Constipation Remedies: बार-बार कब्ज की परेशानी डैमेज कर सकती है आपका लिवर, इन तरह से करें बचाव

Constipation Remedies: कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए आप कई तरह के घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। इन नुस्खों की मदद से आपको काफी आराम मिल सकता है। आज हम आपको इस लेख में कब्ज की परेशानी को दूर करने के घरेलू उपाय बताएंगे। आइए जानते हैं कुछ असरदार उपायों के बारे में-

constipation remedies.

कब्ज की परेशानी से छुटकारा दिलाएंगे ये नुस्खे

तस्वीर साभार : Times Now Digital
मुख्य बातें
  • नींबू और काला नमक कब्ज की परेशानी से दिलाए राहत
  • शहद के कब्ज की समस्या होगी दूर
  • कब्ज से राहत दिलाए त्रिफला का पानी
Constipation Remedies: हमारा शरीर हमेशा स्वस्थ रहे, यह कामना हर कोई करता है। लेकिन हमारे द्वारा की गई छोटी-छोटी गलतियां बढ़ हो जाती हैं। इन गलतियों में लिवर डैमेज होने की परेशानी भी है। जी हां, हम में से अधिकतर लोग कभी न कभी कब्ज की परेशानी से जूझते हैं। कुछ लोगों को बार-बार कब्ज की परेशानी होती है। बार-बार लंबे समय तक कब्ज की परेशानी होने पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्याओं में लिवर डैमेज होना भी शामिल है। ऐसे में कब्ज की परेशानी को दूर करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं तो इसके लिए कुछ आसान से घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में कब्ज की परेशानी को दूर करने के कुछ आसान से घरेलू उपाय बताएंगे। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में-

कब्ज की परेशानी से कैसे करें बचाव?

कब्ज की परेशानी से बचने के लिए आप कई तरह के घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार घरेलू उपायों के बारे में-
नींबू का रस और काला नमक
कब्ज की परेशानी से बचाव के लिए नींबू का रस काफी प्रभावी हो सकता है। नींबू के रस में मौजूद गुण कब्ज से राहत दिला सकता है। इसके लिए सुबह उठने के बाद 1 गिलास पानी में 1 चम्मच नींबू का रस और काला नमक मिक्स कर लें। अब इसका सेवन करें। इससे कब्ज की परेशानी दूर हो सकती है।
शहद है फायदेमंद
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए शहद काफी हेल्दी हो सकता है। इसके लिए रात में सोने से पहले 1 चम्मच शबद को 1 गिलास पानी में मिक्स करके पिएं। इससे कब्ज की परेशानी दूर हो सकती है।
काजू और मुनक्का
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए काजू और मुन्नका का सेवन करें। यह मिश्रण कब्ज से राहत दिला सकता है। इसके लिए रात में सोने से पहले 4 से 5 काजू लें। इसमें 6 से 7 काजू को मिक्स करके खाएं। इससे कब्ज की परेशानी से राहत पा सकते हैं।
त्रिफला का पानी
प्रतिदिन त्रिफला का पानी पीने से आप कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण मिक्स करें। अब इसे अच्छे से उबालकर इसका सेवन करें। इससे कब्ज और गैस बनने की परेशानी दूर हो सकती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited