किचन में मौजूद ये चीजें हैं डेंगू का घरेलू इलाज, बुखार की जल्दी करते हैं छुट्टी, प्लेटलेट बढ़ाने में भी असरदार-

Home Remedies For Dengue Fever: अगर आप भी डेंगू बुखार से जल्दी छुटकारा पाना और तेजी से प्लेटलेट्स बढ़ाना चाहते हैं, तो डॉक्टर के दिए उपचार के साथ इन घरेलू नुस्खों को अपने रूटीन का हिस्सा बनाने से आपको बहुत फायदा मिलेगा। इनकी मदद से आपको तेजी से रिकवरी में मदद मिलेगी।

Home Remedies For Dengue Fever For Faster Recovery In Hindi

Home Remedies For Dengue Fever For Faster Recovery In Hindi

Home Remedies For Dengue Fever: हर साल बरसात के बाद देश में डेंगू के मामले काफी तेजी से बढ़ते हैं। इस समय में भी मच्छरों ने देशभर में आतंक मचाया हुआ है। इसकी वजह से लोगों में डेंगू मलेरिया जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। राजधानी दिल्ली में डेंगू की वजह से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। डेंगू के मच्छर बच्चों और वृद्ध लोगों को अपना शिकार अधिक बनाते हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी इम्यूनिटी बहुत कमजोर होती है, वे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। डेंगू होने के बाद व्यक्ति के रक्त में प्लेटलेट्स भी काफी तेजी से कम होने लगती हैं। जिन लोगों को डेंगू बुखार हो जाता है, उन्हें दवाओं का सेवन करना पड़ता है।
लेकिन वे अक्सर जल्दी प्लेटलेट्स बढ़ाने और बुखार को कम करने के लिए दवाओं से बचने की कोशिश करते हैं। वह इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे खोजने में लगे रहते हैं। इसके लिए वे कई बार इंटरनेट की मदद लेते हैं, तो कभी यहां वहां से प्राप्त जानकारी के आधार पर नुस्खे आजमाकर जल्दी बुखार से निपटने की कोशिश करते हैं। लेकिन फिर भी उनके प्लेटलेट्स जल्दी नहीं बढ़ते हैं। ऐसे लोगों की परेशानी दूर करने के लिए हम कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे लेकर आए हैं, जिनकी मदद से उन्हें जल्द डेंगू से रिकवरी में मदद मिल सकती है। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...

डेंगू बुखार की जल्दी छुट्टी करने में मदद करेंगे ये घरेलू उपाय - Home Remedies For Dengue Fever For Faster Recovery In Hindi

नारियल पानी पिएं

डेंगू बुखार के दौरान नारियल पानी पीना बहुत लाभकारी होता है। इस दौरान शरीर को हाइड्रेट रखने और मांसपेशियों की ऐंठन को कम करने के लिए यह एक बेहतरीन ड्रिंक है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो जल्दी रिकवरी में मदद करते हैं। यह हड्डियों से बुखार को निकालने में मदद करते हैं।

पपीते के पत्ते का काढ़ा

पपीते के पत्तों को प्लेटलेट बढ़ाने के लिए रामबाण उपाय माना जाता है। अगर डेंगू के मरीज इन पत्तों को पानी में उबालकर इनका काढ़ा पीते हैं, या गुनगुने पानी में इनका अर्क मिलाकर पीते हैं, तो इससे तेजी से प्लेटलेट बढ़ाने में मदद मिलती है। यह हड्डियों से भी बुखार को जल्द कम करने में मदद करता है।

अनार का रस

शरीर में खून की कमी को दूर करने, नए ब्लड सेल्स बनाने और प्लेटलेट्स को जल्दी बढ़ाने के लिए यह एक पावरफुल ड्रिंक है। डेंगू के मरीज को नियमित अनार का जूस जरूर पीना चाहिए। इससे शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है, थकान दूर होती है और वायरस को जल्दी खत्म करने में मदद मिलती है।

गिलोय का काढ़ा

शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए गिलोय एक रामबाण औषधि है। यह शरीर को वायरस से लड़ने के खिलाफ काफी मजबूत बना देती है। आप काढ़ा बनाने के लिए गिलोय के पाउडर या पत्तों का प्रयोग कर सकते हैं। इसे गुनगुने पानी में पीने से बहुत फायदा मिलेगा

हल्दी दूध

रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में चुटकी भर हल्दी उबालकर पीने से भी डेंगू के उपचार में बहुत मदद मिल सकती है। यह शक्तिशाली एंटी इन्प्लेमेट्री गुणों से भरपूर होता है। इससे बुखार कम होता है और शरीर की सूजन भी कम होती है।

यह भी ध्यान रखें

ये घरेलू नुस्खे डॉक्टर के उपचार का कोई विकल्प नहीं हैं। बल्कि डॉक्टर के दिए उपचार के साथ इन्हें अपने रूटीन में शामिल करने से आपको तेजी से रिकवरी में मदद मिलती है। इसलिए हमेशा पहले इन नुस्खों को आजमाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। हेल्थ (Health News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

Vineet author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला हूं। हेल्थ और फिटनेस जुड़े विषयों में मेरी खास दिलचस्पी है।...और देखें

End of Article
संबंधित खबरें
तेजी से वजन घटाने के लिए रामबाण हैं ये फल बिना मेहनत छांट देते हैं शरीर की चर्बी महीनेभर में कमर हो जाएगी पतली

तेजी से वजन घटाने के लिए रामबाण हैं ये फल, बिना मेहनत छांट देते हैं शरीर की चर्बी, महीनेभर में कमर हो जाएगी पतली

नवरात्रि व्रत में इस सफेद चीज को खाकर मोम की तरह पिघलेगी चर्बी वजन घटाने वाले लोगों के लिए है बेस्ट वेट लॉस स्नैक

नवरात्रि व्रत में इस सफेद चीज को खाकर मोम की तरह पिघलेगी चर्बी, वजन घटाने वाले लोगों के लिए है बेस्ट वेट लॉस स्नैक

पेट की जिद्दी चर्बी को छांटने के लिए फैट कटर का काम करते हैं ये देसी फूड महीनेभर में लटकती तोंद को धंसा देंगे अंदर

पेट की जिद्दी चर्बी को छांटने के लिए फैट कटर का काम करते हैं ये देसी फूड, महीनेभर में लटकती तोंद को धंसा देंगे अंदर

नवरात्रि व्रत में मुट्ठीभर ये देसी चीज खाने से पिघलेगी शरीर की चर्बी वेट लॉस करने वालों के लिए है अमृत 9 दिन में कम हो होगा 2-3 किलो वजन

नवरात्रि व्रत में मुट्ठीभर ये देसी चीज खाने से पिघलेगी शरीर की चर्बी, वेट लॉस करने वालों के लिए है अमृत, 9 दिन में कम हो होगा 2-3 किलो वजन

World Heart Day 2024 दिल की बीमारियों से हर साल होती हैं लाखों मौत समय रहते पहचान लिए ये लक्षण तो बच सकती है जान

World Heart Day 2024: दिल की बीमारियों से हर साल होती हैं लाखों मौत, समय रहते पहचान लिए ये लक्षण तो बच सकती है जान

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited