एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस है ये फल, आयुर्वेद में बताया गया है सेहत के लिए वरदान, खून की कमी दूर करने के लिए रामबाण

Benefits Of Pomegranate Anar In Hindi: अगर आप भी सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो आपको अपनी डेली डाइट में इस लाल फल को शामिल करना चाहिए। रोज बस एक फल खाने से आपको गंभीर बीमारियों से सुरक्षा मिलेगी। साथ ही, यह कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में भी मदद करेगा।

Benefits Of Pomegranate In Hindi

Benefits Of Pomegranate In Hindi

Benefits Of Pomegranate In Hindi: फलों को सेहत के लिए प्रकृति का दिया वरदान माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सेहत के लिहाज से फलों का सेवन बहुत लाभकारी होता है। ये शरीर के लिए जरूरी पोषण से भरपूर होते हैं। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि नियमित कोई 2 मौसमी फल जरूर खाने चाहिए। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) भी यह सलाह देता है कि नियमित 400 ग्राम तक तक फल और सब्जियां डाइट में शामिल जरूर करनी चाहिए।
बाजार में मौसम के अनुसार, तरह-तरह के रंग-बिरंगे फल देखने को मिलते हैं। लेकिन कुछ फल सदाबहार होते हैं, ये साल भर बाजार में देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक बेहतरीन फल है अनार। यह फल शरीर के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। सेहत के लिए अनार का सेवन कैसे लाभकारी है। हेल्थ इन्फ्लूएंसर और आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दीक्षा भावसार ने सोशल मीडिया पर विस्तार से बताया है। इस लेख में हम आप भी जानें इसके चमत्कारी फायदे..

सेहत के लिए अनार खाने के फायदे - Health Benefits Of Eating Pomegranate Anar In Hindi

आयुर्वेद में अनार खाने के स्वास्थ्य लाभों का खूब गुणगान किया गया है। इस अद्भुत फल को संस्कृत भाषा में दाड़िम कहा जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, इस लाल-रसीले फल में कुछ दुर्लभ जड़ी बूटियों के समान स्वास्थ्य लाभ पाए जाते हैं। जब आप इसका सेवन करते हैं, यह शरीर के तीन दोष (वात, पित्त और कफ) के संतुलन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह आंवला फल के समान लाभ प्रदान कर सकता है, जिसे आयुर्वेद में एक शक्तिशाली औषधि माना जाता है। इसका नियमित सेवन करने से कई फायदे मिल सकते हैं, साथ ही कई बीमारियों के उपचार में भी मदद मिल सकती है जैसे,

हार्ट हेल्थ में करे सुधार

अनार मीठा होता है, यह हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है। इस फल को ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए जाना जाता है। इसलिए यह दिल को सेहतमंद रखने में मदद करता है।

हाइड्रेट रखता है

अनार पानी से भरपूर फल है। यह शरीर को जरूरी पोषण देने के साथ-साथ भरपूर पानी भी प्रदान करता है। इससे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है।

बुखार में लाभकारी

किसी तरह के फ्लू, बुखार या अन्य संक्रमण की चपेट में आने पर अनार खाने से जल्दी रिकवरी और बेहतर स्वास्थ्य पाने में मदद मिल सकती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी

गर्भावस्था और महिलाओं कमजोर प्रजनन क्षमता से जुड़ी समस्या होने पर हर महिला को इसका सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।

स्पर्म काउंट बढ़ाए

अनार खाने से शुक्राणुओं की संख्या और वीर्य की गुणवत्ता में सुधार होता है, यह एक प्राकृतिक कामोत्तेजक है। पुरुष और महिला प्रजनन क्षमता में सुधार करने के लिए अनार खा सकते हैं।

आंतों के लिए लाभकारी

मीठा अनार आईबीएस, दस्त, अल्सरेटिव कोलाइटिस और पाचन संबंधी अन्य समस्याओं की छुट्टी करने में मदद करता है। फाइबर से भरपूर यह फल आंतों की सेहत में सुधार करता है।

बेहतर मानसिक स्वास्थ्य

यह बुद्धि, याद रखने की शक्ति और इम्यूनिटी में सुधार करता है। इसका नियमित सेवन करने से ब्रेन फंक्शन में सुधार होता है और दिमाग तेज चलता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Vineet author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला हूं। हेल्थ और फिटनेस जुड़े विषयों में मेरी खास दिलचस्पी है।...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited