Sawan Fast 2024: सावन व्रत में खूब खाया जाता है साबूदाना, खिचड़ी या खीर क्या सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद, किस समय खाने से अधिक लाभ

Sabudana Khichdi or Kheer Which Is Healthier: अगर आप सावन के व्रत रखने जा रहे हैं और इस बात को लेकर काफी कंफ्यूज हैं कि सावन में साबूदाना खिचड़ी खाएं या इसकी खीर बनाकर खाएं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे किसका सेवन ज्यादा लाभकारी है।

Sabudana Khichdi Or Kheer Which Is Better

Sabudana Khichdi or Kheer Which Is Healthier: सावन का महीना हम सभी के लिए बहुत खास होता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार इस महीने का बहुत खास आध्यात्मिक महत्व है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। वहीं, बहुत से लोग सावन में व्रत भी रखते हैं। ऐसी मान्यता है कि सावन में भगवान शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सोमवार 22 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। पहले ही दिन ही सोमवार पड़ रहा है और ज्यादातर लोग इस दिन व्रत भी रखेंगे। इसके लिए लोगों ने अभी से तैयारियां शुरू भी कर दी हैं। इस दौरान लोग अपने खानपान का बहुत ध्यान रखते हैं। सावन में हल्का और सात्विक भोजन किया जाता है। सावन के व्रत में सबसे ज्यादा चीज जिसका लोग सेवन करते हैं वह है साबूदाना। खिचड़ी से लेकर खीर और तरह-तरह के पकवान बनाने तक, इसका सेवन कई तरह से किया जाता है। लेकिन बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि सेहत के लिहाज से सावन व्रत में साबूदाना की खिचड़ी खाना अच्छा है या इसकी खीर। साथ ही, किस समय इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है।

सावन व्रत में साबूदाना खिचड़ी खाएं या खीर - Sabudana Khichdi Or Kheer Which Is Better

आपको बता दें कि साबूदाना बहुमुखी फूड है। कोई भी भारतीय व्रत साबूदाने से बनी डिश के बिना पूरा नहीं होता है। इसे स्वादिष्ट खिचड़ी या मीठी खीर के रूप में खूब खाया जाता है। यह पोषण से भरपूर होता है और सेहत के लिए बहुत लाभकारी भी। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम आदि अच्छी मात्रा में होते हैं। यह एक ग्लूटेन फ्री फूड है। अब इसकी खीर बनाकर खाना ज्यादा फायदेमंद है या खिचड़ी, इसकी बात करें तो आपको बता दें कि दोनों ही सेहत के लिए लाभकारी होती हैं।

साबूदाना खिचड़ी

जब आप खिचड़ी के रूप में साबूदाना का सेवन करते हैं, तो इसमें दाल और कुछ सब्जियां भी डाली जाती हैं। जिससे इसमें फाइबर और अन्य जरूरी पोषक तत्व भी काफी बढ़ जाते हैं। एक चम्मच देसी घी डालकर खाने पर यह अधिक स्वादिष्ट और लाभकारी बन जाती है। यह व्रत के दौरान एनर्जी बनाए रखने, शरीर को मजबूत बनाने और वजन घटाने में मदद करती है।
End Of Feed