वॉक करने के फायदे तो जरूर सुने होंगे लेकिन सही समय जानना भी है जरूरी, गलत समय वॉकिंग से होगा नुकसान

फिट रहने के लिए जरूरी है आप रोजाना वॉक करें, ये आपने अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वॉक करने के पूरे फायदे सही समय पर ही मिलते हैं। जी हां आज हम आपको वॉक करने का सही समय बताएंगे और साथ ही बताएंगे कि किस समय वॉक करना नुकसान पहुंचा सकता है।

walking benefits and right time to walk

walking benefits and right time to walk

वेट लॉस करना हो या केवल नॉर्मल फिटनेस दोनों के लिए ही वॉक काफी कारगर एक्सरसाइज है। लेकिन इसका फायदा तभी है जब ये सही समय पर की जाए। जी हां सुबह या शाम वॉक करते हुए आपने अनेक लोगों को देखा होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि वॉक करने का सही समय क्या है? कि जब आप वॉक करें और आपकी सेहत को इसका भरपूर लाभ भी मिले। वही सर्दी और गर्मी दोनों मौसम के अनुसार भी वॉक करने का नियम अलग हो सकता है। आज हम आपको वॉकिंग का सही समय बताएंगें और इसके साथ ही गलत समय पर वॉक करने के नुकसान भी बताने का काम करेंगे। आइए जानते हैं कब और कैसे करनी चाहिए वॉक?

क्या है मॉर्निंग वॉक का सही समय? Right time to Morning Walk in Hindi

यदि आप सुबह टहलने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि मॉर्निंग वॉक का सबसे अच्छा समय सूरज उगने के 30 मिनट पहले और 30 मिनट बाद का होता है। दरअसल आपको बता दें कि सूरज निकलने से पहले के मौसम में काफी ठंडक होती है, जो आपके शरीर को रिलेक्स करने का काम करती है, जबकि सूरज निकलने के बाद आने वाली धूप आपके शरीर में विटामिन-डी की पूर्ति करने का काम करती है। जिससे आपका शरीर मजबूत होता है।

इवनिंग वॉक का सही समय क्या है? Right time to evening Walk in Hindi

यदि आप शाम को वॉक करने का प्लान कर रहे है, तो आपको इसके लिए शाम 6-8 बजे का समय तय करना चाहिए। दरअसल इस समय हवा में ठंडक बढ़ने लगती है, और पॉल्यूशन का स्तर कम होने लगता है। वहीं शाम को इस समय हमारी मांसपेशियां भी सबसे ज्यादा फ्लेक्सिबल होती हैं। जिससे आपको वॉक के दौरान किसी तरह की कठिनाई महसूस नहीं होती है।

यह भी पढ़ें - वेट लॉस का है प्लान तो फैंसी नाश्ता छोड़ ब्रेकफास्ट में खाएं ये 4 देसी चीजें, 38 की कमर तेजी से हो जाएगी 28

वॉकिंग का गलत समय क्या है? What is the wrong time to walk in Hindi

सुबह बहुत जल्दी (अंधेरे में) वॉक करना आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है, क्योंकि इस समय मौसम काफी ठंडा होता है, जिससे सेहत को सर्दी-गर्मी का असर हो सकता है। बहुत अधिक ठंडे मौसम में वॉक करने से आपको मसल्स और जॉइंट पेन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा दोपहर में भी वॉक करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। क्योंकि इस दौरान धूप अधिक होने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी तेजी से हो सकती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। हेल्थ (Health News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

गुलशन कुमार author

पॉटरी नगरी के नाम से मशहूर खुर्ज़ा शहर का रहने वाला हूं। हेल्थ, लाइफस्टाइल और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखने-पढ़ने का शौक है। Timesnowhindi.com में ...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited