Father's Day: लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए पिताओं को अपनानी चाहिए ये 5 आदतें, क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Father's Day 2023 Health Tips for Fathers: पुरुषों में एक उम्र के बाद कार्डियोवैस्कुलर बीमारियां, डायबिटीज, प्रोस्टेट समस्याएं, कोलोरेक्टल कैंसर और मानसिक समस्याए जैसी बीमारियां बहुत आम हो जाती हैं। फादर्स डे (Father's Day 2023) पर जानें उन 5 आदतों के बारे में जो पिताओं के लिए आवश्यक हैं।

Fathers Day Health Tips (Istock)

Fathers Day Health Tips (Istock)

Father's Day 2023 Health Tips for Fathers: अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखना हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है, खासकर पिताओं के लिए जो अपने परिवारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वस्थ आदतों को अपनाकर, पिता न केवल अपने स्वास्थ में सुधार कर सकते हैं, बल्कि अपने बच्चों के लिए एक सकारात्मक उदाहरण भी स्थापित कर सकते हैं। पुरुषों में एक उम्र के बाद कार्डियोवैस्कुलर बीमारियां, डायबिटीज, प्रोस्टेट समस्याएं, कोलोरेक्टल कैंसर और मानसिक समस्याए जैसी बीमारियां बहुत आम हो जाती हैं। कुछ आवश्यक आदतें है जोकि सभी पिताओं को अपनी दिनचर्या में शामिल करनी चाहिए। फादर्स डे (Father's Day 2023) पर जानें उन 5 आदतों के बारे में बात की है जो पिताओं के लिए आवश्यक हैं।

1. नियमित व्यायाम को प्राथमिकता दें

मणिपाल हॉस्पिटल बानेर, पुणे के कंसलटेंट- इंटरनल मेडिसिन डॉ. प्रसाद बिवरे बताते हैं कि नियमित शारीरिक गतिविधि एक स्वस्थ जीवन शैली के लिए बहुत जरूरी है। व्यायाम शरीर को स्वस्थ रखने और फुर्ती लाने का एक बहुत अच्छा तरीका होता है। चाहे वह जॉगिंग, साइकिल चलाना, तैराकी, या खेल खेलना हो, शारीरिक गतिविधि के लिए प्रत्येक दिन कम से कम 30 मिनट से एक घंटे तक समर्पित करने से महत्वपूर्ण लाभ हो सकते हैं। व्यायाम ह्रदय को मज़बूत बनाने में मदद करता है, शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है, मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत करता है और वजन संतुलित रखने में मदद करता है।

2. पौष्टिक आहार का पालन करें:

अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए एक संतुलित और पौष्टिक आहार आवश्यक है। पुरुषों को अपने भोजन में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन और हेल्दी फैट को शामिल करने पर ध्यान देना चाहिए। प्रोसेस्ड खाना, ज़्यादा शक्कर वाले स्नैक्स और सैचुरेटेड फैट के सेवन से बचना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। पर्याप्त हाइड्रेशन के साथ ही साथ पौष्टिक आहार अपनाकर, पुरुष अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ा सकते हैं, वजन को नियंत्रित कर सकते हैं, पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम कर सकते हैं।

3. मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें:

हम जिस तेजी से भागती दुनिया में रहते हैं, उसमें तनाव बढ़ना बहुत आम हो गया है। पिताओं को अपने परिवार का एक मज़बूत स्तम्भ माना जाता है। उन्हें अपने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए और तनाव को काबू करने के तरीकों पर ध्यान देना चाहिए। ध्यान, गहरी सांस लेने के व्यायाम, अपने शौक पुरे करना और प्रियजनों के साथ समय बिताने जैसी गतिविधियों से तनाव के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है।

4. नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएं:

संभावित स्वास्थ्य समस्याओं की शुरुआती पहचान और रोकथाम के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच आवश्यक है। पिताओं को सलाह यही दी जाती है की शरीर के महत्वपूर्ण संकेतों, कोलेस्ट्रॉल के स्तर, रक्तचाप और अन्य लक्षणों को नजरअंदाज न करे और नियमित जांच कराए। प्रोस्टेट टेस्ट और कोलोनोस्कोपी जैसी स्क्रीनिंग करा लेना चाहिए। ये जांच किसी भी बीमारी की पहचान करने में मदद कर सकती है।

5. पर्याप्त आराम और अच्छी नींद:

अच्छे स्वास्थ के लिए पर्याप्त आराम और अच्छी नींद बहुत जरूरी होती है। कई पुरुष अक्सर व्यस्त दिनचर्या के कारण पर्याप्त नींद नहीं लेते। यह जानना बहुत ज़रूरी है की मानसिक और शारीरिक रूप से रिचार्ज करने के लिए नींद बहुत एहम भूमिका निभाती है। प्रत्येक रात 7-9 घंटे की निर्बाध नींद का लक्ष्य रखें, एक आरामदायक नींद का वातावरण बनाएं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

कुलदीप राघव author

कुलदीप सिंह राघव 2017 से Timesnowhindi.com ऑनलाइन से जुड़े हैं।पॉटरी नगरी के नाम से मशहूर यूपी के बुलंदशहर जिले के छोटे से कस्बे खुर्जा का रहने वाला ह...और देखें

End of Article
संबंधित खबरें
अक्सर प्लेट में होती है बासी दाल तो सेहत को हो सकता है भारी नुकसान जानें बची हुई दाल को कैसे करें स्टोर और खाने का सही तरीका

अक्सर प्लेट में होती है बासी दाल? तो सेहत को हो सकता है भारी नुकसान, जानें बची हुई दाल को कैसे करें स्टोर और खाने का सही तरीका

क्या नवरात्रि व्रत में मखाना खा सकते हैं व्रत के दौरान कितना सेफ इनका सेवन जानें ये फायदेमंद हैं या नुकसानदेह

क्या नवरात्रि व्रत में मखाना खा सकते हैं? व्रत के दौरान कितना सेफ इनका सेवन, जानें ये फायदेमंद हैं या नुकसानदेह

सुबह ग्रीन टी में मिलाकर पिएं ये पीली चीज दोगुना तेजी से होगा फैट बर्न खराब पाचन की चुटकियों में करेगा छुट्टी

सुबह ग्रीन टी में मिलाकर पिएं ये पीली चीज, दोगुना तेजी से होगा फैट बर्न, खराब पाचन की चुटकियों में करेगा छुट्टी

आंखों को रोशनी छीन सकती है डायबिटीज की बीमारी शुगर पेशेंट Eyesight को दुरुस्त रखने के लिए जरूर करें ये 4 काम

आंखों को रोशनी छीन सकती है डायबिटीज की बीमारी, शुगर पेशेंट Eyesight को दुरुस्त रखने के लिए जरूर करें ये 4 काम

वजन घटाने के लिए सुबह उठकर पीते हैं गर्म पानी तो न करें ये गलती चर्बी पिघलने के बजाए शरीर में बनेंगी खतरनाक बीमारियां

वजन घटाने के लिए सुबह उठकर पीते हैं गर्म पानी तो न करें ये गलती, चर्बी पिघलने के बजाए शरीर में बनेंगी खतरनाक बीमारियां

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited