बदलते मौसम में बंद नाक और खांसी से राहत पाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, पहले ही दिन से मिलेगा तेजी से आराम

Home Remedies for Seasonal Disease in Hindi : बारिश और धूप का ये मौसम आपको आसानी से बीमार बना देता है, ऐसे में यदि आप इस मौसम में सर्दी खांसी से पीड़ित हैं, तो आपको कुछ घरेलू उपायों को जरूर फॉलो करना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...

home remedies for cough cold
मौसम के बदलाव के साथ ही आपको कई तरह की समस्याएं होना भी शुरू हो जाती हैं। इस बारिश के मौसम में नाक बंद होना और खांसी होना एक सबसे आम समस्या है। चाहे सर्दी की शुरुआत हो या बरसात की शुरुआत, जैसे ही हमारे शरीर का तापमान बदलता से शरीर में कई तरह की बीमारियां अपना घर कर लेती हैं। जिनमें से नाक का बंद होना और खांसी होना सबसे आम बात है। बंद नाक आपको सांस लेने में दिक्कत के साथ ही आपको दिन भर असहज महसूस कराती है। इसके साथ ही यदि आपको खांसी हो जाए तो आपका दिन भर परेशान होना तय है। यदि आप इस मौसम के बदलाव में अपने आप को इन सब समस्याओं से राहत दिलाना चाहते हैं, तो आपको हमारे बताए कुछ घरेलू नुस्खे फॉलो करने चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...

सर्दी-जुकाम के लिए घरेलू उपाय - Home Remedies for Cough and cold in Hindi

भाप लें

नाक बंद होने या खांसी आदि की समस्या होने पर आपको भाप लेनी चाहिए। किसी भी कारण से बंद हुई नाक को खोलने के लिए यह एक कारगर उपाय है। इसके लिए आप एक बर्तन में गर्म पानी लें और इस पानी में थोड़ा सा कपूर या पुदीना तेल डाल दें। इस पानी से दिन में 2 बार भाप लेने से आपको तेजी से राहत मिलती है।
End Of Feed