सुबह पेट नहीं होता ठीक से साफ! तो इस एक चीज को दूध या पानी में मिलाकर करें सेवन, मिनटों में दिखेगा रिजल्ट
कब्ज की समस्या से परेशान लोगों को सुबह फ्रेश होने में काफी दिक्कत महसूस होती है। इसकी वजह से कई बार पेट में दर्द और पेट का फूलना महसूस होता है।



Constipation Home Remedies: गलत खान पान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से पेट से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है। पेट का साफ ना होना और कब्ज की समस्या होना उन्हीं में से एक है। कब्ज की समस्या से परेशान लोगों को सुबह फ्रेश होने में काफी दिक्कत महसूस होती है। इसकी वजह से कई बार पेट में दर्द और पेट का फूलना महसूस होता है। अगर सुबह पेट अच्छे से साफ ना हो तो पूरे दिन आपको किसी काम में मन नहीं लगता है। कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं और दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है घी की मदद से कब्ज की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। पाचन से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने में घी बेहद कारगर माना जाता है। आयुर्वेद में भी घी को कब्ज के लिए रामबाण इलाज माना गया है। घी पोषक तत्वों से भरपूर होता है और शरीर को कई फायदे पहुंचाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे घी का इस्तेमाल कर आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। यहां जानिए कि कब्ज से राहत पाने के लिए घी का इस्तेमाल कैसे करें।
कब्ज के लिए घी के सेवन के 3 तरीके - Ways To Consume Ghee For Constipation in hindi
पानी के साथ गाय का घी
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए गर्म पानी में घी मिलाकर सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। गर्म पानी घी में फैट को एक हद तक तोड़ने का काम करता है और आंतों में घी के प्रभाव को बढ़ाने में मदद करता है। रोजाना कम से कम 2 लीटर इस पानी का सेवन करने से कब्ज की समस्या से जल्द छुटकारा मिल सकेगा और साथ ही सुबह फ्रेश होने में भी कोई परेशानी नहीं होगी।
दूध के साथ गाय का घी
दूध के साथ गाय के घी का सेवन करना सेहत को कई फायदे पहुंचाता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या तो दूर होती ही है और साथ ही नींद भी अच्छी आती है।
डाइट में शामिल करें गाय का घी
नियमित रूप से गाय के घी का सेवन करने से पेट से जुड़ी बीमारियां दूर होती है और साथ ही कब्ज की समस्या से निजात मिलता है। आप घी का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। आप घी को सब्जी, रोटी या हलवा में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। ये पेट को साफ करेगा। सुबह खाली पेट घी का सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में इसका सेवन जरूर करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
शुरुआती शिक्षा बिहार के मुजफ्फरपुर से हुई। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पूरा ...और देखें
रमजान में लंबी फास्टिंग के बाद कैसे मनाएं ईद, जिससे सेहत पर न आए कोई बुरा असर
नींबू पानी या लेमन-टी दोनों में क्या है बेहतर? जानें दोनों में से क्या पीने से तेजी से होगा वेट लॉस
ग्रेटर नोएडा से आई अजब खबर, रेबीज वाली गाय का दूध पीने से महिला की मौत, क्या हुई गलती जो चली गई जान
Viral Fever in Delhi : दिल्ली-एनसीआर में रहस्यमयी बुखार का कहर, जानें क्या हैं इसके लक्षण और कैसे करें बचाव?
सेट पर बेहोश हुए 'विभूति भैया', इमरजेंसी में लाए गए मुंबई, किस बीमारी का चल रहा है इलाज, खुद बताया हाल
Who Won Yesterday IPL Match (28 March 2025), CSK vs RCB: कल का मैच कौन जीता? Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bangalore, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर मैच में आरसीबी ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स
अगर मौका मिला तो 100 आतंकवादियों को मार डालेंगे: J&K में शहीद कांस्टेबल के भाई ने कहा
Chaitra Navratri Special Mehndi: हाथों में ये खूबसूरत मेहंदी लगाकर करें माता रानी का स्वागत, देखें लेट्सट ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स
Purple Cap IPL 2025: पर्पल कैप की रेस में फिर टॉप पर पहुंचे नूर अहमद, ये 5 गेंदबाज है विकेटों की रेस में सबसे आगे
Orange Cap IPL 2025: ऑरेंज कैप की रेस में लौटे रचिन रवींद्र , रनों की दौड़ में ये हैं टॉप-5 बल्लेबाज
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited