Juices For Constipation: पुरानी कब्ज की छुट्टी कर देंगे ये 5 जूस, डाइजेशन में सुधार के साथ बाउल मूवमेंट में करते हैं सुधार

Juices For Constipation Relief In Hindi: ऐसे कई जूस हैं, जिन्हें अगर आप अपनी दैनिक डाइट का हिस्सा बना लें, तो इनकी मदद से पाचन क्रिया को दुरुस्त करने और बाउल मूवमेंट में सुधार करने में बहुत मदद मिल सकती है। ये जूस कब्ज से पीड़ित लोगों के लिए रामबाण साबित हो सकते हैं।

Juices For Constipation Relief

Juices For Constipation Relief

Juices For Constipation Relief In Hindi: सेहतमंद रहने के लिए लोग रोज जूस पीते हैं। ये पोषण से भरपूर होते हैं और सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है, कुछ जूस उनके लिए भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कब्ज खराब पाचन से जुड़ी एक आम समस्या है, जिसके कारण व्यक्ति को सुबह मल त्यागने में काफी परेशानी होती है। शौच के दौरान उनका पेट खुलकर साफ नहीं होता है और उन्हें बार-बार शौच जाने की इच्छा महसूस होती है। इसकी वजह से उन्हें लूज मोशन और पेट दर्द की समस्या भी होती है। लंबे समय में कब्ज के कारण कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। कब्ज के गंभीर मामलों में मल के साथ खून आने और बवासीर आदि की समस्या भी हो सकती है। अच्छी बात यह है ऐसे कई जूस हैं, जिन्हें अगर आप अपनी दैनिक डाइट का हिस्सा बना लें, तो इनकी मदद से पाचन क्रिया को दुरुस्त करने और बाउल मूवमेंट में सुधार करने में बहुत मदद मिल सकती है। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 जूस बता रहे हैं, जो कब्ज दूर करने के लिए रामबाण साबित हो सकते हैं।

कब्ज की समस्या दूर कर सकते हैं ये 5 जूस - Juices To Relieve Constipation In Hindi

1. एलोवेरा जूस

पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने और मल को ढीला करने में यह जूस बहुत लाभकारी है। इस जूस में रेचक गुण होते हैं और यह मल में बल जोड़ने में मदद करता है। इसका सेवन करने से बाउल मूवमेंट में सुधार होता है और आसानी से पेट साफ होता है।

2. आंवला जूस

आंवला में भी रेचक गुण होते हैं। इसके अलावा, पाचन संबंधी कई समस्याओं को दूर करने के लिए यह जूस रामबाण है। इसका सेवन करने से अपच, पेट की गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग आदि से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। आंवले का जूस पीने से आंतों की सूजन कम करने और पाचन क्रिया दुरुस्त करने में मदद मिलती है। यह बाउल मूवमेंट में भी सुधार करता है।

3. आलूबुखारे का जूस

अध्ययन में पाया गया है कि आलूबुखारा कब्ज दूर करने में बहुत प्रभावी है। यह एक शक्तिशाली रेचक के रूप में कार्य करता है, जो मल त्याग की प्रक्रिया में सुधार करने में मदद करता है। कब्ज को दूर करने के लिए रोज इसका जूस पी सकते हैं।

4. संतरे का रस

पाचन क्रिया को दुरुस्त करने और पेट के एसिड को कम करने के लिए यह एक बेहतरीन जूस है। इसमें पाचन एंजाइम होते हैं, जो डाइजेशन में सुधार करते हैं। इसे पीने के बाद शौच के लिए जाने की इच्छा होती है और पेट साफ आसानी से हो जाता है।

5. सेब का रस

सेब में घुलनशील फाइबर होते हैं, जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाने और मल में बल जोड़ने में मदद करते हैं। कब्ज को दूर करने के लिए इसका सेवन किया जा सकता है।

यह भी ध्यान रखें

इन जूस का सेवन करने से भले ही आपको कब्ज से राहत पाने में मदद मिल सकती है। लेकिन इन्हें डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ फलों के रस में ऐसी प्राकृतिक चीनी होती है, जिसे पचाने कुछ लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है। इससे कब्ज के लक्षण गंभीर हो सकते हैं। इसलिए डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

    TNN हेल्थ डेस्क author

    हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजम...और देखें

    End of Article

    © 2025 Bennett, Coleman & Company Limited