सुबह पानी में घोलकर पिएं PM Modi की फेवरेट इस हरी चीज का पाउडर, धीरे-धीरे कम होने लगेगी शरीर की चर्बी, तेजी से होगा वेट लॉस
Moringa Powder In Water For Weight Loss: अगर आप मोटापे से परेशान हैं और तेजी से वजन कम करना चाहते हैं, तो पीएम मोदी की फेवरेट इस हरी चीज का पाउडर आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर आप सही तरीके से इसका सेवन करें तो यह किसी देसी फैट कटर की तरह काम करेगा।

Moringa Powder In Water For Weight Loss
Moringa Powder In Water For Weight Loss: पीएम मोदी का फेवरेट मोरिंगा का पराठा तो ज्यादातर लोगों ने खाया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप पानी में मोरिंगा का पाउडर घोलकर पिएं, तो इससे शरीर की चर्बी पिघलाने में भी बहुत मदद मिल सकती है। जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए यह पाउडर किसी देसी फैटर कटर से कम नहीं है। रोज मोरिंगा का आधा चम्मच पाउडर पानी में घोलकर पीने से तेजी से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। हेल्थ इन्फ्लूएंसर और डायटीशियन डॉ. शिखा सिंह ने सोशल मीडिया पर इस जादुई ड्रिंक के फायदे बताए हैं। साथ ही, वजन कम करने के लिए आप इसका सेवन कैसे कर सकते हैं, इसकी भी पूरी जानकारी दी है। अगर आप भी वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो पीएम मोदी की फेवरेट इस हरी सब्जी के पाउडर को पानी में घोलकर पी सकते हैं। यहां जानें यह वेट लॉस में कैसे कारगर है।
पोषण से भरपूर मोरिंगा का पानी - Moringa Water Nutrition In Hindi
डॉ. शिखा के अनुसार, मोरिंगा पाउडर हमारे शरीर के लिए किसी हेल्थ सप्लीमेंट से कम नहीं है। आपको बता दें कि इसमें आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फास्फोरस, मैग्नीशियम और विटामिन विटामिन ए, बी, सी, के साथ-साथ जिंक जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ कई जरूरी औषधीय गुणों का भी पावर हाउस है। अगर आप नियमित इसका सेवन करते हैं, तो यह शरीर को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। यह आपके शरीर की चर्बी को मोम की तरह पिघलाने में मदद कर सकता है।
वेट लॉस में कैसे फायदेमंद है मोरिंगा पाउडर - Moringa Powder For Weight loss In Hindi
डॉ. शिखा की मानें तो जब आप मोरिंगा पाउडर का सेवन करते हैं, तो यह हमारी भूख को दबाने में मदद करता है। यह अनहेल्दी फूड खाने की क्रेविंग को भी शांत करता है। प्रोटीन से भरपूर यह ड्रिंक शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में भी कारगर है। यह फाइबर का भी अच्छा स्रोत है, जिससे यह आंतों को सेहतमंद रखने और पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने में मदद करता है। इससे आप जो कुछ भी खाते हैं वह आसानी से पच जाता है। साथ ही, आप अधिक खाने से भी बचते हैं। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
वजन कम करने के लिए मोरिंगा का पानी कैसे पिएं - How To Take Moringa Water For Weight Loss In Hindi
तेजी से वजन कम करने के लिए आप सुबह खाली पेट पानी में मोरिंगा पाउडर घोलकर पी सकते हैं। इसका सेवन करना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको बस एक गिलास पानी लेना है, उसके बाद इसमें 1/4 चम्मच मोरिंगा पाउडर अच्छी तरह मिक्स कर लेना है। आप चाहें तो इसके लिए गुनगुने पानी का सेवन कर सकते हैं। ऐसे नियमित अगर आप इसका सेवन करेंगे, तो इससे शरीर की चर्बी कम करने में मदद मिलेगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला हूं। हेल्थ और फिटनेस जुड़े विषयों में मेरी खास दिलचस्पी है।...और देखें

खतरनाक बीमारियों की एक वजह है मोटापा, क्लीनकल एक्सपर्ट्स ने बताया स्वास्थ्य के लिए घातक, किया चौंकाने वाला खुलासा

World Obesity Day 2025: केवल फूला शरीर नहीं है मोटापा, BMI भी हो गया पुराना तरीका, जानिए क्या है जानकारों की राय

रमजान के दिनों में सुबह उठते ही सेहरी में खा लें ये चीजें, दिनभर रहेंगे एक्टिव नहीं लगेगी भूख और प्यास

हर साल 4 मार्च को क्यों मनाते हैं World Obesity Day, क्या है इसका इतिहास, जानें महत्व और 2025 की थीम

पैड, टैंपोन या मेंस्ट्रुअल कप, पीरियड के दौरान महिलाओं के लिए क्या है बेहतर विकल्प, जानें आपके लिए क्या रहेगा बेस्ट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited