किडनी की बीमारी वाले लोग खाएं ये हेल्दी चीजें, धीरे-धीरे स्वस्थ होने लगेगी कि़डनी, कम होगी इन गंभीर स्थितियों का खतरा

Best Foods For Kidney Disease In Hindi: किडनी रोगियों को सोडियम, फास्फोरस और पोटेशियम से भरपूर चीजें कम से कम खानी चाहिए। क्योंकि इन्हें फिल्टर करने में किडनी अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए ये किडनी स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। यहां जानें किन फूड्स का सेवन होता है फायदेमंद।

Best Foods For Kidney Patients

Best Foods For Kidney Patients

Best Foods For Kidney Disease In Hindi: जिन लोगों को किडनी से जुड़ी कोई समस्या या बीमारी है, उन्हें अपनी डाइट का बहुत खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। क्योंकि चीजों का अधिक सेवन उनकी परेशानियां बढ़ा सकता है और किडनी फंक्शन को प्रभावित कर सकता है। किडनी रोगियों को यह सलाह दी जाती है कि उन्हें अपनी डाइट में सोडियम, फास्फोरस और पोटेशियम से भरपूर चीजें कम से कम खानी चाहिए। क्योंकि इन्हें फिल्टर करने में किडनी अधिक मेहनत करनी पड़ती है। ये किडनी स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ ऐसे फूड्स भी होते हैं, जो इन तत्वों में कम होते हैं और किडनी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी माने जाते हैं। इन्हें खाने से किडनी को जल्दी स्वस्थ करने में मदद मिल सकती है। अगर आपको किडनी की बीमारी है, तो इन फूड्स को डाइट में शामिल करके आप आसानी से किडनी को स्वस्थ रख सकते हैं। इस लेख में हम आपको किडनी के लिए बेस्ट फूड्स बता रहे हैं।

किडनी की बीमारी से पीड़ित लोग खाएं ये चीजें - Best Foods For Kidney Patients In Hindi

फूलगोभी

यह सब्जी पानी से भरपूर होती है। इसमें संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी कई अन्य पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जैसे फाइबर, फोलक एसिड और विटामिन के आदि। ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होती है।

ब्लूबेरी

शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर किडनी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होती हैं। ये किडनी को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मोटापा, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोग से बचाव में भी मदद करती हैं।

अंडे की सफेद भाग

ये हाई क्वालिटी प्रोटीन से भरपूर होते हैं। ये संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। लेकिन किडनी रोगी को अंडे का पीला भाग खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें फास्फोरस होता है।

मूली

ये फोलिक एसिड और विटामिन ए जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती हैं। हम सभी को इसका सलाद खाना बहुत पसंद होता है। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए यह एक बेहतरीन फूड है।

क्रैनबेरी

ये खट्टी-मीठी बेरी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। किडनी फंक्शन में सुधार करने में इनका सेवन बहुत लाभकारी है। यह शरीर की गंदगी को बाहर निकालती हैं। ब्लैडर या यूरिन इन्फेक्शन को ठीक करने में भी यह लाभकारी है।

शलजम

इस सब्जी को पोषक तत्वों का पावरहाउस माना जाता है। इसमें कई जरूरी विटामिन जैसे बी और सी के साथ-साथ डाइट्री फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। किडनी को जल्दी स्वस्थ करने के लिए इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं।

अनानास

यह रसीला फल किडनी के संचालन को बेहतर बनाने में मदद करता है। ये फाइबर और विटामिन ए के साथ-साथ ब्रोमेलैन नामक एंजाइम से भरपूर होते हैं। यह किडनी की सूजन कम करने और स्वस्थ रखने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN हेल्थ डेस्क author

    हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजम...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited