Weight Loss Fruits: खाली पेट खाएं ये 5 तरह के फल, तेजी से घटेगा बेली फैट, दिनभर रहेगी एनर्जी

Weight Loss Fruits: आज हम उन फलों की बात की जा रही है जिन्हें खाने पर फैट बर्न होने में मदद मिलती है। अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं और बाहर निकलता पेट अंदर करना चाहते हैं तो इन फलों को खाली पेट खाना शुरू कर सकते हैं।

these 5 fruits on empty stomach for weight loss
Weight Loss Fruits: आजकल ज्यादातर लोग अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं। ज्यादातर लोग अपना वजन घटाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। कोई खाना-पीना कम कर देता है, तो कोई घंटे जिम में पसीना बहता है। हालांकि, वजन घटाने के लिए आपको खाना छोड़ने की जरूरत नहीं है। कुछ हेल्दी फलों को अपनी डाइट में शामिल करके आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं। दरअसल, कुछ फलों में विटामिन्स, फाइबर और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो वेट लॉस में मदद कर सकते हैं। इन फलों में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे वजन कंट्रोल रहता है। रोजाना इन फलों का सेवन करने से न सिर्फ आपका वजन कम होगा, बल्कि शरीर को एनर्जी भी मिलेगी। तो चलिए, आज आपको बताते हैं ऐसे 5 फलों के बारे में, जो वजन घटाने में मददगार होते हैं।

1) कीवी

कीवी में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से पाचन स्वस्थ रहता है। यह वजन कम करने में भी मदद करता है। इसमें विटामिन-ई, पोटैशियम, कॉपर, सोडियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है, जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। वजन घटाने के लिए आप सुबह खाली पेट कीवी खा सकते हैं।

2) पपीता

पपीता में विटामिन-ए और विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फॉस्फोरस और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप रोजाना खाली पेट पपीता खाते हैं, तो इससे वजन कम होने में मदद मिलती है। स्किन के लिए भी पपीता काफी फायदेमंद माना जाता है।

3) अंगूर

अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। अगर आप सुबह खाली पेट अंगूर खाते हैं, तो इससे भूख कंट्रोल होती है और वजन कम होने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह फल दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

4) केला

सुबह खाली पेट केला खाने से पाचन में सहायता मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है। अगर आप थका हुआ महसूस करते हैं, तो केला एनर्जी देने में मदद करता है। केला खान से फैट बर्न होने में भी मदद मिलती है।

5) संतरा

वजन घटाने के लिए संतरा काफी कारगर होता है। इसमें विटामिन-सी और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और कई रोगों से बचाव होता है। संतरे में कैलोरी कम होती है, इसलिए इसे खाने से वजन नहीं बढ़ता है। वजन घटाने के लिए संतरे का जूस पीने के बयाज इसे सीधे तौर पर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
End Of Feed