आंतों की गंदगी को खींच एक झटके में बाहर कर देगा ये लाल जूस, डायटीशियन ने बताया कब्ज की छुट्टी करने के लिए रामबाण
ABC Juice To Detox Gut In Hindi: अगर आप भी आए दिन पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करते हैं, तो यह आपकी आंतों में गंदगी बढ़ने की वजह से हो सकता है। ऐसे में यह लाल जूस आपकी आंतों की सफाई करने में बहुत कारगर साबित हो सकता है। इसका नियमित सेवन आपके डाइजेशन को मजबूत बनाएगा।

ABC Juice To Detox Gut In Hindi
ABC Juice To Detox Gut In Hindi: क्या आपको अक्सर कब्ज, अपच या पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं रहती हैं? अगर हां, तो यह लाल जूस आपके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। हमारा पाचन तंत्र सही तरीके से काम करे, इसके लिए आंतों का साफ रहना बहुत जरूरी है। जब हमारी आंतों में गंदगी जमा हो जाती है, तो शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ने लगते हैं, जिससे पेट फूलना, गैस, कब्ज और सुस्ती जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं, यह लाल जूस आपके पेट की गहराई तक सफाई कर उसे हेल्दी बनाएगा।
आजकल की लाइफस्टाइल में हम अक्सर अनहेल्दी खाने, जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड का सेवन करते हैं, जिससे हमारी आंतें कमजोर पड़ जाती हैं। शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं, जो धीरे-धीरे पाचन तंत्र को खराब कर सकते हैं। ऐसे में डिटॉक्स ड्रिंक बेहद मददगार साबित होते हैं। यह लाल जूस सिर्फ कब्ज ही नहीं, बल्कि आपके पूरे डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाता है और इम्यूनिटी भी बूस्ट करता है। हेल्थ इन्फ्लूएंसर, हार्मोन एंड गट हेल्थ डायटीशियन मनप्रीत कालरा ने यह चमत्कारी जूस शेयर किया है। यहां जानें इसके बारे में विस्तार से..
आंतों की गंदगी साफ करेगा लाल ABC जूस- ABC Juice To Detox Gut In Hindi
सामग्री:
- अनार - 2 बड़े चम्मच
- चुकंदर - 1 मीडियम साइज
- धनिया पत्तियां - 2 बड़े चम्मच
- सौंफ - 1 मीडियम साइज
- नींबू - 1/2
- सेंधा नमक - 1/4 छोटी चम्मच
बनाने की विधि:
सभी सामग्री को अच्छी तरह धोकर मिक्सी में डालें और पीस लें। इसके बाद इसे छान लें और तैयार जूस को मिड-मील के दौरान पिएं। यह आपके पेट को साफ करने और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करेगा। इसे ताजा ही पिएं, ताकि इसके पोषक तत्व सही मात्रा में मिल सकें।
आंतों के लिए कैसे फायदेमंद है ये जूस?
अनार (Pomegranate)
इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल्स आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं, जिससे पाचन बेहतर होता है और शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
चुकंदर (Beetroot)
इसके प्राकृतिक नाइट्रेट्स आंतों में रक्त संचार बढ़ाते हैं और कब्ज को दूर करने में मदद करते हैं। यह शरीर से जहरीले पदार्थ निकालने में भी मदद करता है।
धनिया पत्तियां (Coriander Leaves)
इसमें मौजूद एसेंशियल ऑयल्स पाचन एंजाइम को एक्टिव करते हैं, जिससे खाना जल्दी पचता है और पेट हल्का महसूस होता है।
सौंफ (Fennel Seeds)
इसमें एनेथोल नामक तत्व होता है, जो आंतों की मांसपेशियों को रिलैक्स करता है और कब्ज से राहत दिलाता है। यह पेट में गैस बनने की समस्या को भी कम करता है।
नींबू (Lemon)
इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड बाइल जूस के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे खाना आसानी से पचता है और शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।
सेंधा नमक (Rock Salt)
यह पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे पाचन बेहतर होता है और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बना रहता है।
कब और कैसे पिएं?
इस जूस को आप दिन में किसी भी समय पी सकते हैं, लेकिन सबसे अच्छा समय मिड-मील के दौरान होता है। इसे सुबह खाली पेट भी लिया जा सकता है, जिससे इसका असर और भी तेज होगा। इसे कम से कम एक महीने तक लगातार पीने से आपको अपने पाचन में सुधार देखने को मिलेगा।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। हेल्थ (Health News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला हूं। हेल्थ और फिटनेस जुड़े विषयों में मेरी खास दिलचस्पी है।...और देखें

भारत में स्वाइन फ्लू का कहर! देश की राजधानी में मिले 3000 से ज्यादा मामले, जानें बचाव के आसान उपाय

डाइट और एक्सरसाइज के बाद भी नहीं घट रहा वजन, तो रोज पानी में भिगोकर खाएं ये बीज, तेजी से छंट जाएगा एक्स्ट्रा फैट

खतरनाक बीमारियों की एक वजह है मोटापा, क्लीनकल एक्सपर्ट्स ने बताया स्वास्थ्य के लिए घातक, किया चौंकाने वाला खुलासा

World Obesity Day 2025: केवल फूला शरीर नहीं है मोटापा, BMI भी हो गया पुराना तरीका, जानिए क्या है जानकारों की राय

रमजान के दिनों में सुबह उठते ही सेहरी में खा लें ये चीजें, दिनभर रहेंगे एक्टिव नहीं लगेगी भूख और प्यास
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited