मौसम बदलते ही बढ़ रहा मच्छरों का प्रकोप, बरतें सावधानी नहीं तो भुगतनी पड़ेंगी ये गंभीर परेशानी

Mosquito Borne Disease Prevention: मच्छरों के काटने से कई तरह की बीमारियां और संक्रमण देखने को मिल सकते हैं। कई स्थितियां तो इतनी गंभीर होती हैं कि अगर इनका समय रहते उपचार न लिया जाए, तो व्यक्ति की जान भी जा सकती है। इस लेख में जानें आप मच्छरों के प्रकोप से कैसे बच सकते हैं।

How To Prevent Mosquito borne Disease

How To Prevent Mosquito borne Disease

Mosquito Borne Disease Prevention: गर्मियों की शुरुआत से ही मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है। जैसे-जैसे तापमान अधिक बढ़ता है मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगता है। आपको बता दें कि इस दौरान सावधानी बरतना बहुत आवश्यक है। क्योंकि मच्छरों के काटने से इस दौरान आप कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। खासतौर, पर इस दौरान बच्चों की अधिक देखभाल करने की आवश्यकता होती है। क्योंकि बच्चे घर से बाहर निकलते हैं, जहां हानिकारक मच्छर डेरा डालकर बैठे रहते हैं। मच्छरों के काटने से कई तरह की बीमारियां और संक्रमण देखने को मिल सकते हैं। कई स्थितियां तो इतनी गंभीर होती हैं कि अगर इनका समय रहते उपचार न लिया जाए, तो व्यक्ति की जान भी जा सकती है। मच्छरों के काटने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं और आप इनसे कैसे अपना बचाव कर सकते हैं, जानने के लिए आगे पढ़ते रहें।

मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियां - Mosquito Borne Disease In Hindi

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार,"मच्छरों के काटने से व्यक्ति को कई तरह के संक्रमण होने का खतरा रहता है। ऐसे कई मच्छर जनित बीमारियां हैं, जो संक्रमित मच्छर के काटने से फैलती हैं। इन बीमारियों में सबसे आम है,
  • जीका वायरस
  • वेस्ट नाइल वायरस
  • चिकनगुनिया वायरस
  • डेंगू
  • मलेरिया
ये कुछ आम बीमारियां जो गर्मियों में लोगों में सबसे ज्यादा देखने को मिलती हैं और साल हजारों लोग इनकी वजह से अपनी जान गंवाते हैं।

मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए करें ये उपाय - How To Prevent Mosquito borne Disease

  • अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें, इनमें हानिकारक मच्छर पनपते हैं।
  • गड्ढे, बर्तन, घर के किसी कोने या अन्य चीज में पानी जमा न होने दें।
  • शाम होते ही घर के खिड़की और दरवाजे बंद कर लें।
  • शाम के समय घर से बाहर अधिक समय बिताने से बचें।
  • कोशिश करें कि हमेशा शरीर को कवर करके रखें। पूरी बाजू के कपड़े पहनें और शॉर्ट पैंट्स पहनने से भी बचें।
  • घर में मच्छर भगाने वाले स्प्रे रखें। मच्छर भगाने वाली मशीन भी लगाएं।
  • बच्चों को शाम के समय घर से बाहर न निकलने दें। उनके कपड़ों का भी खास ध्यान रखें
  • घर में मच्छरदानी लगाकर सोएं।
  • बुखार, सर्दी-खांसी, उल्टी-दस्त, शरीर में दर्द आदि जैसी समस्याएं होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
इन आसान टिप्स को फॉलो करके आप आसानी से मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों को खुद और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN हेल्थ डेस्क author

    हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजम...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited