प्रेग्नेंसी में ज्यादा वॉक करना भी हो सकता है नुकसानदेह, डॉक्टर से जानें प्रेग्नेंसी में कितनी वॉक करनी चाहिए

Benefits And Side Effects Of Walking In Pregnancy: भले ही प्रेग्नेंसी में वॉक करना फायदेमंद होता है, लेकिन अगर जरूरत से ज्यादा वॉक करते हैं, तो इससे सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है। इस लेख में डॉक्टर से जानें प्रेग्नेंसी में वॉक करने के फायदे और नुकसान, साथ ही कितनी वॉक करना सेफ होता है।

Benefits And Side Effects Of Walking In Pregnancy

Benefits And Side Effects Of Walking In Pregnancy

Benefits And Side Effects Of Walking In Pregnancy: गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर हमेशा यह सलाह देते हैं कि उन्हें वॉक जरूर करनी चाहिए। पैदल चलना गर्भवती महिला और उनके गर्भ में पल रहे बच्चे, दोनों के लिए ही लाभकारी होता है।आमतौर पर महिलाओं को प्रेग्नेंसी की शुरुआत से ही पैदल चलने के लिए कहा जाता है। हालांकि, कुछ महिलाओं को शुरुआत से ही वॉक करने की सलाह नहीं दी जाती, उन्हें दूसरी तिमाही से पैदल चलने की सलाह दी जाती है, क्योंकि उनकी हाई रिस्क प्रेग्रेंसी होती है। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि कुछ महिलाएं बहुत ज्यादा वॉक करती हैं, उन्हें ऐसा लगता है कि जितना ज्यादा वॉक करेंगे, उनके स्वास्थ्य के लिए उतना ही अच्छा होगा। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है, जरूरत से ज्यादा चलने से गर्भवती महिलाओं की सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। प्रेग्नेंसी में पैदल चलने के फायदे और नुकसान जानने के लिए हमने शारदा अस्पताल, नोएडा की स्त्री रोग विभाग की यूनिट हेड और प्रोफेसर डॉक्टर रुचि श्रीवास्तव (Senior Consultant, Department of Gynaecology) से बात की। इस लेख में हम आपको प्रेग्नेंसी में वॉक करने के फायदे और नुकसान बता रहे हैं।

प्रेग्नेंसी में वॉक करने के फायदे क्या-क्या होते हैं- Benefits Of Walking During Pregnancy In Hindi

डॉक्टर रुचि के अनुसार, जब गर्भवती महिलाएं वॉक करती हैं, तो इससे उनके शरीर में लचीलापन बढ़ता है। यह उनके मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे उन्हें चिड़चिड़ापन महसूस नहीं होता और गुस्सा भी कम होता है। इसके अलावा, वॉक करने से कई अन्य फायदे भी मिलते हैं जैसे,
  • वॉक करने से महिलाओं की पेल्विक मांसपेशियों खुलती हैं, जिससे डिलीवरी में आसानी होती है।
  • इससे थकान दूर होती है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
  • यह महिलाओं में ब्लड सर्कुलेशन को बनाए रखता है।
  • इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।
  • पेट से जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिलती है।
  • प्रेग्नेंसी में डायबिटीज, मोटापा, कोलेस्ट्रॉल आदि जैसे गंभीर रोगों का खतरा कम होता है।

प्रेग्नेंसी में ज्यादा पैदल चलने के नुकसान क्या हो सकते हैं- Too Much Walking During Pregnancy Possible Side Effects

डॉक्टर रुचि की मानें, तो प्रेग्नेंसी में पैदल चलने से भले ही फायदे मिलते हैं, लेकिन कुछ मामलों में ज्यादा चलने से कुछ नुकसान भी देखने को मिल सकते हैं जैसे,
  • कुछ महिलाओं को ज्यादा चलने की वजह से सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
  • गर्भवती महिला बहुत ज्यादा थकान महसूस कर सकती है।
  • इससे पैर, जांघ और तलवों में दर्द और थकान महसूस हो सकती है।
  • जोड़ों पर दबाव पड़ सकता और दर्द हो सकता है।
  • हाई रिस्क वाली प्रेग्नेंसी में यह गर्भपात का कारण भी बन सकता है।

प्रेग्नेंसी में कितनी वॉक करनी चाहिए- How Much Walk Is Good In Pregnancy

गर्भवती महिलाओं को आमतौर पर यह सलाह दी जाती है कि उन्हें सप्ताह में कम से कम 150 मिनट कोई न कोई शारीरिक गतिविधि जरूरी करनी चाहिए। आप इसमें सामान्य वॉक, स्ट्रेचिंग, एरोबिक एक्सरसाइज आदि शामिल कर सकते हैं। इससे अधिक करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN हेल्थ डेस्क author

    हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजम...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited