पुणे में Zika Virus का शिकार हुईं गर्भवती महिलाएं, प्रेग्नेंसी में मां और बच्चा दोनों के लिए खतरनाक, ये लक्षण दिखें तो तुरंत जाएं डॉक्टर के पास

Symptoms Of Zika Virus In Pregnant Women: देश में जीका वायरस का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ रहा है। आपको बता दें कि पुणे में इस वायरल के काफी मामले सामने आ चुके हैं। चिंता की बात यह है कि गर्भवती महिलाओं में जीका वायरस की पुष्टि हुई है, जो मां और बच्चा दोनों के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है।

Symptoms Of Zika Virus In Pregnant Women

Symptoms Of Zika Virus In Pregnant Women

Symptoms Of Zika Virus In Pregnant Women: पुणे में जीका वायरस तेजी से फैल रहा है। यहां रोज नए मामलों की पुष्टि हो रही है। हाल में खबर आई है कि यहां जीका वायरस के 6 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। परेशानी की बात यह है कि यह वायरस गर्भवती महिलाओं को भी चपेट में ले रहा है। पुणे में 2 गर्भवती महिलाओं के वायरस के चपेट में आने की खबर है। आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी के दौरान जीका वायरस बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। यह मां और बच्चे दोनों के ही स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। यह बच्चे में जन्मजात समस्याओं का कारण भी बन सकता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। अगर कोई महिला जीका वायरस के लक्षण नोटिस करती है, तो ऐसे में उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं में जीका वायरस के लक्षण क्या-क्या होते हैं, यह कैसे उनके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

गर्भवती महिलाओं में जीका वायरस के लक्षण - Symptoms Of Zika Virus In Pregnant Women In Hindi

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, ज्यादातर लोगों के साथ यह देखने को मिलती है कि संक्रमित होने के बाद भी उनमें जीका वायरस के कोई लक्षण देखने को नहीं मिलते हैं। लक्षण आमतौर पर दो से 7 दिनों तक देखने को मिल सकते हैं। इसके कुछ आम लक्षणों में शामिल हैं...
  • बुखार आना
  • त्वचा पर दाने और एलर्जी
  • आंख आना या आंख में इन्फेक्शन (कंजक्टिवाइटिस)
  • मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
  • सिरदर्द
Herbal Tea For Weight Loss

गर्भवती महिला को कैसे नुकसान पहुंचाता है जीका वायरल -How Zika Virus Can Affect Pregnant Women In Hindi

आपको बता दें कि अगर कोई महिला जीका वायरस की चपेट में आ जाती है, तो यह सिर्फ महिला नहीं, बल्कि उनके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी काफी नुकसानदेह हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्भवती महिला के वायरस की चपेट में आने के बाद वायरस प्लेसेंटल बैरियर (Placental Barrier) को पार कर जाता है और गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास को प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से बच्चे में जन्म के समय जन्मजात समस्याएं या असमानाताएं देखने को मिल सकती हैं, इन स्थितियों को जन्मजात जीता सिंड्रोम कहा जाता है। यह भ्रूण को पहली और दूसरी तिमाही के बीच सबसे अधिक प्रभावित करता है, क्योंकि इस दौरान शिशु का विकास हो रहा होता है। यह समय बच्चे के शारीरिक और ब्रेन के विकास का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को काफी अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

गर्भवती महिलाएं जीका वायरस से कैसे बचें - How Pregnant Women Can Prevent Zika Virus In Hindi

जीका वायरस से बचाव के लिए आपको यह समझने की जरूरत है कि आखिर यह वायरस फैलता कैसे है। आपको बता दें कि आमतौर पर यह वायरस एडीज मच्छरों के काटने से फैलता है। अगर जीका वायरस से संक्रमित मच्छर किसी महिला को काटता है, तो ऐसे में संक्रमण फैल सकता है। इसके अलावा, इसके एक और बड़ा कारण असुरक्षित यौन संबंध है। अगर एक पार्टनर वायरस से संक्रमित है, तो यौन संबंध के दौरान वायरस पार्टनर में भी ट्रांसफर हो सकता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। मच्छरों से बचें और सुरक्षित यौन संबंध का ध्यान रखें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Vineet author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला हूं। हेल्थ और फिटनेस जुड़े विषयों में मेरी खास दिलचस्पी है।...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited