सुबह जल्दी उठने में होती है परेशानी तो आज से अपनाएं ये टिप्स, बिना अलार्म वक्त पर खुलेगी आंख

Tips To Wake Up Early In The Morning In Hindi: अगर आप भी कई-कई अलार्म लगाकर सोने के बाद भी सुबह टाइम से उठ नहीं पाते हैं, तो ऐसे में कुछ सरल टिप्स को अपनाने से आपकी समस्या दूर होगी। जीवनशैली में कुछ मामूली से बदलाव करके आप आसानी से सुबह समय पर उठ सकते हैं।

Tips To Wake Up Early In The Morning In Hindi

Tips To Wake Up Early In The Morning In Hindi

Tips To Wake Up Early In The Morning In Hindi: रात में जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। इससे हमारे शरीर की सर्कैडियन रिदम बनी रहती है। जल्दी दिन शुरू करने के अनगिनत फायदे हैं। आमतौर पर यह सलाह दी जाती है कि सुबह 5 बजे तक उठ जाना चाहिए। सुबह के समय प्रकृति के साथ समय बिताने और सैर करने से सेहत को जबरदस्त लाभ मिलते हैं। लेकिन आज के समय सुबह जल्दी उठना लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। आजकल लोग देर रात तक जागते हैं और अपना ज्यादातर समय सोशल मीडिया स्क्रोल करते हुए बिताते हैं। वह रात में देर से सोते हैं, जिसकी वजह से उन्हें सुबह उठने में परेशानी होती है। उनकी नींद भी ठीक से पूरी नहीं हो पाती है, जिसकी वजह से वे दिनभर आलस्य और थकान महसूस करते हैं।
पर्याप्त नींद लेने की वजह से उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। वह सुबह उठने की कोशिश तो करते हैं, लेकिन कई-कई अलार्म लगाने के बाद भी उनकी आंखें नहीं खुलती हैं। ऐसे में लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं। सेहतमंद रहने के लिए पर्याप्त नहीं लेना बहुत जरूरी होता है। सुबह जल्दी उठने का अर्थ यह नहीं है कि आप रात में पर्याप्त नींद न लें। यह आपके शरीर की रिकवरी के लिए बहुत आवश्यक है। अगर आप सुबह जल्दी नहीं उठ पाते हैं, तो इस समस्या को दूर करने के लिए आप कुछ सरल टिप्स फॉलो कर सकते हैं। इन टिप्स को आजमाने से आपकी सुबह खुद ही आंखें खुलने लगेंगी। इनके बारे में जानने के लिए आगे पढ़ते रहें...

सुबह जल्दी उठने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स - Tips To Wake Up Early In The Morning In Hindi

एक ही समय पर सोएं

रात में सोने का समय तय करें। रोज उसी समय पर सोने की कोशिश करें। आपको कुछ दिन ऐसा करने में परेशानी होगी, लेकिन धीरे-धीरे आपको उसी समय पर नींद आने लगेगी।

देर रात न जागें

कोशिश करें कि रात में 10 बजे तक सो जाएं। उसके बाद 8-9 घंटे की अच्छी नींद लें। एक बार आपकी नींद पूरी होने के बाद आपकी आंखें सुबह खुद खुल जाएंगी।

सोने से पहले मोबाइल यूज करें

अगर आपको देर रात तक मोबाइल पर सोशल मीडिया स्क्रोल करने की आदत है, तो इसे तुरंत बदल लें। इससे आपकी आंखों पर बहुत दबाव पड़ता है। इसकी वजह से आपको रात में सोने में परेशानी होती है। यह नींद के दौरान बेचैनी का कारण भी बनता है।

देर रात खाने से बचें

जब आप रात में देर से कुछ भारी खाते हैं, तो इसकी वजह से आपको बेचैनी महसूस हो सकती है। क्योंकि उस दौरान आपका पाचन तंत्र भोजन को पचाने के लिए लगातार काम करता रहता है। इससे आपको सोने में परेशानी होती है।

रात में हल्दी वाला दूध पिएं

जब आप दूध में चुटकी भर हल्दी डालकर पीते हैं, तो इससे आपकी थकान दूर होती है और आपको नींद जल्दी आती है। यह सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी होता है।

व्यायाम करें

नियमित व्यायाम करने से नर्वस सिस्टम स्वस्थ रहता है। साथ ही, तनाव से भी राहत मिलती है। यह आपको रात में अच्छी नींद लेने में मदद करता है। लेकिन ध्यान रखें कि सोने से 3-4 घंटे पहले ही व्यायाम कर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Vineet author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला हूं। हेल्थ और फिटनेस जुड़े विषयों में मेरी खास दिलचस्पी है।...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited