Hot Vs Cold Water: वजन घटाने के लिए सुबह उठने के बाद ठंडा पानी पिएं या गर्म? किसे पीने से तेजी से पिघलेगी शरीर की चर्बी - यहां जानें क्या है बेस्ट

Hot Or Cold Water For Weight Loss: सुबह उठने के बाद पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है। लेकिन अक्सर लोग पूछते हैं कि सुबह ठंडा पानी पीने से तेजी से वजन कम होता है या गर्म पानी पीने से, यहां जानें क्या बेहतर विकल्प है।

How Water Helps In Weight Loss In Hindi

How Water Helps In Weight Loss In Hindi

Hot Or Cold Water For Weight Loss: हम सभी अपने दिन की शुरुआत पानी पीकर करते हैं। सुबह उठने के बाद सबसे पहले अगर किसी चीज का सेवन करने की सलाह दी जाती है, तो वह है पानी। ऐसा करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर की सफाई के लिए आवश्यक है। आपको बता दें कि वजन कम करने में भी पानी बहुत अहम भूमिका निभाता है। लेकिन अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग सुबह ठंडा (सादा) पानी पीते हैं, तो वहीं कुछ लोग गुनगुना या गर्म पानी पीते हैं। ऐसे में जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे होते हैं, अक्सर यह यह सवाल पूछते हैं कि वेट लॉस के लिए ठंडा पानी पीना चाहिए या गर्म? किसे पीने से तेजी से शरीर की चर्बी पिघलती है? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

वजन घटाने में कैसे मदद करता है पानी - How Water Helps In Weight Loss In Hindi

  • सुबह के समय जब आप सोकर उठते हैं, तो ऐसे में 1-2 गिलास पानी पीने से शरीर आलस्य दूर होता है और शरीर में एनर्जी आती है। साथ ही, शरीर हाइड्रेट रहता है। वेट लॉस की बात करें, तो सुबह जब आप पानी पीते हैं तो इससे आपका पेट खुलकर साफ होता है।
  • यह शरीर की गंदगी को बाहर निकालकर बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। आपको बता दें कि शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स और अपशिष्ट पदार्थ शरीर में चर्बी के निर्माण में योगदान देते हैं।
  • सुबह पानी पीने से पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में मदद मिलती है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और आप जो कुछ भी खाते हैं आसानी से पच जाता है। अनपचा भोजन शरीर में वजन बढ़ाने में योगदान देता है।
  • इसके अलावा, सुबह पानी पीने से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिलती है। हमारा मेटाबॉलिज्म ही इस बात के लिए जिम्मेदार होता है कि आप कितनी तेजी से कैलोरी बर्न करते हैं। तेज मेटाबॉलिज्म का मतलब है आप अधिक तेजी से कैलोरी बर्न करते हैं, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।
Best Foods To Lose Weight

वजन कम करने के लिए सुबह ठंडा पानी पिएं या गर्म पानी - Hot Or Cold Water For Weight Loss In Hindi

जब वेट लॉस की बात आती है, तो दोनों ही तरह का पानी पीने से आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। लेकिन अगर तेजी से वजन कम करने की बात करें, तो यहां गुनगुना पानी थोड़ा बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। यह शरीर में जाने के बाद तापमान को कुछ समय के लिए बढ़ा देता है और मेटाबॉलिज्म को किक स्टार्ट देता है। पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में भी यह ज्यादा प्रभावी है। लेकिन जिन लोगों की पाचन क्रिया और मेटाबॉलिज्म पहले से दुरुस्त है, वह सादे पानी का सेवन करके भी वजन कम कर सकते हैं। साथ ही, गर्मी के मौसम में गर्म पानी से बचना चाहिए।
दोनों ही तरह का पानी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। लेकिन ध्यान रखें कि यहां ठंडे पानी का मतलब सामान्य या सादा पानी है। सुबह उठते ही फ्रिज का पानी पीने की सलाह नहीं दी जाती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Vineet author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला हूं। हेल्थ और फिटनेस जुड़े विषयों में मेरी खास दिलचस्पी है।...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited