Benefits of wearing Tricolor clothes: तिरंगी कपड़े पहनने से मिलते हैं सेहत को गजब फायदे, जान लें कैसे करें दिमाग दुरुस्त

Health benefits of colorful clothes: दिमागी सेहत में सुधार करने के लिए रंगों को अहम माना जाता है। कई मेडिकल रिपोर्ट्स में इस बात को साबित किया गया है कि, रंगीन कपड़े पहनने से खास तौर पर तिरंगे के रंग वाले कपड़े पहनने से सेहत पर बहुत अच्छा असर होता है। देखें तिरंगी कपड़े पहनने से क्या फायदे मिलते हैं।

Independence day, health benefits of tricolor clothes, saffron white green clothes psychological

Independence day 2023 special health benefits of wearing tricolor clothes white green saffron psychological facts

Benefits of wearing Tricolor clothes: शारीरिक से लेकर मानसिक सेहत तक में सुधार करने के लिए हम न जाने क्या क्या करते हैं? इन अलग अलग हथकंडों में रंगों के ज्ञान और समझ को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। कई रिपोर्ट्स में इस बात को साबित किया जा चुका है कि, रंगीन कपड़े पहनने या आस पास रंग बिरंगी चीजों को देखने से आपकी दिमागी सेहत और मूड पर बहुत ही अच्छा असर होता है। यहां देखें स्वतंत्रता दिवस स्पेशल रंगीन कपड़े खासतौर से सफेद, नारंगी और हरे कपड़े पहनने से दिमाग और शरीर पर क्या असर होता है।

Psychological health benefits of colorful clothes

मूड ठीक या खराब करने में रंगों का बहुत बड़ा हाथ होता है। साइकोलॉजी के अनुसार अलग अलग रंगों का जुड़ाव अलग अलग व्यवहार से होता है। और आप जैसे रंग पहनते हैं या देखते हैं, उसका सीधा असर आपके व्यक्तित्व, दिमाग और बोल चाल पर पड़ता है। इसलिए कई स्थितियों में काले कपड़े पहनने से मना भी किया जाता है। यहां देखें तिरंगी कपड़े पहनने के क्या फायदे हैं।
हरा रंग
मेडिकल साइकोलॉजी में हरे रंग का संबंध विकास, सद्भाव और संतुलन से बताया गया है। हरे रंग को प्रकृति, पैसे और लक से भी जोड़ा जाता है, जो सावन के महीने में खास महत्व रखता है। सेहत के लिए हरा रंग पहनना काफी फायदेमंद हो सकता है। इस रंग को पहनने से आपको शांति और सुकून का अनुभव हो सकता है। आंखों के लिए हरे रंग को देखने बहुत ही अच्छा हो सकता है, क्योंकि इसकी वेवलेंथ कम होती है। हरा रंग देखने से आपको कुछ करने की प्रेरणा भी मिलेगी और दिमाग सकारात्मक बना रहेगा।
सफेद रंग
अक्सर ही कई सेलेब्स ऑल वाइट लुक फ्लॉन्ट करते नजर आते हैं। बेशक ही सफेद रंग पहनने से बहुत प्यारा लुक आता है। लेकिन सफेद रंग को पहनने से सेहत को भी बहुत से चमत्कारी फायदे मिलते हैं। कहा जाता है कि, सफेद रंग के कपड़े पहनने से आपकी सेहत, ताकत और ऑरा में बढ़त होती है। सफेद रंग में नकारात्मकता को दूर करने की शक्ति होती है, इस रंग को पहनने पर शांति, उम्मीद, मासूमियत की झलक नजर आती है। दिमाग तो दुरुस्त रखने के लिए उसका सही दिशा में सोचना, कॉन्फिडेंट रहना, सकारात्मक रहना बहुत ही आवश्यक है, और सफेद कपड़ों में इन सारे गुणों की पूर्ति करने की क्षमता होती है।
नारंगी रंग
बुद्धि और मानसिकता में खास बढ़त करने वाला नारंगी रंग पहनने के बहुत से फायदे हैं। माना जाता है कि, बच्चे जिस कमरे में पढ़ाई कर रहे हो, उस कमरे में अगर नारंगी रंग हो तो उनके दिमाग पर बहुत गजब असर होता है। नारंगी रंग व्यक्ति को स्वतंत्र सोच रखने, सहनशक्ति और ताकत बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए साधु-संत से लेकर बड़े बड़े राजनेताओं तक हर कोई इस रंग को ज्यादा से ज्यादा पहनना पसंद करता है।
नीला रंग
सेहत में सुधार करना चाहते हैं, तो अशोक चक्र का नीला रंग आपके लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। नीले रंग में शांति का प्रतीक छिपा होता है, वहीं हेल्थ के नजरिए से देखें तो नीले रंग में एन्जाइटी, गुस्सा, ब्लड प्रेशर, दिल की तेज धड़कने काबू करने की शक्ति होती है। इसी के साथ साथ आसमान और समुद्र का ये नीला रंग मन को शांति और खुशी भी प्रदान करता है, गर्म मौसम या दिमागी गर्मी को दूर करने के लिए नीले रंग के कपड़े पहनना काफी फायदेमंद हो सकता है।
मन शांत रखने के लिए और जीवन में सुख, शांति तथा सकारात्मकता का संचार करने के लिए कपड़े महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आप भी इस ज्ञान को समझकर रंगीन कपड़े पहन सकते हैं, बेशक ही इसका असर आपको अपने व्यक्तित्व से लेकर सेहत तक पर साफ दिखने लगेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    TNN हेल्थ डेस्क author

    हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजम...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited