देश में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने के बाद बढ़ी चिंताएं, खतरनाक हो सकता है Mpox का ये वेरिएंट, लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Monkeypox Case In India In Hindi: सोमवार को देश में साल के पहले मंकीपॉक्स वायरस के मामले की पुष्टि हुई। हरियाणा का एक 26 वर्षीय व्यक्ति वायरस से संक्रमित पाया गया है। आपको बता दें कि इस खबर के बाद देशभर में चिंता की स्थिति बनी हुई है। लोगों को फिर से एक नई महामारी का डर सताने लगा है।

Monkeypox Case In India In Hindi

Monkeypox Case In India In Hindi

Monkeypox Case In India In Hindi: देश में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आ चुका है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इस बात की पुष्टि की हरियाणा के हिसार में एक 26 वर्षीय व्यक्ति में एमपॉक्स वायरस से पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमित व्यक्ति को त्वचा पर चकत्ते और फोड़े जैसे लक्षण नोटिस हो रहे थे, जिसके बाद उसे दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। टेस्ट किए जाने पर यह पता चला कि व्यक्ति एमपॉक्स वायरस से संक्रमित हैं। मामले की पुष्टि के बाद से देश में फिर से नई महामारी का डर सता रहा है। इसकी वजह से लोगों के बीच काफी चिंता का माहौल बना हुआ है। हाल ही में अफ्रीकी देशों में वायरस ने खूब तबाही मचाई थी, जिसके चलते यह उम्मीद लगाई जा रही है कि दुनिया में अब नई महामारी देखने को मिल सकती है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह सुझाव दिया गया है कि इस समय लोगों को काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। साथ ही, किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने, एलर्जी या वायरल फ्लू जैसे लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। भारत में मंकीपॉक्स का कौन सा वेरिएंट सामने आया है और इसके क्या-क्या लक्षण देखने को मिल सकते हैं। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

भारत में मंकीपॉक्स वायरस का वेरिएंट - Monkeypox Virus Variant In India

हरियाणा के 26 वर्षीय युवा यह पुष्टि हुई है कि उन्हें एमपॉक्स वायरस क्लैड 2 वेरिएंट ने अपनी चपेट में लिया। आपको बता दें कि एमपॉक्स एक वायरल संक्रामक बीमारी है। इसके अलग-अलग वेरिएंट देखने को मिलते हैं। यह बीमारी कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग, बच्चे, शिशुओं और गर्भवती महिलाओं को अपनी चपेट में अधिक लेती है। इस वायरस का प्रकोप उन लोगों के बीच अधिक होता है, जहां पहले से मंकीपॉक्स संक्रमण फैला हुआ है।

मंकीपॉक्स लोगों में कैसे फैलता है - How Does Monkeypox Virus Spread

जैसा कि हमने शुरुआत में ही बताया कि यह एक संक्रामक बीमारी है। यह संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से सबसे अधिक फैलता है। व्यक्ति कई तरह से वायरस के संपर्क में आ सकता है जैसे संक्रमित व्यक्ति के घाव या चकत्ते, रक्त, पसीना, वीर्य से संपर्क। इसके अलावा, दूषित सतहों या वस्तुओं, बिस्तर या कपड़ों क संपर्क में आने, हवा में संक्रमण के कण, सांत की बूंदों और लंबे समय तक आमने-सामने के संपर्क में आने से फैलता है।

एमपॉक्स क्लैड वेरिएंट के लक्षण - Mpox Clad Variant Symptoms In Hindi

  • बुखार
  • सिरदर्द
  • मांसपेशियों में दर्द
  • सूजी हुई लिम्फ नोड्स
  • दाने या घाव
  • चपटे, लाल धब्बे या छाले

दिखते ही जाएं डॉक्टर के पास

अगर कोई व्यक्ति मंकीपॉक्स वायरस के लक्षण नोटिस करता है, तो ऐसे में उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। समय रहते पता चलने पर यह इसका आसानी से उपचार किया जा सकता है और किसी बड़े नुकसान से बचा जा सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Vineet author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला हूं। हेल्थ और फिटनेस जुड़े विषयों में मेरी खास दिलचस्पी है।...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited