चिलचिलाती गर्मी में छूट रहे हैं पसीने तो खाना शुरू कर दें ये चीजें, शरीर को ठंडा रखने का है बेस्ट तरीका
Foods To Keep Body Cool In Hindi: हमारे पास कई ऐसी देसी चीजें हैं, जिन्हें अपनी गर्मियों की डाइट का हिस्सा बनाकर आप लंबे प्राकृतिक रूप से ठंडा महसूस कर सकते हैं। गर्मियों में बाजार में बहुत सारी चीजें देखने को मिलती हैं, जो शरीर को ठंडा रखने में बहुत कारगर हैं। यहां जानें इनके बारे में..



Foods To Keep Body Cool
Foods To Keep Body Cool In Hindi: गर्मी अब धीरे-धीरे अपने चर्म पर जाना शुरू हो चुकी है। इसके चलते अब लोगों के खूब पसीने छूट रहे हैं। चिल-चिलाती धूप और तपती गर्मी शरीर की सारी एनर्जी छीन रहै है और लोगों को बीमार बना रही है। ऐसे में लोग गर्मी के कारण छटपटा रहे हैं। अब ऐसे में ज्यादातर लोग ठंडा रहने के लिए या तो दिनभर AC के सामने बैठे रहेंगे, या दिनभर कोला, सोडा, आइसक्रीम आदि का सेवन करेंगे। ये चीजें आपको कुछ समय के लिए ठंडक तो दे सकती हैं, लेकिन बाद में इनकी वजह से आपको और भी अधिक गर्मी भी लग सकती हैं। वहीं, इस तरह की चीजों का अधिक सेवन सेहत के लिए काफी नुकसानदेह भी हो सकता है। जबकि हमारे पास कई ऐसी देसी चीजें हैं, जिन्हें अपनी गर्मियों की डाइट का हिस्सा बनाकर आप लंबे प्राकृतिक रूप से ठंडा महसूस कर सकते हैं। गर्मियों में बाजार में बहुत सारी चीजें देखने को मिलती हैं, जो शरीर को ठंडा रखने में बहुत कारगर हैं। सिर्फ ठंडा रखने के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होते हैं। आपको गर्मियों में इनका सेवन जरूर करना चाहिए। गर्मी ठंडा और स्वस्थ रहने के लिए कौन-कौन सी चीजें डाइट में शामिल करें, इस लेख हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
तपती जलती गर्मी में शरीर को ठंडा रखेंगी ये चीजें - Foods To Stay Cool And Healthy In Summer
नींबू पानी
यह देसी ड्रिंक शरीर को ठंडा रखने का बेहतरीन तरीका है। शरीर की गर्मी को मात देने और इलेक्ट्रोलाइट्स को बनाए रखने के लिए एक प्राकृतिक ड्रिंक है।
नारियल पानी पिएं
इस ड्रिंक को पीने से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बेहतर बनाता है। यह एक बेहतरीन कूलिंग ड्रिंक है।
खीरा खाएं
यह डाइट्री फाइबर और पानी से भरपूर होता है। इसमें शरीर को ठंडक देने वाले गुण होते हैं। इसे खाने से शरीर की गर्मी शांत होती है।
बेल शरबत
गर्मियों इस ड्रिंक का आनंद लेने से बेहतर शायद ही कुछ हो सकता है। यह शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ इस दौरान होने वाली कई गंभीर बीमारियों से भी बचाती है।
गन्ने का रस
जिन लोगों को गर्मी के साथ-साथ बहुत थकान महसूस होती है, ऐसे लोगों के लिए यह एक रामबाण ड्रिंक है। इसे पीने से शरीर में भरपूर एनर्जी बनी रहती है। साथ ही, शरीर की गर्मी भी शांत होती है।
तरबूज खाएं
यह लाल फल पानी से भरपूर और तासीर में बहुत ठंडा होता है। इसे गर्मियों का सुपरफूड माना जाता है। यह शरीर को ठंडा और सेहतमंद रखने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला हूं। हेल्...और देखें
टाइप 1, टाइप 2 तो सब जान गए, मगर क्या होता है 5 डायबिटीज? चपेट में आते हैं दुबले-पतले लोग, जानिए इसके लक्षण
इस देश में पिछले दो दशकों में तेजी से घटे मोटापे के मामले, फिट रहने के लिए हर किसी को अपनानी चाहिए उनकी ये आदतें
वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज और डाइट दोनों ही जरूरी, जानें कैसे दोनों के बैलेंस से होगा वजन कम
World Malaria Day : भीषण गर्मी के साथ होता है मलेरिया का अटैक, जानें मौसम और बीमारी की दोहरी मार से खुद को कैसे बचाएं
World Malaria Day 2025 : क्या है ब्रेन मलेरिया जो बच्चों के लिए हो सकता है जानलेवा, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय
Purple Cap IPL 2025: पर्पल कैप की रेस में प्रसिद्ध कृष्णा-जोश हेजलवुड टॉप पर, इन 5 गेंदबाजों ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट
Orange Cap IPL 2025: ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर साई सुदर्शन का जलवा बरकरार, टॉप-5 में हैं ये बल्लेबाज
Who Won Yesterday IPL Match 26 April 2025, CSK vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने दी चेन्नई सुपर किंग्स को मात, देखें मैच हाइलाइट्स और सभी डिटेल्स
पहलगाम हमले में 5 से 7 आतंकी थे शामिल! NIA ने हमले में बचे लोगों से की बातचीत; ड्रोन से आतंकियों की हो रही तलाशी
भारत के साथ पाकिस्तान की तनातनी, BLA ने कर दिया बड़ा खेला! 10 जवान ढेर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited