गर्मियों में अंजीर कैसे खाएं? रोज कितनी मात्रा में इनका सेवन है सुरक्षित? एक्सपर्ट से जानें जरूरी जानकारी

How To Eat Figs Anjeer In Summer: गर्मियों में भी बिनी किसी परेशानी के अंजीर का सेवन किया जा सकता है। बस आपको सही तरीके से और सही मात्रा में इसका सेवन करना है। यह शरीर को फौलाद जैसी मजबूत बनाने में मदद करता है। इसलिए पहलवानों का यह पसंदीदा ड्राई फ्रूट है।

How To Eat Figs Anjeer In Summer

How To Eat Figs Anjeer In Summer

How To Eat Figs Anjeer In Summer: जब शरीर को मजबूत और ताकतवर बनाने की बात आती है, तो अंजीर के सेवन से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता है। यह शक्तिशाली ड्राई फ्रूट शरीर को फौलाद जैसी मजबूत बनाने में मदद करता है। यही कारण है कि इसे पहलवानों का पसंदीदा ड्राई फ्रूट कहा जाता है। इसका सेवन करने के जबरदस्त फायदे हैं। लेकिन गर्मियों में हम देखते हैं कि लोग अंजीर के सेवन को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अंजीर की तासीर गर्म होती है, लोग इसका सेवन गर्मी में करने से बचते हैं। क्योंकि आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि गर्म तासीर वाली चीजें खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है, जो गर्मियों में लोगों की परेशानियां बढ़ा सकती है।
लेकिन क्या वाकई ऐसा है? एक्सपर्ट की मानें तो ऐसा नहीं है। आप गर्मियों में भी इस जबरदस्त ड्राई फ्रूट का आनंद ले सकते हैं। बस आपको सही तरीके से और सही मात्रा में इसका सेवन करना है। गर्मी में अंजीर कैसे खा सकते हैं, इसके बारे में जानने के लिए हमने गरिमा गोयल से बात की जो पंजाब के लुधियाना की रजिस्टर्ड डायटीशियन और सर्टिफाइड डायबिटीज एजुकेटर हैं। इस लेख में इसके बारे में विस्तार से जानें।

गर्मी में अंजीर खाने के फायदे - Benefits Of Eating Figs Anjeer In Hindi

पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में मदद करता है।
कब्ज को दूर करने में लाभकारी है।
यह हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
शरीर को भरपूर एनर्जी देता है।
कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है।
जोड़ों को मजबूत बनाता है।
यह हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है।
इसे खाने से इम्यूनिटी मजबूत बनती है।

गर्मी में कितने अंजीर खाएं - How Many Anjeer Per Day In Summer In Hindi

गर्मी के मौसम में यह सलाह दी जाती है अंजीर का सेवन बहुत सीमित मात्रा में करना चाहिए। आमतौर 3-4 अंजीर के टुकड़े का सेवन पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है। लेकिन इससे अधिक खाने से बचना चाहिए।

गर्मियों में अंजीर कैसे खाएं - How To Tea Anjeer In Summer In Hindi

किसी भी मौसम में अंजीर खाने का सबसे बेस्ट तरीका है कि आप रात में सोने से पहले आधा कप पानी में 3-4 अंजीर भिगोकर रख दें। उसके बाद अगले दिन सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। आप भीगे अंजीर को कई अन्य तरीकों से भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप चाहें तो इन्हें अपने शेक और स्मूदी में शामिल कर सकते हैं। दूध के साथ इनका सेवन कर सकते हैं या फिर इन्हें अपने पकवानों में भी शामिल कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    TNN हेल्थ डेस्क author

    हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजम...और देखें

    End of Article
    संबंधित खबरें
    आलू-चावल खाकर भी नहीं बढ़ेगी शुगर डायबिटीज के मरीज बस इस बात का रखें ध्यान हमेशा कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

    आलू-चावल खाकर भी नहीं बढ़ेगी शुगर, डायबिटीज के मरीज बस इस बात का रखें ध्यान, हमेशा कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

    शरीर की चर्बी को मोम की तरह पिघला देंगी सुबह की ये आदतें थुलथुली चर्बी का मिटा देंगी नामोनिशान महीनेभर में मिलेंगे बेस्ट रिजल्ट

    शरीर की चर्बी को मोम की तरह पिघला देंगी सुबह की ये आदतें, थुलथुली चर्बी का मिटा देंगी नामोनिशान, महीनेभर में मिलेंगे बेस्ट रिजल्ट

    हड्डियों को खोखली बना देगी इस विटामिन की कमी ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान - जानें इसे बढ़ाने के आसान उपाय

    हड्डियों को खोखली बना देगी इस विटामिन की कमी, ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान - जानें इसे बढ़ाने के आसान उपाय

    लटकती तोंद को महीनेभर में अंदर धंसा देगा ये जूस बर्फ की तरह पिघलाएगा शरीर की चर्बी मांसपेशियों में आएगी फुलावट

    लटकती तोंद को महीनेभर में अंदर धंसा देगा ये जूस, बर्फ की तरह पिघलाएगा शरीर की चर्बी, मांसपेशियों में आएगी फुलावट

    हाई यूरिक एसिड की वजह से बढ़ गया जोड़ों का दर्द तो पिएं ये जूस खून में जमे Uric Acid को खींच निकालेंगे बाहर सूजन और दर्द से देंगे राहत

    हाई यूरिक एसिड की वजह से बढ़ गया जोड़ों का दर्द तो पिएं ये जूस, खून में जमे Uric Acid को खींच निकालेंगे बाहर, सूजन और दर्द से देंगे राहत

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited