सुबह खुलकर नहीं होता पेट साफ? तो जीवनशैली में करें ये 7 बदलाव, अगले दिन से ही दूर होगी कब्ज की समस्या

Lifestyle Changes To Reduce Constipation In Hindi: अगर आपको भी कब्ज की समस्या है और इसकी वजह से सुबह के समय आपको शौच के दौरान काफी दिक्कत होती है, तो ऐसे में जीवनशैली में सुधार करके आप आसानी से कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं। यहां जानें खुलकर पेट साफ होने के लिए आपको क्या परिवर्तन करने की जरूरत है।

Lifestyle Changes To Reduce Constipation In Hindi

Lifestyle Changes To Reduce Constipation In Hindi: बहुत से लोगों को सुबह के समय शौच जाने में काफी परेशानी महसूस होती है। उनका पेट एक बार में ही खुलकर साफ नहीं हो पाता है। साथ ही, बार-बार शौच जाने की इच्छा महसूस होती है। आपने अक्सर देखा होगा कि बहुत से लोग सुबह पेट साफ करने के लिए चाय पीते हैं या टॉयलेट में स्मोकिंग करते हैं। आपको बता दें कि अगर आपके साथ भी इस तरह की समस्या है, तो यह कब्ज का संकेत हो सकता है। लंबे समय तक कब्ज की वजह से लोगों के कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह से कई अन्य पाचन संबंधी समस्याएं जैसे पेट में गैस, ब्लोटिंग, अपच आदि का सामना करना पड़ सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं, गंभीर मामलों में यह लोगों में बवासीर जैसी गंभीर स्थिति का भी कारण बन सकती है।
अच्छी बात यह है कि जीवनशैली में कुछ बदलाव करके आप आसानी से कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आमतौर पर लोग कब्ज से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के चूर्ण का सेवन करते हैं, लेकिन इनका अधिक सेवन भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है। हेल्थ इन्फ्लूएंसर, हार्मोन एंड गट हेल्थ कोच डायटीशियन मनप्रीत कालरा ने कब्ज की छुट्टी करने के लिए कुछ जीवनशैली बदलाव शेयर किए हैं। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए जीवनशैली में करें ये बदलाव - Lifestyle Changes To Reduce Constipation In Hindi

1. सुबह एलोवेरा जूस पिएं

अपने दिन की शुरुआत सुबह एलोवेरा जूस के साथ करें। इस प्राकृतिक लैक्सेटिव होते हैं, जो बाउल मूवमेंट को स्टिमुलेट करने में मदद करते हैं। इसे पीने से बाउल मूवमेंट में सुधार होता है।
End Of Feed