केरल में इस खतरनाक वायरस से हुई युवक की मौत, जानें क्या हैं लक्षण और बचाव के उपाय
केरल में एक बार फिर से एक खतरनाक वायरस ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जिसके चलते एक 24 साल के युवक की मौत हो गई है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि युवक मलप्पुरम जिले का रहने वाला था। आइए जानते हैं इस खबर के बारे में विस्तार से...
nipah virus in kerala
क्या है निपाह वायरस?
विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO की मानें तो निपाह एक जूनोटिक वायरस है। जो जानवरों से इंसानों में फैलता है। कई बार तो यह वायरस जानवर के सीधे संपर्क में आने तो कई बार खाने पीने के संक्रमण से भी फैल सकता है। इस वायरस के पहले मामले की बात करें तो साल 1999 में इसका पहला मामला मलेशिया के एक गांव सुनगई निपाह से सामने आया था। निपाह नाम के गांव में मिलने के कारण इस वायरस का नाम 'निपाह' पड़ा है।निपाह वायरस के लक्षण - Symptoms of Nipah Virus
- सांस लेने में कठिनाई होना।
- तेज बुखार आना।
- ध्यान का भटकाव होना।
- सिर में गंभीर दर्द होना।
- गंभीर संक्रमण में कोमा की स्थिति।
- बहुत अधिक थकान महसूस होना।
निपाह से बचाव के उपाय - How to Prevent from Nipah Virus
- संक्रमित जानवरों के संपर्क में आने से बचें।
- चमगादड़ और सूअर के सीधे संपर्क में न आएं।
- इसके अलावा जंगल में पेड़ से गिरे फलों को न खाएं।
- बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें
- किसी भी तरह का लक्षण महसूस होते ही डॉक्टर से संपर्क करें।
पॉटरी नगरी के नाम से मशहूर खुर्ज़ा शहर का रहने वाला हूं। हेल्थ, लाइफस्टाइल और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखने-पढ़ने का शौक है। Timesnowhindi.com में ...और देखें
मोटापा कम करने के लिए इन 3 तरीकों से खाएं अलसी के बीज, कुछ ही दिन में साथ छोड़ भागेगा बढ़ा हुआ पेट
डेंगू बुखार में कम हो गई प्लेटलेट तो खाएं ये 5 फल, धीरे-धीरे बढ़ने लगेंगे Platelets, नस-नस में भर देंगे ताकत
महिलाओं की तुलना में क्यों तेजी से कम होता है पुरुषों का वजन, एक्सपर्ट ने बताया क्यों महिलओं के लिए कठिन होता है वेट लॉस करना
डायबिटीज के मरीजों के लिए अमृत है इस लकड़ी चाय, रोज एक कप पीने से शुगर रहेगी कंट्रोल, बस ऐसे करना होगा सेवन
किस समय सबसे ज्यादा काटता है डेंगू का मच्छर? इस समय बरतें सावधानी तो नहीं होगी कोई परेशानी
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited