सुबह गुनगुने पानी में घोलकर पी जाएं 1 चम्मच ये देसी चीज, 7 दिनों में पिघलने लगेगी शरीर की चर्बी, रोज बस ऐसे करना होगा सेवन

Desi Ghee Benefits For Weight Loss In Hindi: अगर आपके शरीर का वजन बहुत बढ़ गया है, तो ऐसे में नियमित सुबह इस देसी चीज के साथ दिन की शुरुआत करना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। यह शरीर की चर्बी को मोम की तरह पिघलाने की क्षमता रखता है। नियमित सेवन से जल्द चर्बी कम होने लगेगी।

Desi Ghee Benefits For Weight Loss In Hindi

Desi Ghee Benefits For Weight Loss In Hindi

Desi Ghee Benefits For Weight Loss In Hindi: देसी घी हम भारतीयों के खानपान का एक अहम हिस्सा है। हम सभी किसी न किसी रूप में इसका सेवन जरूर करते हैं। फिर चाहे वह भोजन के ऊपर एक चम्मच घी बात हो, या मिठाई और पकवानों का स्वाद बढ़ाने की, सभी में घी प्रयोग जरूर होता है। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें हेल्दी फैट्स, कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स के साथ-साथ कुछ औषधीय गुण मौजूद होते हैं। आयुर्वेद में इसे स्वास्थ्य के लिए अमृत माना जाता है। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि चूंकि घी में फैट होता है, इसलिए जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे होते हैं, उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। आपको बता दें कि वेट लॉस के लिए घी का सेवन बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। यह शरीर की चर्बी को पिघलाने में कई तरह से मददगार साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको वेट लॉस के लिए देसी घी के फायदे बता रहे हैं।

वजन घटाने के लिए देसी घी के फायदे - Desi Ghee Benefits For Weight Loss In Hindi

  • वजन कम करने के लिए सबसे जरूरी होता है, मेटाबॉलिज्म का सही तरीके से काम करना। क्योंकि यह निर्धारित करता है कि आप कितनी तेजी से कैलोरी बर्न करते हैं। आपको बता दें कि घी एक प्राकृतिक मेटाबॉलिज्म बूस्टर है। इसे खाने से कम समय अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है।
  • देसी घी में CLA होता है, जो शरीर की फैट बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करता है। बाजार में मौजूद फैट बर्न सप्लीमेंट्स में CLA को प्रमुख सामग्रियों के तौर पर यूज किया जाता है।
  • घी खाने से पेट भरने की भावना को बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे आपको पेट जल्दी भरा महसूस होता है, जिससे आप अधिक खाने से बचते हैं।
  • इसके अलावा, घी खाने से शरीर में हार्मोन्स का संतुलन बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है। इस तरह घी खाने से कई तरह से हमें वेट लॉस में मदद मिलती है।
Tea To Reduce Bad Cholesterol

वजन घटाने के लिए घी कैसे खाएं - How To Consume Ghee For Weight Loss In Hindi

अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो कई तरह से घी का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन एक सबसे आसान तरीका अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी में एक चम्मच घी मिलाकर पीना। आप चाहें तो पानी के अलावा हर्बल चाय या ब्लैक कॉफी में भी घी मिलाकर पी सकते हैं।
इसके अलावा, भोजन के ऊपर एक चम्मच घी डालकर खाया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें दि दिन भर में 1-2 चम्मच घी का सेवन करने की ही सलाह दी जाती है। इसलिए अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से बचें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Vineet author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला हूं। हेल्थ और फिटनेस जुड़े विषयों में मेरी खास दिलचस्पी है।...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited