Deepika Padukone की तरह आपको भी रहना चाहिए मानसून में अलर्ट, अगल बगल ये बीमारियां तैयार हैं बोलने को हमला, प्रेगनेंसी में भूल से भी ना करें ये गलती

Pregnancy tips for monsoon: मानसून में अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए। वहीं यदि आप प्रेग्नेंट हैं तो आपकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। दीपिका पादुकोण की तरह आपको भी इस मौसम की मार से खुद को और बच्चे को दोनों को बचाना होगा। आइए जानते हैं कुछ सेफ्टी टिप्स..

tips for pregnancy

tips for pregnancy

गर्मी से राहत दिलाने के साथ-साथ मानसून कई तरह की समस्याएं भी लेकर आता है। इस मौसम में यदि सावधानी न बरती जाए तो आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंच सकता है। वहीं प्रेग्नेंट महिलाओं की सेहत के लिए तो मानसून और भी ज्यादा सावधानी रखने का समय है। क्योंकि इस मौसम में चारों तरफ बीमारियां आपको घेरने के लिए तैयार रहती हैं। आइए जानते हैं मानसून के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को क्या सावधानी रखनी चाहिए।

बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा

मानसून के समय में डेंगू, मलेरिया, फ्लू, फंगल इंफेक्शन जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा मानसून में संक्रमण के कारण पानी भी प्रदूषित हो जाता है। जिससे हैजा, डायरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

मानसून में प्रेगनेंट महिलाएं जरूर रखें इन बातों का ख्याल

खानपान का ख्याल

मानसून में खाना पीना सबसे ज्यादा प्रदूषित होता है, जिसका बचाव करना आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। क्योंकि दूषित खानपान के कारण हमें कई तरह के रोग हो सकते हैं।

जंक फूड से दूरी

बारिश के मौसम आते ही हमारा पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, इसलिए मानसून के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को जंक फूड आदि से दूर रहना चाहिए। जंक और पैकेट बंद फूड का सेवन प्रेग्नेंट महिलाओं को न करने की सलाह दी जाती है।

साफ सफाई का ख्याल

बारिश के मौसम में हमारे चारो तरफ संक्रमण काफी बढ़ जाता है। जिससे निपटने के लिए जरूरी है कि आपको अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए। साफ सफाई मां और बच्चा दोनों के लिए ही जरूरी है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

गुलशन कुमार author

पॉटरी नगरी के नाम से मशहूर खुर्ज़ा शहर का रहने वाला हूं। हेल्थ, लाइफस्टाइल और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखने-पढ़ने का शौक है। Timesnowhindi.com में ...और देखें

End of Article
संबंधित खबरें
अक्सर प्लेट में होती है बासी दाल तो सेहत को हो सकता है भारी नुकसान जानें बची हुई दाल को कैसे करें स्टोर और खाने का सही तरीका

अक्सर प्लेट में होती है बासी दाल? तो सेहत को हो सकता है भारी नुकसान, जानें बची हुई दाल को कैसे करें स्टोर और खाने का सही तरीका

क्या नवरात्रि व्रत में मखाना खा सकते हैं व्रत के दौरान कितना सेफ इनका सेवन जानें ये फायदेमंद हैं या नुकसानदेह

क्या नवरात्रि व्रत में मखाना खा सकते हैं? व्रत के दौरान कितना सेफ इनका सेवन, जानें ये फायदेमंद हैं या नुकसानदेह

सुबह ग्रीन टी में मिलाकर पिएं ये पीली चीज दोगुना तेजी से होगा फैट बर्न खराब पाचन की चुटकियों में करेगा छुट्टी

सुबह ग्रीन टी में मिलाकर पिएं ये पीली चीज, दोगुना तेजी से होगा फैट बर्न, खराब पाचन की चुटकियों में करेगा छुट्टी

आंखों को रोशनी छीन सकती है डायबिटीज की बीमारी शुगर पेशेंट Eyesight को दुरुस्त रखने के लिए जरूर करें ये 4 काम

आंखों को रोशनी छीन सकती है डायबिटीज की बीमारी, शुगर पेशेंट Eyesight को दुरुस्त रखने के लिए जरूर करें ये 4 काम

वजन घटाने के लिए सुबह उठकर पीते हैं गर्म पानी तो न करें ये गलती चर्बी पिघलने के बजाए शरीर में बनेंगी खतरनाक बीमारियां

वजन घटाने के लिए सुबह उठकर पीते हैं गर्म पानी तो न करें ये गलती, चर्बी पिघलने के बजाए शरीर में बनेंगी खतरनाक बीमारियां

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited