दिल की बीमारियों से बचना है तो आज से खाना छोड़ दें दूध से बनी ये चीजें, जानें ये कैसे पहुंचाती हैं हृदय स्वास्थ्य को नुकसान
Dairy Products To Avoid To Keep Heart Healthy: दूध से कुछ ऐसी चीजें भी बनती हैं, जो सेहत को नुकसान भी पहंचा सकती हैं, खासकर हमारे हृदय स्वास्थ्य को। दूध से बनाई गई कुछ चीजें हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकती हैं। इनका सेवन करने से हृदय रोगों का खतरा बढ़ता है।



Dairy Products To Avoid To Keep Heart Healthy
Dairy Products To Avoid To Keep Heart Healthy: दूध और इसे बनी चीजें (डेयरी प्रोडक्ट्स) का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दूध को अपने आप में एक संपूर्ण मील माना जाता है, क्योंकि इसमें शरीर के लिए लगभग सभी जरूरी विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं। ये प्रोटीन, कार्ब्स और फैट से संतुलित एक परफेक्ट फूड है। इसे खाने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं। डेयरी प्रोडक्ट्स हमारी डाइट का का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हम सभी इनका किसी न किसी रूप में सेवन जरूर करते हैं। इनकी मदद से तरह-तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। आमतौर पर इससे बनी चीजों को सेहत के लिहाज से सुरक्षित माना जाता है। लेकिन दूध से कुछ ऐसी चीजें भी बनती हैं, जो सेहत को नुकसान भी पहंचा सकती हैं, खासकर हमारे हृदय स्वास्थ्य को। दूध से बनाई गई कुछ चीजें हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकती हैं। इनका सेवन करने से हृदय रोगों का खतरा बढ़ता है। अगर आपको अपने दिन को सेहतमंद रखना है तो इन चीजों के सेवन से सख्त परहेज करना चाहिए। अब सवाल यह उठता है कि दूध से बनी ऐसी कौन-कौन सी चीजें हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं? यहां जानें इनके बारे में...
हृदय स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती दूध से बनी ये चीजें - Dairy Products To Avoid To Keep Heart Healthy
फ्लेवर्ड दही
ये खाने में आपको बहुत ही स्वादिष्ट लग सकती है, लेकिन इसमें चीनी और कई हानिकारक केमिकल डाले जाते हैं। इसका अधिक सेवन करने से व्यक्ति का वजन बढ़ सकता है। साथ ही, यह आपको हृदय रोगों के खतरे में भी डाल सकती है।
प्रोसेस्ड पनीर
इसमें फैट की मात्रा काफी अधिक होती है। साथ ही, इनमें सोडियम भी काफी अधिक होता है। इसका अधिक सेवन हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी जैसी स्थितियों को ट्रिगर कर सकता है। ये हृदय रोगों के खतरे को बढ़ाने में योगदान देते हैं।
अधिक चर्बी वाला दूध
ज्यादा चर्बी वाला या फुल फैट दूध और इससे बनी चीजें खाना भी हृदय स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। ये भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने और हृदय रोगों के खतरे को बढ़ाते हैं। इसलिए कोशिश करें कि कम चर्बी वाले डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें।
आइसक्रीम
इसमें कोई संदेह नहीं है कि ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं। साथ ही, गर्मियों में आपको ठंडा महसूस कराने में मदद कर सकती हैं। लेकिन चीनी और अनहेल्दी सामग्रियों से भरपूर आइसक्रीम का नियमित सेवन हृदय स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है।
कंडेंस्ड मिल्क
ये बहुत मीठा और गाढ़ा होता है। यह कैलोरी से भरपूर और खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। स्वादिष्ट होने की वजह से लोग इसका अधिक मात्रा में सेवन कर लेते हैं। इसकी वजह से आपका वजन बढ़ सकता है और शरीर की चर्बी बढ़ सकती है। यह हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानत...और देखें
प्रकृति का अनोखा खजाना है कचनार, शरीर से बीमारियों को रखता है कोसों दूर, फायदे जान रह जाएंगे हैरान
हार्ट में आई ब्लॉकेज के लक्षण हैं ये 3 संकेत, पहला लक्षण दिखते ही करा लें इलाज, वरना गंभीर हो सकती है समस्या
Chaitra Navratri 2025: गर्भवती महिलाएं कैसे रख सकती हैं नवरात्रि व्रत, क्या खा सकती हैं क्या नहीं? जानें किन बातों का रखें ध्यान
महीनों से लेट आ रहे हैं पीरियड, भूलकर नजरअंदाज न करें पीरियड्स का अनियमित होना, इस खतरनाक कैंसर की हो सकती है शुरुआत
बचपन का मोटापा भविष्य में बनता है गंभीर बीमारियों की वजह, जवानी में हो सकते हैं इस बीमारी का शिकार
Aaj Ka Rashifal 26 March 2025: जानिए मेष से मीन राशि वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां पढ़ें आज का राशिफल
Aaj ka Panchang 26 March 2025: आज है चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल की पूरी जानकारियां पंचांग से
PAK vs NZ 5th T20 Pitch Report: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड पांचवें टी20 मैच की पिच रिपोर्ट
RR vs KKR Aaj Ka Match Kaun Jitega: राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले से पहले जानें आज का मैच कौन जीतेगा
दारफुर में हवाई हमले में 54 लोगों की मौत, सूडान सहायता समूह ने किया दावा, सेना का इनकार
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited