Happy Friendship Day: बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने की है फिटनेस के लिए Healthy Habits से दोस्ती, उनकी इन आदतों को आप भी जानें

Friendship Day 2024: इस फ्रेंडशिप डे पर बॉलीवुड की इन हसीनाओं की स्वस्थ आदतों से अगर आप भी दोस्ती कर लें, तो इससे आपको जीवन भर स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी। इनसे आपको रोग-मुक्त जीवन जीने में मदद मिलती है। यह आपकी फिटनेस को बनाए रखने के साथ-साथ आपको लंबे समय तक जवां बनाए रखने में भी मदद करेंगी।

Happy Friendship Day

Happy Friendship Day

Friendship Day 2024: फ्रेंडशिप डे हम सभी के जीवन में एक खास महत्व रखता है। इस दिन हम सभी अपने खास दोस्तों को शुभकामना संदेश भेजते हैं। वहीं, उन्हें तरह-तरह के उपहार भी देते हैं। आज दुनियाभर में आज फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। यह दिन हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, दोस्ती सिर्फ दोस्तों से ही नहीं होती है। आज के समय में अपनी सेहत का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है, इसके लिए आपको कुछ अच्छी आदतों से भी दोस्ती करने की जरूरत है।
आपको जानकर हैरानी हो सकती हैं कि हमारे पसंदीदा एक्टर और बॉलीवुड की कुछ हीरोइन ने भी स्वस्थ रहने के लिए कुछ अच्छी आदतों से दोस्ती की है। आज उनकी मदद से वह काफी फिट और खूबसूरत नजर आती हैं। साथ ही, अपनी उम्र से 10 साल छोटी नजर आती हैं। अगर आप भी इस फ्रेंडशिप डे पर कुछ अच्छी आदतों से दोस्ती कर लें, तो इससे न सिर्फ आपको शारीरिक रूप से फिट रहने में मिलेगी, बल्कि गंभीर बीमारियां भी आपसे दूर रहेंगी।

फिटनेस के लिए इन बॉलीवुड हसीनाओं ने की स्वस्थ आदतों से दोस्ती

  • आलिया भट्ट
  • करीना कपूर
  • कैटरीना कैफ
  • मलाइका अरोड़ा
  • शिल्पा शेट्टी

स्वस्थ रहने के लिए अपनाईं ये अच्छी आदतें

स्वस्थ खानपान

हसीनाएं स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेती हैं। वे सिर्फ जरूरत के अनुसार भोजन करती हैं। उनकी डाइट में प्रोटीन, कार्ब्स फैट के साथ सभी जरूरी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं।

फल-सब्जियां का सेवन

फल और सब्जियां शरीर के लिए जरूरी पोषण और फाइबर से भरपूर होते हैं। ये कम कैलोरी में आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद मिलती है। यह आपके शरीर में स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद मिलती है।

अनहेल्दी चीजों से परहेज

एक्ट्रेस हल्का भोजन करती हैं। वह ज्यादा तला-भुना, नमकीन, मसालेदार, जंक और प्रोसेस्ड फूड्स, पिज्जा-बर्गर आदि जैसी चीजों से परहेज करती हैं।

मीठे से रखती हैं दूरी

एक्ट्रेस बहुत मीठा खाने से परहेज करती हैं। वह मिठाई, चीनी युक्त चीजें, सोडा-कोला, चाय के साथ बिस्किट आदि जैसी चीजों से परहेज करती हैं।

नियमित एक्सरसाइज

एक्ट्रेस शारीरिक रूप से काफी एक्टिव रहती हैं। वह नियमित योग, जिम में एक्सरसाइज, मॉर्निंग वॉक, स्विमिंग और साइकिलिंग आदि जैसी एक्सरसाइज रोज करती हैं।

जल्दी डिनर करती हैं

सभी एक्ट्रेस रात का खाना 7 बजे तक खा लेती हैं। वह देर रात खाने से बचती हैं। अगर वह किसी कारण 7 बजे तक कुछ नहीं खा पाती हैं, तो वह फिर रात में कुछ नहीं खाती हैं। सिर्फ दूध या पानी पीती हैं।

स्ट्रिक्ट रूटीन

एक्ट्रेस रात में जल्दी सोती हैं और सुबह जल्दी उठती हैं। वह अपने नाश्ते से लेकर डिनर, एक्सरसाइज, योग और दिनभर के सभी काम समय पर करती हैं।

अच्छी नींद

स्वस्थ रहने और शरीर की बेहतर रिकवरी के लिए एक्ट्रेस अपनी रात में 8-9 घंटे की अच्छी नींद जरूर लेती हैं। इससे उन्हें तनाव को मैनेज करने में भी मदद मिलती है। यह उनके संपूर्ण स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Vineet author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला हूं। हेल्थ और फिटनेस जुड़े विषयों में मेरी खास दिलचस्पी है।...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited