गर्भवती महिलाओं को मलेरिया से बचाएगी NIH की ये वैक्सीन, मां और बच्चा दोनों को रखेगी सेहतमंद

Vaccine To Protect Pregnant Women From Malaria: गर्भवती महिलाएं अगर मलेरिया की चपेट में आ जाती है, तो यह उनके व गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसकी वजह से हर साल हजारों गर्भवती महिलाओं की मृत्यु हो जाती है, वहीं लाखों बच्चे मृत पैदा होते हैं। हाल ही में इसे बचाव एनआईएच ने इससे बचाव के लिए नई वैक्सीन का ट्रायल किया है, जिसके काफी अच्छे परिणाम मिले हैं।

Vaccine To Protect Pregnant Women From Malaria

Vaccine To Protect Pregnant Women From Malaria: प्रेग्नेंसी के दौरान मलेरिया संक्रमण मां और बच्चा दोनों के स्वास्थ्य के बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। मलेरिया मच्छरों के काटने से फैलने वाला एक खतरनाक संक्रमण है। यह परजीवी एनोफिलीज मच्छरों के काटने से फैलता है। बरसात के मौसम में इन मच्छरों का प्रकोप और भी अधिक बढ़ जाता है। इसलिए मानसून में के बाद मलेरिया के मामले सबसे अधिक देखने को मिलते हैं। गर्भवती महिलाओं में भी यह बहुत आम है, लेकिन उनके लिए यह काफी खतरनाक भी है। रिपोर्ट्स की मानें तो अफ्रीका में हर साल 50 हजार तक गर्भवती महिलाएं अपनी जान गवां देती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, यह गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। इसकी वजह से हर साल दो लाख बच्चे मृत पैदा होते हैं।
लेकिन अब अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) ने गर्भवती महिलाओं को मलेरिया से बचाने का तरीका खोज लिया है। उन्होंने एक क्लीनिकल परीक्षण में मलेरिया से बचाव के वैक्सीन ढूंढ ली है, जिसके काफी अच्छी परिणाम देखने को मिले हैं। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

गर्भवती महिलाओं को मलेरिया से बचाएगा ये टीका

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को को मलेरिया के प्रकोप से बचाने में परीक्षणाधीन टीका बहुत कारगर साबित हो सकता है। इस पीएफएसपीजेड वैक्सीन को अमेरिकी जैव प्रौद्योगिकी कंपनी सानारिया द्वारा निर्मित किया गया है। यह एक पीएफ स्पोरोजोइट्स पर आधारित एक रेडियेशन-अटेंयूटेड वैक्सीन है। परिक्षण में इस वैक्सीन को बहुत प्रभावी पाया गया है। यह इतनी कारक है कि इसकी कोई बूस्टर डोज लेने की भी आवश्यकता नहीं है।
End Of Feed