तेजी से वजन घटाना है तो ये चीजें करें डाइट से बाहर, वजन बढ़ाने में देती हैं योगदान - एक्सपर्ट से जानें इनके स्वस्थ विकल्प

Healthy Food Swaps For Weight Loss In Hindi: अगर बहुत कम खाने पर भी आपका वजन कम नहीं हो रहा है, तो आपको अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं, जो दिखने में बहुत कम लगती हैं, लेकिन वजन बढ़ाने में योगदान देती हैं। यहां जानें किन चीजों को में करें बदलाव।

Healthy Food Swaps For Weight Loss

Healthy Food Swaps For Weight Loss

Healthy Food Swaps For Weight Loss In Hindi: क्या आप भी वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं? इसके लिए खूब एक्सरसाइज करते हैं और खाना पानी भी बहुत कम खाते हैं, लेकिन फिर भी आपका वजन कम नहीं हो रहा है? तो आपको बता दें कि कुछ छोटी-छोटी गलतियों की वजह से इस तरह की परेशानी का आपको सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपको अपनी कुछ आदतों में बदलाव करने की जरूरत है। अपने खानपान में कुछ रेगुलर चीजों को स्वस्थ चीजों के साथ बदलने से आपको वजन घटाने में बहुत मदद मिल सकती है। हेल्थ इन्फ्लूएंसर और डायटीशियन शिखा सिंह ने सोशल मीडिया पर कुछ खानपान में कुछ ऐसे छोटे-छोटे बदलाव बताए हैं, जो आपकी वेट लॉस जर्नी को तेज करने और शरीर की चर्बी को पिघलाने में बहुत मदद कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

वेट लॉस के लिए इन चीजों के चुने हेल्दी विकल्प

टमैटो कैचप के बजाए पुदीना की चटनी

टमैटो कैचप के 100 ग्राम में 120 कैलोरी होती हैं। यह शुगर, सोडियम और प्रिजर्वेटिव्स से भरपूर होती है। यह शरीर का वजन बढ़ाने में योगदान देने के साथ-साथ सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह होती है। इसमें टमाटर न के बराबर डाले जाते हैं।
वहीं घर की बनी धनिया-पुदीना की चटनी के 100 ग्राम में सिर्फ 30 कैलोरी होती हैं। इसमें सोडियम बहुत कम होता है। साथ ही, यह शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स और कई अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें शुगर भी नहीं होती है। यह वजन घटाने में मदद करती है।

रिफाइंड तेल को सरसों तेल से बदलें

रिफाइंड तेल जैसे सोयाबीन, सनफ्लावर, कैनोला ऑयल आदि में कोई भी स्वाद या खुश्बू नहीं होती है। इसे बहुत ज्यादा प्रोसेस करके बनाया जाता है। इसमें पोषण के नाम पर कुछ भी नहीं होता है और ये उच्च तापमान पर पकाए जाने पर ऑक्सीडाइज हो जाते हैं।
वहीं सरसों के तेल की बात करें तो यह पोषण से भरपूर होता है। इसमें ओमेगा-6 फैटी एसिड होते हैं। इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। यह प्रोसेस्ड नहीं होता है। इसे लंबे समय तक पकाने पर भी यह खराब नहीं होता है। यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है।

चिप्स के बजाए मखाना खाएं

आलू के टिप्स के हर 100 ग्राम में 500 कैलोरी तक होती हैं। साथ ही, इसमें फैट की मात्रा बहुत अधिक होती है और ये सोडियम से भरपूर होती हैं। पोषण के नाम पर इनमें कुछ भी नहीं होता है। ये वजन बढ़ाने में योगदान देती हैं।
वहीं मखाना की बात करें तो इसके हर 100 ग्राम में होती है 350 कैलोरी और 10 ग्राम प्रोटीन। ये कैल्शियम और फाइबर से भी भरपूर होते हैं। साथ ही, इनमें फैट की मात्रा बहुत कम होती है। ये आपकी वेट लॉस में बहुत मदद करते हैं।

जूस पीने के बजाए साबुत फल खाएं

जूस के एक कप में लगभग 120 कैलोरी होती हैं। इनमें शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है और फाइबर के साथ-साथ सभी जरूरी पोषक तत्व भी बहुत कम मात्रा में होते हैं। यह बहुत जल्दी पच जाता है और ब्लड शुगर में स्पाइक करता है। इसे पीने के बाद आपको जल्दी भूख भी लगती है। यह वजन बढ़ाने में योगदान देता है।
वहीं फलों की बात करें तो इनके 100 ग्राम में लगभग 50 कैलोरी होती हैं। ये फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनका सेवन करने के बाद आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है। ये वजन घटाने में मदद करते हैं और शुगर भी नहीं बढ़ाते।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Vineet author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला हूं। हेल्थ और फिटनेस जुड़े विषयों में मेरी खास दिलचस्पी है।...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited