Karva Chauth Vrat: करवा चौथ व्रत के तुरंत बाद ताकत के लिए खाएं ये चीजें, लेकिन इन चीजों को खाने से होगा नुकसान

Food to Eat After Karwa Chauth Fast 2023 (Karva Chauth Healthy Diet Plan): करवा चौथ का व्रत खत्म होने के बाद महिलाएं को उन चीजों को खाना चाहिए, जिनसे उन्हें ताकत मिलेगी। आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप खा-पी सकते हैं।

Karva Chauth, ​Karva Chauth Vrat, ​Karva Chauth 2023

Karva Chauth Vrat: करवा चौथ व्रत।

Food to Eat After Karwa Chauth Fast 2023 (Karva Chauth Healthy Diet Plan): देश की कई सारी महिलाओं (Womens) ने आज अपनी पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत रखा है। खासतौर से करवा चौथ (Karwa Chauth Fast) का त्योहार उत्तर भारत (North India) में मनाया जाता है। करवा चौथ (Karwa Chauth 2023)पर शादी-शुदा महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक उपवास रखती हैं। उपवास रखने वाली महिलाएं न तो इस दौरान कुछ खाती हैं और न ही वह पानी पीती हैं। व्रत को चंद्रोदय के समय अपने पति का चेहरा देखकर ही महिलाएं अपना उपवास तोड़ती हैं। वहीं जो महिलाएं पहली बार करवा चौथ का उपवास रखती हैं, उनके लिए ये थोड़ा कठिन काम है। दरअसल हर किसी महिला की हिम्मत नहीं होती कि वह पूरे दिन खाली पेट रहने के साथ पानी न पिएं। ऐसे में आज करवा चौथ के इस खास मौके पर हम आपको बताएंगे कि महिलाओं को व्रत पूरा होने के बाद क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।

करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद इन चीजों को खाएं-पिएं (Healthy Foods to Eat after Karva Chauth Fast)

1. सबसे पहले पानी पिएं
करवा चौथ का व्रत खत्म होने के बाद सबसे पहले आपको अपने शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी जरूर पीना चाहिए। हालांकि ध्यान रखें कि आपको पानी एकसाथ पूरा नहीं पीना है। आप पानी को छोटे-छोटे घूंट लेकर ही पिएं। व्रत भी आपको पानी पीकर ही खोलना चाहिए।
2. बादाम
करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद ताकत के लिए महिलाएं बादाम भी खा सकती हैं। दरअसल बादाम में विटामिन, मैग्नीशियम, प्रोटीन और जिंक पाए जाते हैं। आप बादाम के साथ ही सूखे मेवे जैसे काजू, अंजीर, खजूर भी खा सकती हैं।
3. नारियल पानी
करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद आप नारियल पानी भी पी सकती हैं। दरअसल नारियल पानी में नेचुरल शुगर होती है, जिससे आपको तुरंत एनर्जी मिल जाती है। साथ ही नारियल पानी से आप जल्दी हाइड्रेट हो जाएंगे।
4. दही
करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद आप दही का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप दही को अपने पसंद के फल के साथ भी खा सकते हैं।
5. सलाद
करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद आप सलाद खा सकते हैं। सलाद खाने से आपको काफी ताकत मिलेगी और आपके चेहरे पर ताजगी दिखाई देगी।

करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद इन चीजों को न खाएं-पिएं (Foods to Avoid after Karva Chauth)

1. करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद तला हुआ और पैकेट बंद खाना नहीं खाना चाहिए। अगर आप इस तरह का खाना खाते हैं तो आपको एसिडिटी हो सकती है।
2. करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद आपको चीनी से बनी चीजों को खाने से बचना चाहिए, जिसमें खासतौर से मिठाई शामिल है।
3. करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद आप जो खाना बनाएं, उसमें ज्यादा मसाले और तेल नहीं डालें। खाने में ज्यादा मसाले और तेल डालने से आपको अपच की समस्या हो सकती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN हेल्थ डेस्क author

    हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजम...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited