World Mosquito Day : बरसात में मच्छरों के काटने से फैलती हैं ये 4 खतरनाक बीमारियां, बचने के लिए अपनाएं ये सरल उपाय

बरसात में मच्छरों का आतंक काफी बढ़ जाता है जिससे बचाव के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये मच्छर आपके लिए कई तरह की खतरनाक बीमारियां भी लेकर आते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वह बीमारी जो मच्छरों के काटने से फैलती हैं और कैसे इनसे बचा जा सकता है?

Diseases Spread by Mosquitoes

Diseases Spread by Mosquitoes

हर साल 20 अगस्त के दिन World Mosquito Day के तौर पर मनाया जाता है। जिसके पीछे के कारण की बात करें तो 20 अगस्त 1897 के दिन ब्रिटिश डॉक्टर रोनाल्ड रॉस ने मादा एनाफिलीज मच्छर की पहचान की थी। जो हमारे लिए मलेरिया जैसे गंभीर बीमारी की वजह बनती है। इस मच्छर की पहचान के बाद ही इस दिन को World Mosquito Day के रूप में मनाया जाने लगा। जिसका उद्देश्य मच्छरों से होने वाली बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करना और उसके बचाव के तरीकों को जागरूक करना है। आइए जानते हैं मच्छरों से फैलने वाली 4 बीमारी?

मच्छरों से फैलने वाली बीमारियां - Diseases Spread by Mosquitoes in Hindi

1. मलेरिया

मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से मलेरिया रोग फैलता है। यह मच्छर आमतौर पर गंदे पानी में पैदा होते हैं। मलेरिया के फैलने की वजह एक परजीवी होता है, जो एनाफिलीज मच्छर के काटने से एक दूसरे में फैलता है। इस रोग में आपको तेज बुखार, चक्कर आना और सांस फूलना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

2. डेंगू

मादा एडीज मच्छर के काटने से डेंगू की बीमारी फैलती है। यही कारण है कि मानसून के मौसम में यह बीमारी तेजी से बढ़ जाती है। डेंगू के लक्षणों की बात करें तो तेजी से प्लेटलेट्स कम होना इसका मुख्य लक्षण है। इस रोग में आपके शरीर में बहुत तेज दर्द भी हो सकता है। इसके साथ ही गंभीर स्थिति में आपको ब्लीडिंग की समस्या भी हो सकती है।

3. चिकनगुनिया

चिकनगुनिया भी मच्छरों से फैलने वाली एक मुख्य बीमारी है। जिसे फैलने के पीछे मादा एडीज मच्छर जिम्मेदार होती हैं। चिकनगुनिया के लक्षणों की बात करें तो सिरदर्द, बुखार, उल्टी और मसल्स पेन इसके मुख्य लक्षण हैं। इसके साथ ही चिकनगुनिया होने पर आपको लंबे समय तक शरीर में दर्द बना रहता है।

4. जापानी इंसेफेलाइटिस

जापानी इंसेफेलाइटिस या दिमागी बुखार मच्छरों के काटने होने वाला एक गंभीर रोग है। साधारण भाषा में इसे लोग जापानी बुखार के नाम से भी जानते हैं। मच्छरों के काटने से होने वाले इस रोग के चलते आपके दिमाग में सूजन की समस्या हो जाती है। इसके लक्षणों की बात करें तो तेज बुखार और सिर में दर्द के साथ-साथ गंभीर स्थिति में मरीज कोमा तक में चला जाता है।

बचाव के उपाय

  • मानसून में अपने आसपास पानी को जमा होने से रोकें।
  • बरसात के मौसम में अपने घर के खिड़की दरवाजों को हमेशा बंद रखें।
  • घर से बाहर निकलने पर फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें।
  • घर के कूलर में पानी को एक सप्ताह में बदलते रहे।
  • किसी तरह का लक्षण नजर आते ही बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।
डिस्क्लेमर : डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

गुलशन कुमार author

पॉटरी नगरी के नाम से मशहूर खुर्ज़ा शहर का रहने वाला हूं। हेल्थ, लाइफस्टाइल और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखने-पढ़ने का शौक है। Timesnowhindi.com में ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited