गर्भावस्था में मां और बच्चा दोनों की सेहत को नुकसान पहुंचती है गर्म हवाएं, लू के प्रकोप से बचने के लिए गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

Safety Tips For Pregnant Women During Summer: गर्मी का मौमस गर्भवती महिलाओं के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है। तपती-जलती गर्मी गर्भवती महिलाओं को कई स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे में डाल सकते हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को अपना खास ध्यान रखने की जरूरत है। यहां जानें इसके लिए कुछ सरल टिप्स।

Safety Tips For Pregnant Women During Summer

Safety Tips For Pregnant Women During Summer

Safety Tips For Pregnant Women During Summer: मौसम का तापमान लगातार बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) अगले कुछ दिन तापमान में लगातार वृद्धि की आशंका जताई है। इस भीषण गर्मी में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है, खासकर गर्भवती महिलाओ को। आपको बता दें अब एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि धधकती गर्मी में गर्भवती महिलाओं में समय से पहले डिलीवरी या प्रीमैच्योर डिलीवरी का खतरा बढ़ सकता है। अमेरिका की नेवादा यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक अध्ययन में यह पाया गया है कि मौसम का अधिक तापमान गर्भ में पल रहे बच्चों को भी नुकसान पहुचा सकता है। अध्ययन में यह भी पाया गया है कि गर्म हवाएं या लू के कारण गर्भवती महिलाओं में प्रीमैच्योर डिलीवरी भी हो सकती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को इस तपती-जलती गर्मी में अपना खास ध्यान रखने की जरूरत है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर तपती गर्मी में गर्भवती महिलाएं अपनी देखभाल कैसे करें? इस लेख में हम आपको इसके लिए कुछ सरल टिप्स बता रहे हैं।

गर्भवती महिलाएं तपती गर्मी में इस तरह करें अपनी देखभाल - Safety Precautions For Pregnant Women During Hot Weather

भरपूर पानी पिएं

इस दौरान शरीर में पानी की कमी होना बहुत आम बात है। इसकी वजह से सिरदर्द, थकान, उल्टी, पेट दर्द और कई अन्य समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं। ये ज्यादातर समस्याएं डिहाइड्रेशन के कारण होती हैं। इसलिए भरपूर पानी और स्वस्थ ड्रिंक जैसे हर्बल चाय, फलों का रस, शेक और स्मूदी आदि का सेवन करें।

नमक का सेवन सीमित करें

गर्मी में ज्यादा नमक के सेवन से गर्भवती महिलाएं कम से कम करें। इसकी वजह से गर्मी में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है, जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई तरह की समस्याएं बढ़ा सकता है।

फल-सब्जियां खाएं

यह गर्मी में शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखने में आपकी मदद करेंगे। प्रेग्नेंसी में भी इनका सेवन बहुत लाभकारी होता है। ये कब्ज आदि की समस्या भी दूर करते हैं।

घर में रहें

तपती गर्मी के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को भूल से भी घर से बाहर नहीं निकलता चाहिए। यह सेहत के लिए बहुत नुकसानदे हो सकता है। इसलिए घर में रहने की कोशिश करें।

हल्के कपड़े पहनें

गर्मी में भले ही घर में क्यों न रहें, लेकिन इस दौरान बहुत भारी कपड़े पहनने से बचें। क्योंकि ये शरीर का तापमान बढ़ाते हैं और डिहाइड्रेशन का कारण बनते हैं। हल्के और सूती वस्त्र पहनें। इनकी मदद से आपकी त्वचा खुलकर सांस ले पाती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Vineet author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला हूं। हेल्थ और फिटनेस जुड़े विषयों में मेरी खास दिलचस्पी है।...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited