Constipation Home Remedies: पुरानी से पुरानी कब्ज की छुट्टी कर देंगी ये देसी चीजें, बस डाइट में ऐसे कर लें शामिल फिर देखें कमाल

Constipation Home Remedies: घर में मौजूद कुछ देसी चीजों से आप आसानी से पुरानी कब्ज को ठीक कर सकते हैं और गंभीर नुकसान से बच सकते हैं। ऐसी कई चीजें हैं, जिन्हें अगर आप अपनी दैनिक डाइट में शामिल कर लें, इस समस्या से राहत पा सकते हैं। यहां जानें इनके सेवन का सही तरीका।

Things To Add In Diet To Relieve Constipation

Things To Add In Diet To Relieve Constipation

Constipation Home Remedies: कब्ज आज के समय में हर दूसरे व्यक्ति की समस्या बन गई है। वहीं, बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो काफी लंबे समय से कब्ज से पीड़ित हैं। कब्ज की वजह से सुबह शौच के समय मल त्यागने में परेशानी होती है। साथ ही, उनका पेट खुलकर साफ नहीं होता है। उन्हें बार-बार शौच जाने की इच्छा महसूस होती है और कई बार उन्हें काफी जोर भी लगाना पड़ता है। इसका उनके गुदा पर बहुत गंभीर प्रभाव पड़ता है। गुदा के भीतर की त्वचा खिच जाती है और कई बार इसकी वजह से त्वचा छिल जाती है। ऐसे में मल के साथ खून आने की समस्या भी देखने को मिल सकती है। लंबे समय में यह स्थिति बवासीर जैसी गंभीर स्थितियों को भी जन्म दे सकती है। इसकी वजह से पेट में मरोड़ और दस्त जैसी समस्याएं भी होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, घर में मौजूद कुछ देसी चीजों से आप आसानी से पुरानी कब्ज को ठीक कर सकते हैं और गंभीर नुकसान से बच सकते हैं। ऐसी कई चीजें हैं, जिन्हें अगर आप अपनी दैनिक डाइट में शामिल कर लें, इस समस्या से राहत पा सकते हैं। बस आपको सही तरीके से इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाना है। यहां जानें इनके बारे में सबकुछ।

कब्ज की छुट्टी करने के लिए इन देसी चीजों का सेवन - Things To Add In Diet To Relieve Constipation In Hindi

1. सौंफ

किचन में मौजूद यह अद्भुत मसाला कब्ज के लिए रामबाण है। इसका सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और आंतों की सूजन कम होती है। यह मल में बल जोड़ने और मल त्याग की प्रक्रिया में सुधार करने में मदद करती है। आप रात में सोने से पहले एक चम्मच सौंफ के बीज चबा सकते हैं और एक गिलास गुनगुना पानी पी सकते हैं। आप चाहें, तो सौंफ के बीज का पाउडर गर्म पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं।

2. अंजीर

पहलवानों का पसंदीदा यह ड्राई फ्रूट कब्ज की छुट्टी करने में मदद करता है। इसमें फाइबर भरपूर होता है। इसे खाने से आपको मल त्यागने में आसानी होती है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप रात में 2-3 अंजीर के टुकड़े रातभर पानी में भिगोकर रख सकते हैं और सुबह खाली पेट इनका सेवन कर सकते हैं।

3. गर्म पानी पिएं

यह शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालने में बहुत प्रभावी है। रोज सुबह गर्म पानी घूंट-घूंटकर पीने से मल त्यागने में आसानी होती है। नियमित इसका सेवन करने शरीर डिटॉक्स होता है। ऐसा करने से कब्ज से बचाव में भी मदद मिल ती है।

4. फल खाएं

फलों में फाइबर और भरपूर मात्रा में पानी होता है। रोज 200 -250 ग्राम फल जरूर खाने चाहिए। ये आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाते हैं और सूजन को कम करते हैं। ये मल को भारी और सख्त करने में मदद करते हैं। इससे सुबह मल त्यागने में परेशानी नहीं होती है।

5. दूध में घी या अरंडी का तेल

अगर आप रात में सोने से पहले दूध में एच चम्मच देसी घी या 2-4 बूंद अरंडी के तेल की डालकर पीते हैं, तो ऐसा करने से सुबह पेट खुलकर साफ होगा। यह पेट की सफाई करने के लिए रामबाण उपाय हैं। कब्ज के रोगियों के लिए ये नुस्खा बहुत लाभकारी साबित हो सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN हेल्थ डेस्क author

    हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजम...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited