दिन में इस समय एक्सरसाइज करने से मिलता है सबसे ज्यादा फायदा, दिल को सेहतमंद रखने में ऐसे करती है मदद

Evening Exercise Health Benefits In Hindi: एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि अगर आप शाम के समय एक्सरसाइज करते हैं, तो यह दिल को सेहतमंद रखने में अधिक प्रभावी साबित हो सकता है। इसके अलावा, भी इससे सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। यहां जानें सबकुछ..

Evening Exercise Health Benefits

Evening Exercise Health Benefits

Evening Exercise Health Benefits In Hindi: सेहत के लिए एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है, यह तो हम सभी अच्छी तरह जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आप किस समय एक्सरसाइज करते हैं, यह भी आपको स्वस्थ रखने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। बहुत से लोग सुबह के समय एक्सरसाइज करते हैं, तो कुछ शाम या रात के समय। हर समय एक्सरसाइज करने के अपने अलग फायदे हो सकते हैं। आपको बता दें कि शाम के एक्सरसाइज करना कुछ लोगों के लिए अधिक फायदेमंद हो सकता है। खासकर उन लोगों के लिए जिन लोगों को हृदय स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हैं। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि अगर आप शाम के समय एक्सरसाइज करते हैं, तो यह दिल को सेहतमंद रखने में अधिक प्रभावी साबित हो सकता है। इसके अलावा, भी इससे सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। इस लेख में इनके बारे में विस्तार से जानें।

शाम के समय एक्सरसाइज करना कैसे फायदेमंद है?

हाल ही में डायबिटीज केयर में एक ऑस्ट्रेलियाई अध्ययन प्रकाशित हुआ है। इसमें यह पाया गया है कि मोटापे से ग्रस्त लोगों के लिए सुबह या दिन के समय की तुलना में शाम के हाई इंटेसिटी फिजिकल एक्टिविटी करना ज्यादा स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है। अध्ययन के सहलेखक डॉ. एंजेलो सबाग जो ऑस्ट्रेलिया में सिडनी स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज में एक एक्सरसाइज फिजियोलॉजी के व्याख्याता हैं यह कहते हैं शाम के समय एक्सरसाइज करना मृत्यु और हृदय रोगों के कम खतरे से जुड़ा है। यह एरोबिक शारीरिक गतिविधि जो ज्यादातर शाम 6 बजे से आधी रात तक की जाती है, वह इन स्थितियों के जोखिम को कम करने में अधिक प्रभावी है। अध्ययन के निष्कर्ष शारीरिक गतिविधि के महत्व को उजागर करते हैं कि आखिर हृदय स्वास्थ्य और मृत्यु दर के लिए जोखिम को कम करने में ये कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

शाम के समय एक्सरसाइज करने से मिलते हैं ये फायदे - Evening Walk Health Benefits In Hindi

  • इस समय एक्सरसाइज करने से मोटापे से ग्रस्त लोगों में मृत्यु दर और हृदय रोग का खतरा कम होता है।
  • यह डायबिटीज रोगियों में इंसुलिन सेंसिटिविटी कम करने और ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में लाभकारी है।
  • यह आपको रात में अच्छी नींद लेने में मदद करता है।
  • इससे तनाव कम होता है और मूड में सुधार होता है।
  • यह शरीर का वजन कम करने में बहुत प्रभावी है।
  • कोलेस्ट्रॉल और बीपी कंट्रोल रखने में मदद करती है।

क्या सुबह या दिन के समय एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए?

यह सही है कि शाम के समय एक्सरसाइज करने से आपको कुछ फायदे अधिक मिल सकते हैं। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि सुबह या शाम के समय एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य के लिए यह बहुत आवश्यक है कि आप एक्सरसाइज के लिए रोज 30-40 मिनट जरूर निकालें, फिर चाहें आप शाम के समय एक्सरसाइज करें या सुबह। रोज एक्सरसाइज करना अधिक मायने रखता है। अगर कोई व्यक्ति शाम के समय एक्सरसाइज के लिए समय नहीं निकाल सकता है, तो वह दिन में किसी भी अन्य समय एक्सरसाइज कर सकता है। इससे भी सेहत को बहुत लाभ मिलेंगे।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN हेल्थ डेस्क author

    हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजम...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited