रोज बस 30 मिनट कर लें ये सरल एक्सरसाइज, आसपास भी नहीं फटकेगी शुगर और दिल की बीमारी, शरीर में आएगी फौलादी ताकत

Exercise To Prevent Diabetes And Heart Disease: आपने अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट को कहते सुना होगा कि नियमित एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। इससे सेहतमंद रहने और गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ एक्सरसाइज भी हैं जो दिल और शुगर की बीमारी को दूर रखने में बहुत कारगर हैं। यहां जानें इनके बारे में....

Exercise To Prevent Diabetes And Heart Disease

Exercise To Prevent Diabetes And Heart Disease: नियमित एक्सरसाइज करना सेहत के लिए टॉनिक का काम करता है। आपको बता दें कि अगर व्यक्ति नियमित एक्सरसाइज करता है, तो वह गंभीर रोगों से हमेशा दूर रहता है। साथ ही, उसकी शारीरिक फिटनेस भी कमाल की हो जाती है। उनके शरीर की एक-एक मांसल अलग से नजर आती है। वह दिखने में काफी कूल और अट्रैक्टिव लगते हैं। ऐसे कई अध्ययन हुए हैं, जिनमें यह पाया गया है कि नियमित एक्सरसाइज करने से दिल की बीमारी, कैंसर, ब्लड प्रेशर और यहां तक कि शुगर की बीमारी आदि से बचाव में भी मदद मिल सकती है। आपको बता दें कि कुछ ऐसी एक्सरसाइज भी हैं, जिन्हें शुगर और दिल के मरीजों को रोकने में बहुत ज्यादा लाभकारी हैं। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसी ही एक्सरसाइज बता रहे हैं।

ये एक्सरसाइज रखेंगी आपको शुगर और दिल की बीमारी से दूर - Exercise To Prevent Diabetes And Heart Disease In Hindi

एरोबिक एक्सरसाइज

ये एक्सरसाइज आमतौर पर सबसे आसान होती हैं। इन्हें करने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत या किसी भी तरह का वजन उठाने की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन शरीर के वजन को कंट्रोल रखने, चर्बी बर्न करने, शुगर और दिल की बीमारियों के खतरने को कम करने में ये सरल एक्सरसाइज बहुत प्रभावी हैं। ऐसी बहुत सारी एरोबिक एक्सरसाइज जिन्हें आप स्वस्थ रहने के लिए अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना सकते हैं। कुछ सबसे आम एरोबिक एक्सरसाइज में साइकिलिंग, डांसिंग, ब्रिस्क वॉक, रनिंग, स्विमिंग आदि शामिल हैं। रोज 30 मिनट इनका अभ्यास करने से बहुत ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और गजब फायदे मिलते हैं।

योग

शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए योग एक बेहतरीन व्यायाम है। योग के कई आसान हैं, जिनका नियमित अभ्यास सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ-साथ प्राणायाम और सूर्य नमस्कार कुछ बेहतरीन योग हैं जो आपके शरीर को लचीला बनाने और शरीर को सेहतमंद बनाने में मदद करेंगे। ये आपको गंभीर रोगों से बचाने में मदद करते हैं।
End Of Feed