीरियड में गुड़ खाने के फायदे इस लेख में एक्सपर्ट से जानें।

Benefits Of Jaggery During Periods

Benefits Of Jaggery During Periods

Jaggery Benefits During Periods In Hindi: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को सिर्फ गंभीर दर्द और ऐंठन ही नहीं, कई अन्य समस्याओं का भी सामना पड़ता है। यह महिलाओं के लिए काफी कठिन समय होता है। इस दौरान उन्हें अपने स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखने की जरूरत होती है। पीरियड में महिलाओं को अनहेल्दी फूड्स खाने की क्रेविंग भी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, पीरियड्स के दौरान गुड़ का सेवन महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है? इसे खाने से मीठे की क्रेविंग दूर होती है और सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं। यह महिलाओं में हार्मोन्स के संतुलन को बनाए रखने में भी मदद कर सकता है। पीरियड्स में गुड़ खाने के फायदे जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में गुड़ कैसे लाभकारी साबित हो सकता है, जानने के लिए आगे पढ़ते रहें...

पीरियड्स में गुड़ खाने के फायदे- Benefits Of Jaggery During Periods In Hindi

आपको बता दें कि रिफाइन शुगर का एक स्वस्थ विकल्प है। यह पोषण से भरपूर होता है। यह कैल्शियम, आयरन, सेलेनियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी आदि का अच्छा स्रोत है। पीरयड्स के दौरान गुड़ का सेवन महिलाओं के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है जैसे,

ब्लड फ्लो में करे सुधार

गुड़ की तासीर गर्म होती है। साथ ही, आयरन से भरपूर होने की वजह से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसकी मदद से पीरियड के दौरान ब्लड फ्लो सामान्य बना रहता है, जिससे पीरियड्स में आसानी होती है।

पीरियड क्रैंप्स से दिलाए राहत

पीरियड ब्लड फ्लो को सामान्य करके दर्दनाक पीरियड्स से महिलाओं को राहत प्रदान करता है। इससे पीरियड के दौरान होने वाली ऐंठन और दर्द कम होता है। गुड़ खाने से ज्यादा तकलीफ का सामना नहीं करना पड़ता है

खून की कमी से बचाए

पीरियड्स के दौरान असामान्य या अधिक ब्लीडिंग के कारण महिलाओं में खून की कमी हो सकती है। आयरन से भरपूर गुड़ रक्त में ऑक्सीजन के स्तर को बनाए रखता है, ब्लड फ्लो सामान्य करता है और हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। इससे शरीर में खून की कमी नहीं होती है।

हार्मोन्स को रखे संतुलित

पीरिड्स के दौराम महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स के स्तर में काफी-उतार चढ़ाव देखने को मिलते हैं, जो उनकी परेशानियां बढ़ा सकते हैं। गुड़ खाने से हार्मोन्स के संतुलन को बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

मीठे की क्रेविंग करे कंट्रोल

महिलाओं को इस दौरान मीठा खाने की क्रेविंग होती है, क्योंकि इससे उन्हें अच्छा महसूस होता है। लेकिन चीनी युक्त फूड्स या मिठाई का सेवन महिलाओं के लिए नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे में गुड़ की डली चूसने से उनकी मीठे की क्रेविंग दूर होती है। इससे मूड में भी सुधार होता है।

शरीर को रखे एनर्जेटिक

पीरियड्स के दौरान महिलाओं काफी थकान, आलस्य और शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करती हैं। गुड़ खाने से शरीर में एनर्जी आती है। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और थकान को दूर करता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN हेल्थ डेस्क author

    हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजम...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited