पानी में घोलकर पी जाएं चुटकी भर ये हरा पाउडर, पेट पर जमा थुलथुली चर्बी का कर देगा सफाया, ऐसे करेंगे सेवन तो होगा तेजी से वेट लॉस

Moringa Water Benefits For Weight Loss In Hindi: अगर आप भी वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो डाइट में इस देसी ड्रिंक को शामिल करने से आपको महीनेभर में बेहतरीन रिजल्ट मिल सकते हैं। यह आपके शरीर जमा जिद्दी चर्बी को तेजी से पिघलाने में मदद करेगी। यहां जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका।

Moringa Water Benefits For Weight Loss In Hindi

Moringa Water Benefits For Weight Loss In Hindi

Moringa Water Benefits For Weight Loss In Hindi: वजन घटाने के लिए आप आपने दिन की शुरुआत कैसे करते हैं, यह बहुत मायने रखता है। अक्सर हम देखते हैं कि ज्यादातर लोगों का दिन चाय या कॉफी के साथ शुरू होता है। लेकिन कुछ लोगों की सेहत को इनकी वजह से नुकसान पहुंच सकता है। ये पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकते हैं और पोषक तत्वों का अवशोषण खराब कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक ऐसी देसी ड्रिंक भी है, जिसे अगर आप नियमित सुबह खाली पेट पिएं, तो इससे आपको तेजी से वजन घटाने में बहुत मदद मिल सकती है। हेल्थ इन्फ्लूएंसर और डायटीशियन डॉ. शिखा सिंह की मानें तो पानी में मोरिंगा पाउडर मिलाकर पीने से शरीर की जिद्दी चर्बी को पिघलाने में मदद मिल सकती है।
आपको मोरिंगा पाउडर में विटामिन ए, बी, सी, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फास्फोरस, मैग्नीशियम और जिंक जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करता है। साथ ही, इसमें 18 तरह के अमीनो एसिड मौजूद होते हैं। इसके अलावा, मोरिंगा पाउडर में 30 तरह के एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। इसे अपनी वेट लॉस डाइट का हिस्सा बनाने म सिर्फ वजन कम होगा बल्कि सेहत को भी चमत्कारी फायदे मिलेंगे।

वजन घटाने के लिए मोरिंगा पाउडर के फायदे - Moringa Powder Benefits For Weight loss In Hindi

डॉ. शिखा के अनुसार, वजन कम करने में मोरिंगा पाउडर कई तरह से मददगार साबित हो सकता है। जब आप इसका सेवन करते हैं, तो यह भूख और क्रेविंग को कंट्रोल रखने में मदद करता है। यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में बहुत कारगर है। इससे तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इसमें फाइबर और प्रोटीन जैसे जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं, जो भूख को दबाने में मदद करते हैं। मोरिंगा पाउडर का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में भी मदद मिलती है। इसे अपनी स्वस्थ और कम कैलोरी वाली डाइट का हिस्सा बनाकर आप महीनेभर में काफी तेजी से वजन घटा सकते हैं।

वजन घटाने के लिए कैसे करें मोरिंगा पाउडर का सेवन - How To Take Moringa Powder For Weight Loss In Hindi

डॉ. शिखा ने इसके सेवन का आसान तरीका बताया है। इसके लिए आपको बस एक गिलास पानी और 1/4 चम्मच मोरिंगा पाउडर लेना है। दोनों को अच्छी तरह मिक्स करना है। उसके बाद उसका सेवन करना है। इसका नियमित सुबह खाली पेट सेवन करने से तेजी से वेट लॉस में मदद मिलेगी।

सेहत के लिए मोरिंगा का पानी पीने के फायदे - Benefits Of Drinking Moringa Water In Hindi

  • त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर करता है। मुंहासे, झुर्रियां, दाग-धब्बे और एलर्जी आदि से छुटकारा दिलाता है।
  • यह शरीर की सूजन को कम करने में मददगार है। इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है।
  • नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
  • ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है।
  • डायबिटीज रोगियों में शुगर को कंट्रोल रखता है।
  • यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है।
  • लिवर स्वास्थ्य के लिए भी इसे फायदेमंद माना जाता है।
इस देसी ड्रिंक का लगातार 1 महीने तक सेवन करने से शरीर में जबरदस्त बदलाव देखने को मिलेंगे। यह आपके वजन को कंट्रोल करेगा और गंभीर बीमारियों से आपको बचाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Vineet author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला हूं। हेल्थ और फिटनेस जुड़े विषयों में मेरी खास दिलचस्पी है।...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited