डेंगू बुखार के वायरस से लड़ने में कारगर हैं ये देसी फूड, मच्छर के काटने के बाद भी नहीं पड़ने देते हैं बीमार, आज से ही करें डाइट में शामिल

Foods To Prevent Dengue Fever In Hindi: मौसम में परिवर्तन के साथ देश में डेंगू का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में इससे बचाव के लिए अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाना बहुत आवश्यक है। आपको बता दें कि कुछ फूड्स की मदद से आप आसानी से डेंगू के प्रकोप से बचाने और इससे लड़ने में सक्षम बन सकते हैं।

Foods To Prevent Dengue In Hindi

Foods To Prevent Dengue In Hindi

Foods To Prevent Dengue Fever In Hindi: बरसात का मौसम अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। जैसे-जैसे मौसम में परिवर्तन हो रहा है वैसे-वैसे हम देख रहे हैं कि मच्छरों का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते देश में डेंगू-मलेरिया के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल ही में दिल्ली में कुछ लोगों के डेंगू के कारण मौत के मामले भी सामने आए हैं। साथ ही, इससे संक्रमित लोगों की संख्या में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। इसकी वजह से लोगों के बीच काफी चिंता का माहौल बना हुआ है। ऐसे में लोग डेंगू से बचाव के लिए तरह-तरह के उपाय ढूंढने में लगे हुए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप अपने खानपान का ध्यान रखें और इम्यूनिटी को बनाए रखें, तो इसकी मदद से आसानी से डेंगू से संक्रमण को रोकने और इससे बचाव में मदद मिल सकती है।
लेकिन अब सवाल यह उठता है कि डेंगू से बचने के लिए किस तरह की डाइट फॉलो करें? ऐसा क्या खाएं जिससे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिले और संक्रमण का खतरा कम हो? आपको बता दें कि हमारे आसपास ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं....

डेंगू से बचने के लिए खाएं ये चीजें - Foods To Prevent Dengue In Hindi

फल

कुछ ऐसे फल भी हैं जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में बहुत कारगर है। ऐसे में आपको पपीता, केले, अनार, तरबूज आदि का सेवन करने से प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा इनमें कुछ पाचन एंजाइम्स भी होते हैं जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं।

लहसुन खाएं

भोजन के साथ-साथ आप लहसुन को भूनकर खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं। यह एंटी-वायरल भोजन में सुखदायक गुण होते हैं, साथ ही सूजन, बुखार और गले की खराश की भी छुट्टी करता है।

प्रोबायोटिक्स लें

आंतों के लिए प्रोबायोटिक्स बहुत जरूरी होते हैं। इनमें आंतों के लिए अच्छे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। इनकी मदद से आंतों बैक्टीरिया के संतुलन को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। ये पाचन क्रिया को दुरुस्त करते हैं और इम्यूनिटी मजबूत बनाते हैं। दही, छाछ, कोम्बुचा आदि कुछ बेहतरीन प्रोबायोटिक हैं।

विटामिन सी से भरपूर फूड

यह विटामिन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो संक्रमण से लड़ने वाली श्वेत रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करता है। यह खट्टे फल जैसे आंवला, संतरा, मौसमी, नींबू और अंगूर आदि में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही, हरी सब्जियां, ब्रोकली और केल में भी इसकी अच्छी मात्रा होती है।

जिंक से भरपूर फूड

यह भी विटामिन सी की तरह जरूरी न्यूट्रिएंट्स है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। हालांकि, यह मांसाहारी उत्पादों में भरपूर मात्रा में होता है। लेकिन कद्दू के बीज, नट्स, काजू आदि में यह अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

प्रोटीन से भरपूर फूड

दूध, दही, पनीर, अंडे, चिकन, मटन, नट्स और ड्राई फ्रूट, बीज, आदि प्रोटीन के कुछ बेहतरीन स्रोत हैं। इसके अलावा, साबुत अनाज में भी यह भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर ये चीजें जरूर शामिल करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Vineet author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला हूं। हेल्थ और फिटनेस जुड़े विषयों में मेरी खास दिलचस्पी है।...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited