शरीर में हार्मोन्स को चुटकियों में बैलेंस कर देगा ये सुपरफूड, एक्सपर्ट ने बताया महिलाओं के लिए अमृत, इन बीमारियों का करेगा नाश

Benefits Of Cinnamon Dalchini In Hindi: हमारे किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो सेहत के लिए किसी अमृत से कम नहीं हैं। अगर आप नियमित इनका सेवन करें, तो गंभीर बीमारियों से बचाव में बहुत मदद मिल सकती है। इसके अलावा, महिलाओं की कई आम समस्याओं को भी दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

Benefits Of Cinnamon Dalchini In Hindi

Benefits Of Cinnamon Dalchini In Hindi

Benefits Of Cinnamon Dalchini In Hindi: महिलाओं के साथ हम हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी समस्याएं काफी अधिक देखते हैं। इसके अलावा, आजकल हम देखते हैं कि लोग तरह-तरह की जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं से घिरे रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप अपने किचन में मौजूद कुछ चीजों को अपने डेली रूटीन में शामिल करें और इनका सही तरीके से सेवन करें, तो ये स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकती हैं। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि हमारे किचन में एक ऐसा मसाला भी मौजूद है, जो शरीर के कई रोगों का काल है।
डायटीशियन भाव्या धीर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसे मसाले के बारे में बताया है, जिसका सेवन शरीर के कई रोगों को दूर करने के लिए किया जा सकता है। महिलाओं के लिए तो यह मसाला किया अमृत से कम नहीं है। यह महिलाओं में हाई एस्ट्रोजन लेवल या टेस्टोस्टेरोन, हाई कोर्टिसोल, टीएसएच हार्मोन, हाई इंसुलिन, हाई ईएसआर स्तर और यहां तक कि हाई यूरिक एसिड लेवल में सुधार करने में मदद कर सकता है। यह स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है ये मसाला

डायटीशियन भाव्या धीर के अनुसार, यह अद्भुत मसाला कुछ और नहीं बल्कि दालचीनी है। दालचीनी इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करती है। साथ ही, इसके अलावा भी कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है।
  • यह डायबिटीज रोगियों में ब्लड शुगर के मैनेज करने में मदद करती है।
  • थायराइड फंक्शन में सुधार करती है।
  • महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन की समस्या दूर करती है।
  • पीरियड्स से जुड़ी समस्याें दूर करने में कारगर है।
  • पीसीओएस के उपचार में मदद करती है।
  • शरीर की सूजन को दूर करती है।
  • पाचन संबंधी समस्याओं का काल है।
  • तनाव को कंट्रोल रखने में मदद करती है।
  • प्रजनन क्षमता में सुधार करती है।
  • गंभीर बीमारियों को खतरे को कम करती है।
  • वजन घटाने में मददगार है।
  • कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी को कम करके दिल को सेहतमंद रखती है।
Abdominal Symptoms Can Help Detect Early-Stage Ovarian Cancer

सेहतमंद रहने के लिए दालचीनी का सेवन कैसे करें - How To Take Cinnamon To Stay Healthy In Hindi

दालचीनी को अपनी डाइट में शामिल करने का सबसे आसान तरीका इसका भोजन में मसाले के तौर पर प्रयोग करना। इसके अलावा, इसकी हर्बल चाय या पानी बनाकर भी सेवन किया जा सकता है। इस तरह दालचीनी का सेवन करने से भी चमत्कारी लाभ मिलेंगे।

सामग्री

  • 1 दालचीनी की छड़ी (या 1 चम्मच पिसी हुई दालचीनी)
  • 1 लीटर पानी

विधि

  • एक टी पैन मे एक लीटर पानी, दालचीनी की छड़ी या पिसी हुई दालचीनी डालें।
  • इसे लगभग 10-15 मिनट तक उबलने दें।
  • आंच से उतारें और ठंडा होने दें।
  • अगर आपने पिसी हुई दालचीनी का उपयोग किया है तो पानी छान लें।

दालचीनी का पानी कब पिये - When To Drink Cinnamon Water In Hindi

डायटीशियन भाव्या के अनुसार, शरीर की अलग-अलग समस्याओं के लिए दालचीनी का सेवन कई तरह से किया जा सकता है जैसे,
  • शरीर की सूजन दूर करने के लिए सुबह खाली पेट पिएं।
  • डायबिटीज रोगी शुगर कंट्रोल रखने के लिए भोजन से पहले पिएं।
  • शरीर को शांत और रिलैक्स करने के लिए दिनभर घूंट-घूंट कर इसका सेवन करें।
  • थायराइड से पीड़ित महिलाएं रात में सोने से पहले इसका सेवन करें।
इस तरह ये चमत्कारी मसाला हमारे स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप भी सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो आज से ही मसाले को अपनी डाइट में शामिल करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Vineet author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला हूं। हेल्थ और फिटनेस जुड़े विषयों में मेरी खास दिलचस्पी है।...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited