सबुह खुलकर पेट नहीं होता साफ, बनी रहती है कब्ज तो खाएं ये 1 चीज, एक झटके में साफ होगी आंतों की गंदगी

Isabgol Benefits For Constipation In Hindi: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो कब्ज से परेशान रहते हैं, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी देसी चीज लेकर आए हैं, जो चुटकियों में आपकी समस्या दूर करने का दम रखती है। इसका सही तरीके से इस्तेमाल एक झटके में आपकी आंतों की गंदगी को साफ कर देगा। जानें कौन सी है ये चमत्कारी चीज..

Isabgol Benefits For Constipation In Hindi

Isabgol Benefits For Constipation In Hindi

Isabgol Benefits For Constipation In Hindi: क्या आपकी भी सुबह कब्ज की वजह से बिगड़ जाती है? टॉयलेट में घंटों बैठने के बाद भी पेट हल्का महसूस नहीं होता? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। आजकल की अनियमित दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव के कारण पेट साफ़ न होने की समस्या आम हो गई है। लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं! इस परेशानी का एक आसान और असरदार उपाय है। इसका अगर आप सही तरीके से प्रयोग करें, तो यह आंतों में जमा गंदगी को एक झटके में साफ कर सकता है। यह पुरानी से पुरानी कब्ज की छुट्टी करने की क्षमता रखता है। यहां जानें कौन सी है ये चमत्कारी चीज...

कब्ज का रामबाण इलाज है ये देसी चीज - Constipation Natural Home Remedy In Hindi

आपको बता दें कि इसबगोल एक ऐसी चीज है जो कब्ज के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकती है। यह एक नेचुरल फाइबर है जो आपकी आंतों की सफाई करके कब्ज को जड़ से खत्म कर सकता है। आइए जानते हैं इसे खाने के सही तरीके और इससे मिलने वाले जबरदस्त फायदे।

कब्ज के लिए कैसे फायदेमंद है इसबगोल - Isabgol Benefits For Constipation In Hindi

इसबगोल एक प्राकृतिक फाइबर है, जिसे "साइलियम हस्क" भी कहते हैं। यह एक तरह का पौधा होता है, जिसके बीजों से सफेद रंग की भूसी तैयार की जाती है। इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं, जो पेट की सफाई में मदद करते हैं। इसबगोल को आयुर्वेद में पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के लिए सदियों से इस्तेमाल किया जाता रहा है।

इसबगोल खाने के गजब हैं फायदे - Benefits Of Isabgol In Hindi

कब्ज को जड़ से खत्म करता है

इसबगोल एक नेचुरल लेक्सेटिव यानी पेट साफ करने वाला पदार्थ है। यह आंतों में नमी बनाए रखता है और मल को नरम करके बाहर निकालने में मदद करता है। जिन लोगों को रोज सुबह टॉयलेट में ज्यादा समय बिताना पड़ता है, उनके लिए ये रामबाण इलाज है।

आंतों की सफाई करता है

इसबगोल आंतों में जमा गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। अगर आपके पेट में गैस बनती है या ब्लोटिंग रहती है, तो इसबगोल का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है

अगर आपका खाना ठीक से नहीं पचता या बार-बार एसिडिटी और अपच की समस्या रहती है, तो इसबगोल का सेवन आपकी पाचन शक्ति को बेहतर बना सकता है।

बवासीर में राहत देता है

कब्ज के कारण अगर आपको बवासीर की समस्या हो गई है, तो इसबगोल बहुत काम आ सकता है। यह मल को इतना नरम बना देता है कि टॉयलेट के दौरान दर्द और जलन महसूस नहीं होती।

वजन घटाने में भी मददगार

इसबगोल पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो इसे अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें।

कब्ज दूर करने के लिए इसबगोल का प्रयोग कैसे करें - How To Use Isabgol To Get Rid Of Constipation In Hindi

  • गुनगुने पानी के साथ: रात को सोने से पहले 1-2 चम्मच इसबगोल एक गिलास हल्के गर्म पानी में मिलाकर पिएं।
  • दही के साथ: दोपहर में खाना खाने के बाद एक कटोरी दही में 1 चम्मच इसबगोल मिलाकर खाएं।
  • गर्म दूध के साथ: सोने से पहले 1 चम्मच इसबगोल को गर्म दूध में मिलाकर पीने से कब्ज़ जल्दी दूर होती है।

बरतें ये जरूरी सावधानी

  • इसबगोल का सेवन करने के बाद पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ताकि यह आंतों में सूखकर कोई समस्या न पैदा करे।
  • अगर आपको कोई पुरानी बीमारी है या आप किसी दवा का सेवन कर रहे हैं, तो इसे लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
  • ज्यादा मात्रा में इसबगोल लेने से गैस और ब्लोटिंग हो सकती है, इसलिए इसे संतुलित मात्रा में ही खाएं।

अगर आप भी सुबह पेट साफ न होने की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इसबगोल को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। यह ना सिर्फ कब्ज को दूर करता है बल्कि आपके पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। हेल्थ (Health News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Vineet author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला हूं। हेल्थ और फिटनेस जुड़े विषयों में मेरी खास दिलचस्पी है।...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited