मॉर्निंग रूटीन में शामिल करें ये अच्छी आदतें, आस-पास भी नहीं फटकेंगी गंभीर बीमारियां
Tips for a Healthy Morning Routine: अगर आप भी अपने दिन की शुरुआत चाय-कॉफी के साथ करते हैं, तो आपको आज से ही ऐसा करना बंद कर देना चाहिए। यह सुबह की सबसे खराब आदतों में से एक है। आप अपने दिन की शुरुआत किस तरह कर सकते हैं, इस लेख में जानें कुछ टिप्स।

Tips for a Healthy Morning Routine
Tips for a Healthy Morning Routine: आप अपने दिन की शुरुआत कैसे करते हैं, यह आपके स्वास्थ्य को बनाए रखने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि मॉर्निंग रूटीन में कुछ अच्छी आदतें शामिल जरूर करनी चाहिए। ये आपको दिनभर के लिए एनर्जी प्रदान करती हैं और सेहत को भी बेहतर बनाती हैं। वहीं, अगर आप गलत तरीके या आदतों के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हैं, तो इसकी वजह से सेहत को गंभीर नुकसान भी पहुंच सकता है। आपने अक्सर लोगों को सुबह खाली पेट चाय का सेवन करते देखा होगा, यह सुबह की सबसे खराब आदतों में से एक है। इसकी वजह से पेट में गैस, पोषक तत्वों का खराब अवशोषण, शरीर में पोषण की कमी और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। ऐसी ही सुबह की कई अन्य आदतें भी हैं जिन्हें आपको बदलने की जरूरत है। इनके बजाए आपको सेहतमंद रहने के लिए किस तरह का मॉर्निंग रूटीन फॉलो करना चाहिए, जानने के लिए आगे पढ़ें।
सेहतमंद रहने के लिए मॉर्निंग रूटीन में शामिल करें ये अच्छी आदतें - Morning Habits To Add In Daily Routine To Stay Healthy
उठने के बाद पानी पिएं
सुबह उठने के बात सबसे पहले आपको 1-2 गिलास पानी पीना चाहिए। यह आपके डाइजेशन किक स्टार्ट करने और मस्तिष्क तो तुरंत एनर्जी देने में मदद करता है। इससे आपको कब्ज और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं से बचने में भी मदद मिलती है। इसके बाद फ्रेश होने के लिए जाएं।
नट्स और ड्राई फ्रूट्स खाएं
सुबह के समय रातभर पानी में भीगे सूखे मेवे खाना बहुत फायदेमंद होता है। इनमें स्वास्थ्य के लिए जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इन्हें खाने से आपकी भूख कंट्रोल होती है और वजन भी कंट्रोल रहता है। ये आपके शरीर को दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद करते हैं।
वर्कआउट करें
सुबह का समय वर्कआउट के लिए काफी अच्छा माना जाता है। खासकर, उन लोगों के लिए जो वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे आपकी सारी थकान उतर जाती है और शरीर को एनर्जी मिलती है। नियमित ऐसा करने से हड्डियां व मांसपेशियां स्वस्थ रहती हैं और शरीर मजबूत बनता है।
योग और मेडिटेशन का अभ्यास करें
इनका अभ्यास करने से न सिर्फ आपका तनाव दूर होता है, बल्कि ये आपके शरीर को एनर्जी से भर देते हैं। यह सुबह की सबसे अच्छी आदतों में से एक है, जो सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है।
प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करें
आपका नाश्ता पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए। इस दौरान ऐसी चीजें डाइट में शामिल करें, जिनमें प्रोटीन, कार्ब्स और फैट सभी अच्छी मात्रा में मौजूद हों। यह आपको सेहतमंद रखने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। इस दौरान आप फल खा सकते हैं, दूध के साथ ओट्स और दलिया ले सकते हैं, स्प्राउट्स, बेसन चीला, पनीर पराठा, शेक और स्मूदी आदि का सेवन कुछ अच्छे विकल्प हैं। इसके आधे घंटे बाद भले ही आप चाय का सेवन कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजम...और देखें

मजेदार ही नहीं सेहत के लिए भी वरदान हैं खट्टे फल, तबीयत के साथ मूड भी रहेगा दुरुस्त

Kala Dhatura: कई बीमारियों का काल है काला धतूरा, अस्थमा-पथरी को दे जड़ से उखाड़, बालों की इन समस्याओं का भी करे इलाज

लिवर की इस खतरनाक बीमारी से लड़ रही एक्ट्रेस सना मकबूल, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

रोज सुबह खुलकर नहीं होता पेट साफ? तो जरूर ट्राई करें बाबा रामदेव का ये अचूक नुस्खा, तुरंत मिलेगा आराम

बिग बॉस 18 से निकलकर 51 साल की इस हसीना ने घटाया 14kg वजन, फॉलो कर रही हैं ये खास डाइट, पुराने मोटापे को भी देगी छांट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited