इन योगासनों का अभ्यास करके 50 की उम्र में भी 20 की दिखती हैं मलाइका अरोड़ा, पतली कमर के साथ देते हैं ये चमत्कारी फायदे

Malaika Arora Yoga Poses: एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को बनाए रखने और यंग दिखने के लिए स्वस्थ खानपान से लेकर, नियमित योग और एक्सरसाइज तक, सबकुछ फॉलो करती हैं। आपको बता दें एक्ट्रेस योग जरूर करती हैं। आप भी इनका अभ्यास करके स्वस्थ और फिट बन सकते हैं। जानने के लिए आगे पढ़ें।

Malaika Arora Yoga Poses

Malaika Arora Yoga Poses

Malaika Arora Yoga Poses: अपनी फिटनेस को लेकर मलाइका अरोड़ा लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर समय-समय पर फिटनेस से संबंधित जानकारी और अपना फिटनेस रूटीन भी शेयर करती रहती हैं। लोग उनकी पतली कमर और खूबसूरती को देखकर हैरान रह जाते हैं कि आखिर 50 की उम्र में भी एक्ट्रेस ने खुद को इतना मेंटेन कैसे किया हुआ है। आपको बता दें कि इस सब के पीछे का राज उनका जबरदस्त फिटनेस रूटीन हैं। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को बनाए रखने और यंग दिखने के लिए स्वस्थ खानपान से लेकर, नियमित योग और एक्सरसाइज तक, सबकुछ फॉलो करती हैं। आपको बता दें एक्ट्रेस योग जरूर करती हैं। यह उनकी फिटनेस को बनाए रखने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। पतली कमर से लेकर शरीर की चर्बी पिघलाने तक, नियमित योग का अभ्यास करने के कई फायदे हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासन बता रहे हैं, जो मलाइका अरोड़ा के पसंदीदा योगासनों में शामिल हैं।

फिट रहने के लिए मलाइका अरोड़ा करती हैं इन योगासनों का अभ्यास

चक्रासन

इस आसन का अभ्यास करने से रीढ़ में लचीलापन बढ़ता है। यह पीठ की मांसपेशियों को स्ट्रेच करने में मदद करता है, साथ ही मजबूत बनाता है। यह आपस नर्वस सिस्टम को एक्टिव करने और स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

नौकासन

कोर की मांसपेशियों को टोन करने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए यह एक बेहतरीन योग मुद्रा है। इसका अभ्यास करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं करती हैं, उन्हें भी इसका अभ्यास करना चाहिए। यह डाइजेशन को मजबूत बनाता है।

एक पाद वशिष्ठासन

जब इस आसन का अभ्यास करते हैं, तो यह शरीर में एनर्जी भरता है। साथ ही, यह मांसपेशियों को टोन करता व मजबूत बनाता है। पॉश्चर में सुधार करने के लिए भी यह एक जबरदस्त योगासन है। यह फोकस बढ़ाने में भी मदद करता है।

परिवत्र अर्ध उत्कासन

कमर और पेट के आसपास जमा चर्बी को पिघलाने के लिए इस आसन का अभ्यास बहुत कारगर है। यह कोर की मांसपेशियों को टोन करने में मदद करता है। इसका नियमित अभ्यास करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है।

चमत्कारासन

यह आसन भी रीढ़ को फ्लेक्सिबल बनाने में मदद करता है। शरीर के ऊपरी हिस्से की मांसपेशियों टोन और मजबूत बनाने के लिए इसका अभ्यास बहुत लाभकारी है। यह आपके पॉश्चर में सुधार करता है। इसका अभ्यास करने से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है और खून दौड़ने लगता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN हेल्थ डेस्क author

    हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजम...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited