Periods Pain: पीरियड्स में होता है बहुत दर्द? अदरक को ऐसे खाने से होगा तुरंत फायदा

Ginger Home remedy for Period Pain: पीरियड के दौरान होने वाला दर्द महिलाओं को बहुत परेशान करता है। ऐसे में अदरक के सेवन से आपको फायदा हो सकता है। यहां जानें कि पीरियड पेन को दूर करने के लिए अदरक का सेवन कैसे करें।

ginger for periods pain

पीरियड पेन को दूर करने के लिए अदरक का सेवन कैसे करें

Ginger Home remedy for Period Pain In Hindi: पीरियड्स के समय महिलाओं को ब्लीडिंग के साथ, अत्यधिक दर्द, ब्लोटिंग, मूड स्विंग्स, थकान जैसी स्थितियों से भी गुजरना पड़ता है। हालांकि कई महिलाओं में इसकी मात्रा कम या ज्यादा हो सकती है। लेकिन सभी के लिए ये समय बहुत परेशानी खड़ा करने वाला होता है। इन दिनों पेट दर्द, पीठ दर्द, पैरो में दर्द, सिर में दर्द बहुत आम हो सकता है। और इस असहनीय दर्द से राहत पाने के लिए महिलाएं अक्सर पेनकिलर, रोल ऑन्स या गर्म पानी की थैली का उपयोग अवश्य करती हैं। लेकिन हमेशा दवा खाकर दर्द को रोक देने के कई तरह के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। जो आगे चलकर समस्या को बढ़ा सकते हैं।
इसलिए यह जानना जरूरी है कि इन उपायों के अलावा भी कई तरह की ऐसी प्राकृतिक घरेलू चीजें हैं। जो पीरियड के दर्द में आराम दिला सकती हैं। आपकी रसोई में मिलने वाली अदरक भी, दर्द की समस्या से छुटकारा दिलाने में असरदार मानी जाती है। इसमें जिन्जेरॉल नाम का कंपाउंड पाया जाता है, जिसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जिनकी मदद से पीरियड में होने वाले दर्द से कुछ आराम मिल सकता है। अदरक का सेवन करने से आपको फ्रेशनेस महसूस होगी साथ ही आप दर्द, थकान, अपचन, उल्टी जैसी दिक्कतों में कमी का अनुभव करेंगी।

पीरियड पेन में कैसे करें अदरक का सेवन

1. अदरक वाली चाय
अदरक के दो छोटे टुकड़े लेने है। छिले हुए इन अदरक के टुकड़ो को आपको अच्छे से क्रश कर लेना है। दो ग्लास उबलते गर्म पानी में अदरक डालना है, और उसे उबाल लेना है। लगभग 10 मिनट तक अदरक वाले पानी को उबालने के बाद, उसे छान लें। इस पानी को चाय की तरह दिन में दो से तीन बार पीने से पीरियड के दर्द में आराम मिलेगा।
2. अदरक का पानी
एक छोटा टुकड़ा अदरक लें। पैन में एक ग्लास गर्म पानी चढ़ाएं और उसमें अदरक डालकर उबालें। पानी को लगभग 2 से 3 मिनट तक उबालने के बाद, उसे छानकर अदरक अलग कर दें। इस जिंजर वॉटर को आप दिन में कभी भी पी सकते हैं। कोशिश करें कि खाने के बाद इसे अवश्य लें।
3. अदरक का रस
दो छोटे टुकड़े ताजा अदरक लीजिए, और उसे अच्छे से छील लें। छिले हुए अदरक को, कीस लें या मिक्सर में अच्छे से पीस लें।
पिसे हुए अदरक का रस अलग करलें, उसमें थोड़ी सी शक्कर मिलाएं और पी लें।
हालांकि अदरक का सेवन करने से सेहत को बहुत से लाभ मिलते हैं। लेकिन इसे ज्यादा पी लेने से पेट में गर्मी बढ़ सकती है। जिससे आपको अन्य तरह की तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। इसी के साथ अदरक का सेवन करने से आपको हैवी ब्लीडिंग का अनुभव भी करना पड़ सकता है। अगर आपको बहुत ब्लीडिंग हो रही है, तो तुरंत अदरक का सेवन बंद करदें। इसी के साथ अगर आपको बहुत दर्द महसूस हो रहा है, तो घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहने के बजाय। डॉक्टर की सलाह अवश्य लें, क्योंकि ये दर्द किसी अन्य गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

मेधा चावला author

हरियाणा की राजनीतिक राजधानी रोहतक की रहने वाली हूं। कई फील्ड्स में करियर की प्लानिंग करते-करते शब्दों की लय इतनी पसंद आई कि फिर पत्रकारिता से जुड़ गई।...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited